Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›एचपी पुलिस भर्ती: चार चरणों में होगी कांस्टेबल भर्ती, डोप टेस्ट अनिवार्य

एचपी पुलिस भर्ती: चार चरणों में होगी कांस्टेबल भर्ती, डोप टेस्ट अनिवार्य

By hinditvnews
July 11, 2026
86
0
Police

HP Police Constable Recruitment: चार चरणों में होगी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया, डोप टेस्ट अनिवार्य

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 11 Jul 2026

आयोग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान के तहत 491 पुरुष कांस्टेबल और 243 महिला कांस्टेबल के पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती प्रक्रिया इस बार अधिक सख्त और पारदर्शी होगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। भर्ती चार चरणों में पूरी होगी और शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान डोप टेस्ट अनिवार्य रहेगा। नशीले पदार्थों के सेवन का दोषी पाए जाने पर अभ्यर्थी को तत्काल भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

491 पुरुष कांस्टेबल और 243 महिला कांस्टेबल पद भरे जाएंगे
आयोग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान के तहत 491 पुरुष कांस्टेबल और 243 महिला कांस्टेबल के पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 (20,200 रुपये से 64,000 रुपये) के तहत नियुक्ति मिलेगी। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। मैट्रिक और 12वीं की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के स्कूल या बोर्ड से होनी चाहिए। यह शर्त हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों पर लागू नहीं होगी।

90 अंकों की ऑफलाइन ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा होगी
भर्ती प्रक्रिया चार प्रमुख चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 90 अंकों की ऑफलाइन ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा होगी। फिर दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण होगा। अंतिम मेरिट सूची 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें लिखित परीक्षा के 90 अंक, ऊंचाई के अधिकतम 6 अंक और एनसीसी प्रमाणपत्र के अधिकतम 4 अंक शामिल होंगे।

पहली बार स्पष्ट रूप से डोप टेस्ट का उल्लेख
भर्ती विज्ञापन में पहली बार स्पष्ट रूप से डोप टेस्ट का उल्लेख किया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होने से पहले पुलिस विभाग उम्मीदवारों का डोप टेस्ट कर सकता है। इससे नारकोटिक्स और ओपिएट्स के सेवन की जांच की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी डोप टेस्ट में असफल पाया जाता है या शारीरिक दक्षता परीक्षा के मानकों को पूरा नहीं करता है, तो उसे तत्काल अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पुलिस बल की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

लिखित परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग
लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है। गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न को आवंटित अंकों में से एक-चौथाई (0.25) अंक काट लिए जाएंगे। एक ही प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर विकल्प चुनने पर गलत उत्तर माना जाएगा और 0.25 अंक की पेनल्टी लगेगी (भले ही दिए गए उत्तरों में से एक सही ही क्यों न हो)। यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना है, तो ओएमआर शीट में दिए गए ई विकल्प (गोले) को काला करना होगा। अगर आप प्रश्न को पूरी तरह खाली छोड़ देते हैं और किसी भी गोले को काला नहीं करते हैं, तो उसे भी गलत उत्तर माना जाएगा और 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

पुरुषों के लिए 1500 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी
भर्ती अधिसूचना में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 6 इंच और महिलाओं के लिए 5 फीट 2 इंच तय की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गोरखा, ओबीसी और होमगार्ड श्रेणियों के लिए भी अलग-अलग आयु एवं शारीरिक मानक निर्धारित हैं। पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में और महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर दौड़ 3 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 100 मीटर दौड़, हाई जंप और ब्रॉड जंप के लिए भी अलग-अलग मानक निर्धारित हैं। आयोग ने सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये का समान आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। शुल्क का भुगतान डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकेगा।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP Police constable recruitment process to be conducted in four stages; dope test mandatory.shimla news
Previous Article

हिमाचल: मेन्यू-बिल में बताएं पनीर असली है ...

Next Article

हिमाचल: मौसम की मार, इस बार 2.18 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sudhir
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुधीर शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति का केस, FIR दर्ज

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    पंजाबहरियाणा

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

    July 24, 2026
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर: कांग्रेस आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर

    July 7, 2026
    By hinditvnews
  • Kharge
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: हल्द्वानी रैली में भाजपा पर बरसेंगे खरगे

    August 6, 2026
    By hinditvnews
  • Kalka train
    उत्तर प्रदेश

    Mahakumbh: मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर 29 ट्रेनें रद्द

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का फैसला: पुनर्मूल्यांकन के बढ़े अंक मूल परीक्षा तिथि से मान्य

    September 4, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Murder
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बेटे ने पिता को मारा डंडा, बहस के बाद की हत्या

  • Koksar
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: बर्फ के दीदार के लिए कोकसर में उमड़े सैलानी

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अफसरों की गोपनीय रिपोर्ट में देरी पर सरकार नाराज

Timeline

  • October 9, 2026

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • October 9, 2026

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • October 9, 2026

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • October 9, 2026

    Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • October 9, 2026

    Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.