Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

  • लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

  • पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

  • हाईकोर्ट ने वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में नए मेडिकल बोर्ड पर लगाई रोक, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

  • हरियाणा: प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अफसरों के तबादले

धर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›आईपीएल 2025: किंग्स धर्मशाला में हार का क्रम तोड़ने उतरेगा

आईपीएल 2025: किंग्स धर्मशाला में हार का क्रम तोड़ने उतरेगा

By hinditvnews
April 30, 2025
168
0
Dharamshala

आईपीएल 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला में हार का क्रम तोड़ने के लिए उतरेंगे किंग्स

हिंदी टीवी न्यूज़, धर्मशाला Published by:Megha Jain Updated Wed, 30 Apr 2025

धर्मशाला में अब तक पंजाब ने आईपीएल के 13 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 5 में जीत मिली जबकि 8 में हार झेलनी पड़ी है।

आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड धर्मशाला में अब तक कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। धर्मशाला में अब तक पंजाब ने आईपीएल के 13 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 5 में जीत मिली जबकि 8 में हार झेलनी पड़ी है। पंजाब ने आखिरी बार 18 मई 2013 को इस मैदान पर मुंबई इंडियंस को 50 रनों से हराया था। इसके बाद धर्मशाला में पंजाब की जीत का ग्राफ लगातार गिरा। 2013 के बाद लंबे समय तक यहां आईपीएल का कोई मैच नहीं हुआ। हालांकि, 2023 और 2024 में यहां चार मैच खेले गए, लेकिन पंजाब इन सभी मुकाबलों में हार गई थी। अब एक बार फिर टीम धर्मशाला में वापसी कर रही है और इस बार प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स अच्छी लय में है। अब तक खेले गए 9 मैचों में टीम ने 5 में जीत दर्ज कर 11 अंक जुटाए हैं और प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर है। पंजाब को आगामी पांच मैचों में से तीन मुकाबले धर्मशाला में खेलने हैं, जहां उसका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली और मुंबई इंडियंस से होगा। लखनऊ से धर्मशाला में किंग्स की पहली भिड़ंत होगी। दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने यहां चार मैचों में दो में जीत, दो में हार का सामना किया है। मुंबई के खिलाफ एकमात्र मैच पंजाब के पक्ष में रहा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी इस बार धर्मशाला के स्टेडियम में जीत की तलाश में उतरेंगे, जहां टीम के लिए घरेलू मैदान का दबाव और ऐतिहासिक आंकड़े दोनों ही बड़ी चुनौती हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि इस बार खिलाड़ी इन बाधाओं को पार करते हुए नया इतिहास रचेंगे।


Share :
TagsDharamshala newshimachal pradeshhindi newsIPL News
Previous Article

Chardham Yatra: आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, ...

Next Article

HP Politics: जयराम ठाकुर का आरोप – ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • gaggal airport sshimla
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    गगल से देहरादून, नोएडा और जयपुर के लिए सीधी उड़ान, शेड्यूल में बदलाव

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में कई जिले, दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Rohit
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 80 शून्य छात्र संख्या वाले स्कूल बंद, 87 स्कूल होंगे मर्ज

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Harshverdhan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ₹10 हजार करोड़ निवेश, 15 कंपनियों से आज करार

    January 4, 2026
    By hinditvnews
  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    खाद घोटाला: हिमाचल की सप्लाई पंजाब में महंगी बिक्री

    December 22, 2025
    By hinditvnews
  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनीं संक्रमण, बुखार, बीपी समेत 38 दवाओं के सैंपल फेल

    November 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नशा रोकथाम के लिए 1000+ एंटी चिट्टा वॉलंटियर्स तैनात, योजना जल्द शुरू

  • River Rafting in Himachal
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalहिमाचल प्रदेश

    Kullu Rafting Update: पर्यटकों के लिए खुशखबरी!

  • Dhaniram
    rajnithiहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: धनीराम शांडिल बोले- हिमकेयर योजना को बंद नहीं व्यवस्थित कर रहे

Timeline

  • April 10, 2026

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

  • April 10, 2026

    लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

  • April 10, 2026

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

  • April 10, 2026

    हाईकोर्ट ने वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में नए मेडिकल बोर्ड पर लगाई रोक, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

  • April 10, 2026

    हरियाणा: प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अफसरों के तबादले

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meerut

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Yogi

    लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Maan

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए ...

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.