Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

पंजाब
Home›पंजाब›जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत नाजुक, मंच पर बनाया जाएगा शीशे का कमरा

जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत नाजुक, मंच पर बनाया जाएगा शीशे का कमरा

By hinditvnews
December 17, 2024
331
0
Jagjeet

Farmers Protest: जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत नाजुक, संक्रमण से बचाने के लिए मंच पर बनाया जाएगा शीशे का कमरा

हिंदी टीवी न्यूज़,  खनौरी (संगरूर) Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Dec 2024

जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) का आमरण अनशन 21वें दिन भी जारी रहा। उनका सेहत बिगड़ने से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। डल्लेवाल की सुरक्षा के लिए शीशे का कमरा बनाया जाएगा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि 18 दिसंबर को किसान रेल रोको आंदोलन करेंगे। किसानों के धरने में राजनीतिक दलों की भी एंट्री हो गई है।

सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून सहित अन्य मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 21वें दिन भी जारी रहा।

उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे डॉक्टरों का कहना है कि डल्लेवाल की सेहत नाजुक बनी हुई है। उनको संक्रमण का भी अधिक खतरा हो गया है।

संक्रमण से बचाने के लिए बनेगा शीशे का कमरा

संक्रमण से बचाने के लिए उनसे मिलने आने वाले लोगों को मास्क पहनकर ही जाने दिया जा रहा है। इसी बीच, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि मंच पर ही जगजीत सिंह डल्लेवाल के लिए शीशे का कमरा बनाया जाएगा ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके।

उधर, सेहत व परिवार कल्याण विभाग की डायरेक्टर डॉ. हतिंदर कौर कलेर डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए खनौरी पहुंचीं। टीम के डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि डल्लेवाल का बीपी 110/70, पल्स स्तर 74, आक्सीजन स्तर 98, तापमान 97.3 व शुगर का स्तर भी कम है।

केंद्रीय गृहमंत्री कर रहे भ्रामक बयानबाजी: डल्लेवाल

डल्लेवाल ने कहा कि अमित शाह जिम्मेदार पद पर बैठे होने के बावजूद भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। शाह ने दावा किया कि सरकार किसानों को फसल के एमएसपी से साढ़े तीन गुणा अधिक मूल्य दे रही है, जबकि यह सरासर गलत है। भाजपा की सरकार के दौरान वर्ष 2014-2024 तक दस वर्ष में गेहूं के दाम में मात्र 56% की बढ़ोतरी हुई।

वहीं, महंगाई 56.53 56 % बढ़ी है। चार वर्षों में वित्त मंत्रालय ने जितना बजट कृषि मंत्रालय को दिया था, उसमें से भी 1 लाख करोड़ रुपये मंत्रालय ने मंत्रालय को लौटाया। यह दिखाता है कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। अगर सरकार साढ़े तीन गुणा मूल्य अधिक दे रही है तो एमएसपी गारंटी कानून बनने में क्या दिक्कत है।

 

किसान कल दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रोकेंगे ट्रेनें

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर घोषणा की कि 18 दिसंबर को किसान दोपहर 12 से 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन के तहत ट्रैक को अवरुद्ध करेंगे।

 

किसानों के धरने में हुई राजनीतिक पार्टियों की एंट्री

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा पिछले दस महीने से किए जा रहे संघर्ष में अब राजनीतिक पार्टी की एंट्री हो गई है। रविवार को विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा खनौरी बार्डर पर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिले थे।

 

सोमवार को भी कांग्रेस के प्रदेश प्रधान व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने डल्लेवाल से मुलाकात की। यही नहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर कंग भी डल्लेवाल से मिलने पहुंचे। इसे बड़ी राजनीतिक घटना के रूप में देखा जा रहा है। अभी तक किसान संगठनों ने राजनीतिक पार्टियों को अपने संघर्ष से दूर ही रखा था।

Share :
TagsFarmers Protesthindi newspunjab news
Previous Article

Jalandhar: आदमपुर में मजदूर ने नशे की ...

Next Article

HP Rajya Chayan Aayog: हिमाचल प्रदेश में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    Rajasthan

    Jhunjhunu News: सुलताना के निजी अस्पताल में बदमाशों का आतंक

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Film
    NetflixOTTफ़िल्म

    Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना की ‘इमरजेंसी’

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • 08 02 2024 Railway Line 23648598
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    भानुपल्ली-लेह रेललाइन: 400 करोड़ से जकातखाना में दो पुल बनेंगे

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    दिल्लीहरियाणा

    गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत

    October 12, 2026
    By hinditvnews
  • Dhan Singh
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जिला सहकारी विकास संघों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध

    July 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • gold price
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नकली सोना गिरवी रखकर बैंक को लगाया 56 लाख का चूना

  • Bijli
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली पर नया सेस, 10 श्रेणियों पर ₹1 प्रति यूनिट अतिरिक्त शुल्क

  • Milk
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के पशुपालकों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़या दूध खरीद का रेट

Timeline

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • October 30, 2026

    REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology ICAMEN

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.