Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›“उत्तराखंड: बागेश्वर खान अधिकारी सस्पेंड, मशीनें सीज; हाईकोर्ट सख्त”

“उत्तराखंड: बागेश्वर खान अधिकारी सस्पेंड, मशीनें सीज; हाईकोर्ट सख्त”

By hinditvnews
January 10, 2025
302
0
Nainital High Court

Uttarakhand: बागेश्वर के खान अधिकारी सस्पेंड, सीज होंगी सभी मशीनें; इस वजह से हाईकोर्ट सख्त; पेश हुए डीएम

हिंदी टीवी न्यूज़, नैनीताल Published by: Megha Jain Updated Fri, 10 Jan 2025

हाईकोर्ट के सख्त रवैए और कड़ी टिप्पणी पर हरकत में आई सरकार ने बागेश्वर के जिला खान अधिकारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया। वहां नए खनन अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है।

हाईकोर्ट के सख्त रवैए और कड़ी टिप्पणी पर हरकत में आई सरकार ने बागेश्वर के जिला खान अधिकारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया। वहां नए खनन अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है। खनन में लगीं सभी मशीनें सीज की जाएंगी। सरकार ने खड़िया खनन के लिए नई एसओपी भी जारी कर दी है। मामले में सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

हाईकोर्ट में बागेश्वर जिले की तहसील कांडा के कई गांवों में खड़िया खनन की वजह से आई दरारों के मामले में स्वतः संज्ञान लेने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने खनन में अनियमितता को लेकर सख्त रुख अपनाया। हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश के क्रम में डीएम बागेश्वर, जिला खान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कोर्ट में पेश हुए।

कोर्ट ने अधिकारियों को फटकारते हुए खान अधिकारी को तुरंत सस्पेंड करने की जरूरत बताई। इस पर सरकार ने तत्काल अमल करते हुए वागेश्वर के जिला खनन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। हाईकोर्ट के मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत ने बताया कि सरकार ने बृहस्पतिवार शाम को खनन अधिकारी को सस्पेंड कर वहां नए खनन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। रावत ने बताया कि सरकार ने खनन के लिए नई एसओपी भी जारी कर दी है।

एसपी शुक्रवार तक खनन में लगी सभी मशीनों को सीज करें और अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। पूर्व तिथि को मामले को गंभीर पाते हुए कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट का आकलन करके निदेशक खनन व सचिव औद्योगिक व डीएम बागेश्वर को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए थे। कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट के तहत खड़िया खनन करने वालों ने वनभूमि के साथ सरकारी भूमि में भी नियम विरुद्ध खनन किया हुआ है। इससे पहाड़ी दरकने लगी है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 

 

Share :
Tagshindi newsnainital newsuttarakhand
Previous Article

हिमाचल: लोधी माजरा में निजी दवा कंपनी ...

Next Article

निकाय चुनाव: एक क्लिक में जानें प्रत्याशी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 10वीं-12वीं पास प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद, स्टेपवाइज मार्किंग

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • Transfer
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: शिक्षकों के तबादले लटके, सरकार ने भेजा नया प्रस्ताव

    June 25, 2026
    By hinditvnews
  • Dhan Singh
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 34 नई बैंक शाखाएं

    August 4, 2026
    By hinditvnews
  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नए साल पर शिमला में जश्न, रात 12 बजे तक DJ

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायतों ने बिना मंजूरी लाखों की संपत्तियां कम कीमत पर किराए पर दीं

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को बीएड की सीटें भरने के लिए मिल सकती है छूट

    October 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बंद ट्रेड के प्रशिक्षक शुरू करेंगे नए कोर्स, प्रस्ताव तैयार

  • Spiner
    कांगड़ाखेलधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में गेंदबाजों के साथ,स्पिनरों का दबदबा

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एलएसडी तस्करी केस में 4 एसटीएफ जवान सस्पेंड, जांच में बड़ा खुलासा

Timeline

  • August 25, 2026

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

  • August 25, 2026

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

  • August 25, 2026

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

  • August 25, 2026

    Jawa All Stars Strikes to Change the Rules of the Game Once Again

  • August 25, 2026

    Motherland Unveils 'Made in India' with MMA Icon Asha Roka as Digital Ambassador

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

    Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and ...

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Bisleri Brings the Magic of Spider Man: Brand New Day to Consumers with Limited Edition Packs

    Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    Certified before Graduation: How SAP Learning Hub is Helping India's Students Get Placed

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.