उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

उत्तराखंड: दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी, चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 15 Sep 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास से चार धाम यात्रा के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास से चारधाम यात्रा को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा से जुड़े विषयों पर समीक्षा की।
चारधाम यात्रा का दूसरा चरण आज से
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार (आज) से होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। आस्था के सामने खराब मौसम व यात्रा मार्गों पर भूस्खलन भी चुनौती बन रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास रविवार देर शाम पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक घोड़ा संचालक और एक खच्चर गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन व प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है।















