Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: शोघी में 45% उद्योग बंद, सब्सिडी हड़पकर कई उद्योगपतियों ने समेटा कारोबार

  • हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

  • चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

  • धर्मशाला: दलाई लामा को क्राइसोस्टोमोस पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  • हिमाचल: महंगे कपड़ों और मेकअप की जिद बनी तलाक का आधार, कोर्ट का फैसला

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक गिरफ्तार; एआई वीडियो मामला गर्माया

उत्तराखंड: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट, युवक गिरफ्तार; एआई वीडियो मामला गर्माया

By hinditvnews
May 13, 2025
305
0
Arrest

Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, एआई वीडियो मामले ने पकड़ा तूल

हिंदी टीवी न्यूज़, विकासनगर Published by: Megha Jain Updated Tue, 13 May 2025

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर भाजपा और रुद्रसेना के कार्यकर्ताओं ने त्यूणी थाने में धरना दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक एआई वीडियो पोस्ट करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा और रुद्रसेना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने युवक की गिरफ्तारी और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर त्यूणी थाने में धरना दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। त्यूणी के मैंद्रथ निवासी सुलेमान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक आपत्तिजनक वीडियो चंद रोज पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उसके बाद जबरदस्त विरोध शुरू हो गया था। रुद्रसेना फाउंडेशन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक को गिरफ्तार करने की मांग की थी। वहीं, गिरफ्तारी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।

पुलिस ने रविवार को युवक को थाने में बुलाकर उससे पूछताछ की थी। युवक के स्मार्टफोन की जांच की। युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से पांच एआई वीडियो डाली थी। इसमें चार पाकिस्तान के खिलाफ थी। वहीं, एक वीडियो आपत्तिजनक थी। युवक ने पुलिस को बताया कि था कि उसने गलती से वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने युवक को पाबंद किया था।

देश के मान सम्मान पर आघात
सोमवार को भाजपा और रुद्रसेना के कार्यकर्ता त्यूणी थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर युवक पर हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। रुद्रसेना फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो शेयर करना सीधे तौर पर राजद्रोह है। देश के मान सम्मान पर आघात करने का प्रयास किया गया है। इससे राष्ट्रवादी लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। कहा कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवक का परिवार को फर्जी ढंग से त्यूणी के मैंद्रथ में रह रहा है। वर्ष 1983 में फर्जी ढंग से जनजाति क्षेत्र की भूमि को अपने नाम करवाने वाले वन गुर्जरों के पट्टे निरस्त करने के लिए कार्यकर्ता मंगलवार से तहसील कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष त्यूणी नीरज शर्मा ने कहा कि घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है।

सीओ बीएल शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और आईटी एक्ट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

हल्द्वानी: नर्स आत्महत्या केस में आरोपी गिरफ्तार, ...

Next Article

भारत-पाक तनाव: जालंधर में ड्रोन ढेर, होशियारपुर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shailja
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा चुनाव: कुमारी सैलजा बोलीं, जनता कांग्रेस को जिताना चाहती थी, कमियां हमारी पार्टी में रहीं

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Suspended
    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Karwa
    nahanऊनाचंबाधर्मशालाबिलासपुरशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

    October 28, 2026
    By hinditvnews
  • apple market
    किन्नौरकुल्लूशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    बागवानी: आपदा के बीच हिमाचल में सेब उत्पादन बढ़ा, 48.97 लाख कार्टन ज्यादा

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

    October 13, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली बोर्ड में अध्यक्ष से प्रमुख अभियंता तक की शक्तियां होंगी तय

    June 26, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukh
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जानलेवा हमले में घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

  • Fraud
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुल्तानपुर डाकखाना में 80 लाख रुपये का घपला और सामने आया, 3000 हजार पासबुकों की जांच बाकी

  • 10 02 2024 1169
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोक निर्माण विभाग: हिमाचल में अब 51 नहीं, 20 दिन में होंगे विकास कार्यों के टेंडर

Timeline

  • October 31, 2026

    Himachal: शोघी में 45% उद्योग बंद, सब्सिडी हड़पकर कई उद्योगपतियों ने समेटा कारोबार

  • October 31, 2026

    हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

  • October 31, 2026

    चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

  • October 31, 2026

    धर्मशाला: दलाई लामा को क्राइसोस्टोमोस पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  • October 31, 2026

    हिमाचल: महंगे कपड़ों और मेकअप की जिद बनी तलाक का आधार, कोर्ट का फैसला

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi

    Himachal: शोघी में 45% उद्योग बंद, सब्सिडी हड़पकर कई उद्योगपतियों ने समेटा कारोबार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Oil

    हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.