Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

  • A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

  • General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

  • Kauvery Hospital Tirunelveli and Sarah Tucker College Youth Red Cross Students Joined Forces to Organize a World Cancer Day Awareness Programme

  • Hisense Inaugurates First Manufacturing Facility in India at Sri City, Andhra Pradesh

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›इस्तीफा देने वाले निर्दलीय पूर्व विधायकों के टिकटों पर संशय

इस्तीफा देने वाले निर्दलीय पूर्व विधायकों के टिकटों पर संशय

By hinditvnews
June 6, 2024
138
0
Nirdaliya

Himachal News: इस्तीफा देने वाले निर्दलीय पूर्व विधायकों के टिकटों पर संशय

इस्तीफा मंजूर होने पर अगला चुनाव लड़ने के लिए छह निर्दलीय पूर्व विधायक तैयार बैठे हैं। इस्तीफे मंजूर होने के बाद अब छह महीनों के भीतर उपचुनाव करवाने होंगे।

विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय पूर्व विधायकों को चुनावी नतीजे आने के बाद बदले परिदृश्य में उपचुनाव में टिकट मिलेंगे कि नहीं, इस पर संशय बना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इनके टिकटों पर इन नतीजों ने संशय खड़ा कर दिया है। दल-बदल के विधानसभा उपचुनाव में बड़ा मुद्दा बनने और इसका असर छह में से चार सीटें गंवाने के रूप में नजर आने के बाद अब भाजपा के सामने एक नई चुनौती खड़ी होगी। तीनों को टिकट देने के बाद भाजपा को अपनों के नाराज होने पर भितरघात से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

इस्तीफा मंजूर होने पर अगला चुनाव लड़ने के लिए छह निर्दलीय पूर्व विधायक तैयार बैठे हैं। इस्तीफे मंजूर होने के बाद अब छह महीनों के भीतर उपचुनाव करवाने होंगे, जो सितंबर या अक्तूबर में पड़ोसी राज्य हरियाणा के विधानसभा चुनाव के साथ ही करवाए जा सकते हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य पद के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद शुरू हुए दल-बदल के इस सिलसिले ने अब नई सियासी चर्चा शुरू कर दी है। चर्चा यह है कि अयोग्य घोषित किए कांग्रेस के छहों पूर्व विधायकों को टिकट देने का यह दांव भाजपा के लिए सही नहीं बैठा।

इसलिए छह में चार सीटों में चूक गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसके लिए धनबल बनाम जनबल का मुद्दा बनाकर भाजपा की चाल को नहीं चलने दिया। ऐसे में स्वाभाविक रूप से अगले उपचुनाव में भी मुख्यमंत्री इसी मुद्दे के हथियार को और पैना कर इन निर्दलीय पूर्व विधायकों पर निश्चित तौर पर वार करेंगे। दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने इन तीनों को ही विधानसभा चुनाव में टिकट देने की पेशकश करके ही पार्टी में आने का न्योता दिया।

अब भाजपा को या तो टिकट देने का वचन निभाकर एक बार फिर से जोखिम लेना होगा या फिर कोई दूसरा रास्ता अपनाना होगा। अगर भाजपा के सामने दूसरा रास्ता अपनाने की नौबत आई तो इनके टिकटों पर संशय खड़ा हो सकता है। भाजपा ने क्या टिकट देने का वायदा किया है, इसके जवाब में इस्तीफा देने वाले पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि सब बातें बताई नहीं जा सकती हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भी उन्होंने भरसक मेहनत की है और अच्छी लीड दिलाई है।

भाजपा का टिकट मिलेगा तो वह चुनाव लड़ेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी का जो प्रत्याशी होगा, उसके लिए प्रचार करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा है कि अभी किसी को टिकट देने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी ही तय करेगी कि किसे टिकट दिया जाना है। अभी उपचुनाव घोषित नहीं किए गए हैं। जब घोषित हो जाएंगे तो ही एक प्रक्रिया के तहत ही टिकट दिए जाते हैं। इस फैसले को संसदीय बोर्ड लेता है।
Share :
Tagshimachal newsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of hp politicsnews of shimla
Previous Article

Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक से लापता चार ट्रैकर्स ...

Next Article

चंबा में बड़ा सड़क हादसा, टाटा सूमो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Loksabha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में क्‍लीन स्‍वीप करेगा एनडीए, लोकसभा चुनाव में होगी आसान जीत

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Download (55)
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: नाहन के राकेश ने मॉरिशस में यूपीआई से किया पहला लेनदेन, प्रधानमंत्री ने किया सेवा का शुभारंभ

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Kangna1
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहले इंकार, अब तैयार! मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं प्रतिभा सिंह

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • dalle
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के राशन डिपुओं में दालों सहित खाद्य तेल के नए दाम तय

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: रिज पर फिर सजी दुकानें, कारोबारी भड़के

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Mallikarjun
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने शार्टलिस्ट किए विस उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी

    April 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    DeepFake: ठगों ने लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

  • Mandi
    Lok Sabha Election 2024मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी लोकसभा सीट पर रामपुर और सराज की लीड तय करेगी मंडी में हार-जीत का अंतर

  • weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 5 दिन बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट

Timeline

  • February 12, 2026

    ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

  • February 12, 2026

    A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

  • February 12, 2026

    General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

  • February 12, 2026

    Kauvery Hospital Tirunelveli and Sarah Tucker College Youth Red Cross Students Joined Forces to Organize a World Cancer Day Awareness Programme

  • February 12, 2026

    Hisense Inaugurates First Manufacturing Facility in India at Sri City, Andhra Pradesh

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Icar–iimr And Gourmet Popcornica Collaboration Paves The Way For An Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

    ICAR–IIMR and Gourmet Popcornica Collaboration Paves the Way for an Aatmanirbhar Popcorn Maize Ecosystem

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • A New Era For Chocolate Begins In India With Salon Du Chocolat India

    A New Era for Chocolate Begins in India With Salon du Chocolat India

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • General Mills India Opens A New Manufacturing Plant In Nashik

    General Mills India Opens a New Manufacturing Plant in Nashik

    By hinditvnews
    February 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.