Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›कैलाश मानसरोवर यात्रा: 35 हजार बढ़ोतरी, अब प्रति यात्री 2.09 लाख शुल्क

कैलाश मानसरोवर यात्रा: 35 हजार बढ़ोतरी, अब प्रति यात्री 2.09 लाख शुल्क

By hinditvnews
May 6, 2026
27
0
Kailash

Kailash Mansarovar Yatra: महंगी हुई कैलाश यात्रा, बढ़ाए गए 35 हजार रुपये; अब प्रति यात्री देने होंगे 2.09 लाख

हिंदी टीवी,  नैनीताल। Published by: Megha Jain Updated Wed, 06 May 2026

यात्रा खर्च बढ़ाने के पीछे डॉलर की कीमत में वृद्धि का हवाला दिया गया है। बीते वर्ष यात्रा का कुल खर्च लगभग 1.74 लाख रुपये था जो इस वर्ष 2.09 लाख हो गया है। इसमें केएमवीएन को देय राशि 65 हजार रुपये होगी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस वर्ष यात्रियों की संख्या बढ़ाई जाने के बाद अब यात्रा के खर्च में भी 35 हजार रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यात्रा खर्च बढ़ाने के पीछे डॉलर की कीमत में वृद्धि का हवाला दिया गया है। बीते वर्ष यात्रा का कुल खर्च लगभग 1.74 लाख रुपये था जो इस वर्ष 2.09 लाख हो गया है। इसमें केएमवीएन को देय राशि 65 हजार रुपये होगी।

भारतीय क्षेत्र में यात्रा, आवास, भोजन, गाइड आदि की व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) करता है। बीते वर्ष केएमवीएन की ओर से लिया जाने वाला शुल्क 57 हजार रुपये प्रति यात्री था जिसमें इस बार आठ हजार रुपये की वृद्धि की गई है। तिब्बत में वीजा सहित अन्य खर्च अलग से विदेश मंत्रालय को देय होंगे जिसमें 1400 डॉलर शामिल हैं।

केएमवीएन के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के शुल्क की घोषणा कर दी है। यात्रियों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। बीते वर्ष 10 समूहों में कुल 250 यात्री गए थे। इस वर्ष 50-50 यात्रियों के 10 दल जाएंगे। संवाद

इस वर्ष कुमाऊं से वाया लिपुलेख कैलाश मानसरोवर यात्रा का कुल खर्च 2.09 लाख रुपये प्रति यात्री होगा जिसमें कुमाऊं मंडल विकास निगम को देय राशि 65 हजार रुपये होगी।

-विजय नाथ शुक्ला, महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम

1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद शुरू हुई थी मानसरोवर यात्रा
नैनीताल। कैलाश मानसरोवर यात्रा 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद प्रारंभ हुई थी और 1962 में भारत चीन युद्ध के दौर में बंद हो गई थी। इसके बाद 1981 में यात्रा दोबारा प्रारंभ हुई जो वर्ष 2019 तक जारी रही। इसके बाद कोरोना के कारण यह यात्रा 2 वर्ष तक आयोजित नहीं की गई और फिर भारत चीन संबंधों में तनाव के चलते वर्ष 2025 तक यह यात्रा पुनः प्रारंभ नहीं हो सकी।

वर्ष 2025 में यात्रा फिर से प्रारंभ की गई और पूर्व के यात्रा मार्ग में बदलाव करते हुए पहली बार चंपावत और टनकपुर होते हुए यह यात्रा कराई गई। इस वर्ष भी यात्रा इसी मार्ग से कराई जाएगी जिसमें यात्रा के दौरान जागेश्वर, चितई आदि धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

केएमवीएन के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा ली जाने वाली राशि केवल भारतीय क्षेत्र में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए है जबकि तिब्बती क्षेत्र में वह अन्य खर्च के लिए सरकार की ओर से पृथक से डॉलर में शुल्क लिया जाता है। कुल शुल्क में यात्रा खर्च, वीजा, तिब्बत में होने वाले खर्च, गाइड मेडिकल आदि शामिल हैं।

 

Share :
Tags000; now 2.09 lakh per passengerhindi newsKailash mansarovar Yatra fare hiked by Rs 35nainital newsuttarakhand news
Previous Article

उत्तराखंड: आज से सैलजा का गढ़वाल दौरा, ...

Next Article

Punjab: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Karanprayag
    उत्तराखण्ड

    Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में टनल-8 देश की सबसे लंबी सुरंग बनी

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Bottel
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल-कॉलेजों में 500ml प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Pollution
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने पर लगेगा ग्रीन टैक्स

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • cmsukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला, आरक्षण धरने को बताया राजनीतिक स्टंट

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Chandigarh
    पंजाब

    Punjab News: राज्य में आतंकी वारदात की साजिश हुई बेनकाब, AGTF ने चार आतंकियों को किया गिरफ्तार

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कॉलेज प्राचार्य प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में नहीं

    September 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal cm
    चंबालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पांगी, लाहौल-स्पीति व डोडरा क्वार-कुपवी में जल्द मिलेंगे 15-15 सौ

  • 500
    हिमाचल प्रदेश

    मकान किराए के लिए मिलेंगे 74.25 लाख, 246 परिवारों को मिलेगी राहत, सरकार ने खोला खजाना

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024 के लिए शुरू हुई तैयारियां, चुनाव आयोग ने शिमला पुलिस से पूछा- ‘बॉर्डर पर कैसी है सुरक्षा?’

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.