Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

  • SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One Day

  • MSI Announces Official Availability of the Cyborg 15 Max Gaming Laptop Series in India

  • RUSAL Showcases Low-carbon Aluminium and Growing India Partnership at INNOPROM India 2026

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›अनंतनाग मुठभेड़:एक और घायल जवान की मौत

अनंतनाग मुठभेड़:एक और घायल जवान की मौत

By hinditvnews
September 15, 2023
677
0
Anantnag encounter live news today

अनंतनाग मुठभेड़: कोकरनाग का घना जंगल और पहाड़ बना चुनौती, रुक-रुक कर गोलीबारी जारी, एक और घायल जवान की मौत

Anantnag Encounter Latest News:अनंतनाग में आतंकियों को मार गिराने के लिए तलाशी अभियान जारी है। तीसरे दिन एक और जख्मी जवान की मौत हो गई। मुठभेड़ में दो और जवान घायल हुए हैं। इस समय पैरा कमांडो भी आतंकियों की तलाश में लगे हैं। लश्कर के दो दहशतगर्द घिरे हैं। कोकरनाग के जंगल में तीसरे दिन भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। ड्रोन, हेलिकॉप्टर और रॉकेट का भी प्रयोग किया जा रहा है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। बीच-बीच में गोलीबारी भी हो रही है। आतंकियों के खात्मे के लिए ग्रेनेड भी दागे गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में जख्मी एक और जवान की मौत हो गई है। जबकि दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। लश्कर के दो दहशतगर्द घिरे हुए हैं। क्वाडकॉप्टर, ड्रोन व अन्य आधुनिक उपकरण से आतंकियों पर नजर रखी जा रही है।अभियान में पैरा कमांडो ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण इस विशेष दस्ते को उतारा गया है।

इसके अलावा पहाड़ी पर जहां आतंकियों का ठिकाना होने की आशंका है वहां रॉकेट दागे गए। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने उजैर खान सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेरा हुआ है।

इससे पहले, सुरक्षाबलों ने बुधवार की रात गुजरने के बाद वीरवार सुबह करीब छह बजे दोबारा दहशतगर्दों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस दौरान सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर फायरिंग की गई। आतंकियों से संपर्क साधने के लिए सुरक्षाबलों ने स्पेक्युलेटिव फायरिंग की, लेकिन दूसरी तरफ से जवाबी कार्रवाई नहीं हुई।

मुठभेड़ में कर्नल, मेजर और डीएसपी बलिदान

पुलिस ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। हमारी सेनाएं उजैर खान सहित 2 लश्कर आतंकियों को घेरने के संकल्प के साथ डटी हुई हैं।

गौरतलब है कि कोकरनाग के गडूल के जंगलों में आतंकियों की मूवमेंट के इनपुट के बाद सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने बुधवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया था। घेराबंदी के दौरान ही जंगल क्षेत्र में छुपे आतंकवादियों ने संयुक्त दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान सेना की 19 आरआर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी ऑपरेशन हुमायूं भट शहीद हो गए थे।गौरतलब है कि कोकरनाग के गडूल के जंगलों में आतंकियों की मूवमेंट के इनपुट के बाद सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने बुधवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया था। घेराबंदी के दौरान ही जंगल क्षेत्र में छुपे आतंकवादियों ने संयुक्त दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान सेना की 19 आरआर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी ऑपरेशन हुमायूं भट शहीद हो गए थे।

उजैर पर 10 लाख का है इनाम

हमले में शामिल उजैर खान (28) कोकरनाग के नागम गांव का रहने वाला है। वह 26 जुलाई 2022 से लापता था। बताया जाता है कि उसी समय लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी बन गया था। उजैर कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इसलिए उसे ए+ कैटेगरी में रखा गया है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। घटनास्थल पर उसके साथ एक विदेशी आतंकी भी है, जिसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में शुक्रवार को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और और सेना की संयुक्त टीम ने यहां दो आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे। उनके पास से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

किश्तवाड़ में शहीद रवि की मंगेतर भी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। अंतिम संस्कार तक वह रवि के निवास स्थान में रखी पार्थिव देह को पुकारती रही। फूट-फूटकर रोते हुए वह यही कह रही थी कि अब वह पूरी उम्र रवि की याद के सहारे यहीं पर रहेंगीं।

 

 

Share :
Tagsanantnag newslatest news of anantnagnews of jammunews of kashmirnews of kokernag
Previous Article

मेजर आशीष धौंचक पंचतत्व में हुए विलीन

Next Article

IND vs BAN Live Score

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Manpreet
    पंजाब

    कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • J&K
    राष्ट्रीय

    J&K: कोकरनाग में 70 घंटे से ऑपरेशन जारी

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जम्मू,लद्दाख के लोग कर रहे हैं सीमाओं पर कब्जे

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • Anantnag encounter live news today
    राष्ट्रीय

    Anantnag Encouter:कोकरनाग जंगलों में आतंकी

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • G20 India
    राष्ट्रीय

    जी-20 के निमंत्रण पत्र में डर गई मोदी सरकार

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Manoj Muntashir
    धार्मिकमनोरंजनराष्ट्रीय

    ‘पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं’, Ram Mandir Inauguration से पहले मनोज मुंतशिर ने शेयर किया भावुक वीडियो

    January 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Jairam
    हिमाचल प्रदेश

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- फिजूलखर्ची के सवाल पर चुप क्यों है सरकार

  • Shimla Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 7 जून तक बारिश के आसार, 3 जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट, सभी एक साथ उतरेंगे प्रचार में

Timeline

  • September 15, 2026

    Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • September 15, 2026

    Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

  • September 15, 2026

    SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One Day

  • September 15, 2026

    MSI Announces Official Availability of the Cyborg 15 Max Gaming Laptop Series in India

  • September 15, 2026

    RUSAL Showcases Low-carbon Aluminium and Growing India Partnership at INNOPROM India 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

    Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of ...

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One Day

    SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One ...

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.