उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

उत्तराखंड राजनीति: कांग्रेस प्रदेशभर में शुरू करेगी काम मांगो अभियान, चमोली जिले से होगी पहले चरण की शुरुआत
हिंदी टीवी, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Mon, 14 Sep
बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर कांग्रेस अब ब्लॉक स्तर तक अभियान को ले जाने की तैयारी में है। संगठन ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बनाई है।
कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से प्रदेशभर में काम मांगो अभियान शुरू किया जाएगा। चमोली जिले के जोशीमठ से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। आगामी दो माह तक हर ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे।















