Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›इस्राइल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख दईफ समेत 71 लोगों की मौत

इस्राइल ने गाजा में फिर बरपाया कहर, हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख दईफ समेत 71 लोगों की मौत

By hinditvnews
July 13, 2024
299
0
world

 हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख दईफ समेत 71 लोगों की मौत

बीते नौ महीने से इस्राइल और हमास के बीच जंग चल रही है। इस्राइल ने हमास को खत्म करने की ढृढ़ प्रतिज्ञा ली है। यह प्रतिज्ञा गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रही है। गाजा में इस्राइली सेना की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच खबर आई है कि इस्राइल ने एक बार फिर से गाजा पट्टी पर भीषण हमला किया है। इस हमले में हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख मोहम्मद दईफ समेत 71 लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है।
इस्राइल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस में बरपाया कहर
उधर, इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हमास की सैन्य टुकड़ी के प्रमुख मोहम्मद दईफ पर निशाना साधा था। इस्राइल ने गाजा पट्टी के खान यूनिस क्षेत्र में यह हमला किया है। इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दईफ के ठिकानों पर हवाई हमला किया। मोहम्मद दईफ को इस्राइल में सात अक्तूबर 2023 में हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। आपको बता दें कि इस्राइल में सात अक्तूबर को हमास ने कहर बरपाया था। उस दौरान 1,200 लोग मारे गए थे। इस वजह इस्राइल और हमास के बीच जंग छिड़ गई थी।
इस्राइल ने दईफ को वांछितों की सूची में रखा था
इस्राइल ने दईफ को बीते वर्ष से मुख्य वांछितों की सूची में रखा था। माना जाता है कि दईफ के नेतृत्व में हमास ने इस्राइल पर कई बार हमला किया। उधर, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस्राइली हमले में 289 लोग घायल हुए हैं। जानकारी दी गई है कि कई घायलों और मृतकों को खान यूनिस क्षेत्र के नास्सेर अस्पताल में ले जाया गया है। हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस्राइली सैन्य बल (आईडीएफ) ने यह हमला मुवासी से किया है या नहीं। मुवासी,  इस्राइल के अधिकार क्षेत्र में आता है और इसका विस्तार उत्तरी राफा से खान यूनिस तक है। खान यूनिस में फलस्तीन के के हजारों शरणार्थी लोग शिविरों में रहते हैं।
सात अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी जंग
हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 38000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Share :
Tagsworld
Previous Article

चंडीगढ़ को तड़पा रहा मानसून: बादल छाए, ...

Next Article

बीजेपी को मिली एक सीट पर अनुराग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन युद्ध पर की बात, ब्रिक्स सम्मेलन के लिए मिला न्योता

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • Ajit Pawar
    राष्ट्रीय

    Maharashtra Chunav: ‘कटेंगे तो बटेंगे मुझे पसंद नहीं, शरद पवार से खून का रिश्‍ता मगर…’ अजित ने बताया BJP से ...

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • राष्ट्रीय

    Kerala Budget 2024-25: केरल के वित्त मंत्री बालगोपाल ने विधानसभा में पेश किया बजट, तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश ...

    February 5, 2024
    By hinditvnews
  • Fali S Nariman
    राष्ट्रीय

    नहीं रहे सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन, 95 की उम्र में ली अंतिम सांस

    February 21, 2024
    By hinditvnews
  • Anantnag encounter live news today
    राष्ट्रीय

    अनंतनाग मुठभेड़:एक और घायल जवान की मौत

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • AI news
    राष्ट्रीय

    Teacher’s Day:AI के साथ कितना बदलेगा एजुकेशन

    September 5, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नशा रोकथाम के लिए 1000+ एंटी चिट्टा वॉलंटियर्स तैनात, योजना जल्द शुरू

  • Download (56)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Budget session: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

  • Sss
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    बारिश-बर्फबारी के बाद हिमाचल में मौसम खुला

Timeline

  • September 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • September 18, 2026

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • September 18, 2026

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • September 18, 2026

    आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • September 18, 2026

    हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hanuman

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Rape

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • yogi adityanath

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.