Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

  • Swiggy Launches the Third Edition of the Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India

  • Nimbus Group Hosts Women's Day Event with Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors

  • Srinivasa Palms' Redefines Retirement Living with India's First 3-in-1 Luxury Senior Living Concept

  • Why Location, Parking and Access Now Decide Retail Success

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›जयराम ठाकुर का हमला: सुक्खू सरकार का अनशन सियासी नौटंकी

जयराम ठाकुर का हमला: सुक्खू सरकार का अनशन सियासी नौटंकी

By hinditvnews
January 30, 2026
49
0
Jairam Thakur

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी, जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं

हिंदी टीवी न्यूज , शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 30 Jan 2026

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए एक ‘सियासी नौटंकी’ है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में जारी बयान में कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी (वी.बी. जी राम जी) के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए एक ‘सियासी नौटंकी’ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह नया कानून पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में एक मील का पत्थर है, जिसमें डिजिटाइजेशन और बायोमेट्रिक हाजिरी के कारण बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगेगा और पारदर्शिता से काम होने पर गांव का विकास तेज़ रफ्तार से होगा।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ वे प्रधानों के अधिकारों की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डिजास्टर एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव रोककर उन्होंने पंचायतों को प्रशासकों के हवाले कर दिया है। सभी जगह काम ठप्प है और गांव की सरकार कही जाने वाले पंचायती राज सिस्टम को इन्होंने हाशिए पर धकेलकर सिर्फ अपनी मनमानी का फ़रमान सुनाने तक सीमित कर दिया है। ऐसी स्थिति में मनरेगा के काम कैसे होंगे उन्हें कौन कराएगा? कांग्रेस की सुक्खू सरकार की इन हरकतों से स्पष्ट है कि मनरेगा के नाम पर सुक्खू सरकार सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब 80 के दशक में इस तरह की ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने की योजना शुरू हुई वह महात्मा गांधी के नाम की बजाय जवाहरलाल नेहरू के नाम पर क्यों शुरू की गई थी? सुक्खू सरकार द्वारा शुरू की कागजी योजनाओं का नाम भी सिर्फ राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के नाम तक ही सीमित है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के बाद आई कांग्रेस  सरकार ने एक ही दिन में छह योजनाओं के नाम बदल डाले। हैरानी इस बात की है की उन में से तीन योजनाएं इंदिरा गांधी के नाम और दो राजीव गांधी के नाम पर की गई वहां भी कांग्रेस को महात्मा गांधी की याद नहीं आई। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार पिछले छह महीनों में प्रदेश की 655 पंचायतों में मनरेगा का एक भी दिन का रोजगार नहीं दे पाई और अपने गृह जिले तक में बजट खर्च करने में नाकाम रही, वह किस नैतिकता से रोजगार की बात कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट ₹33,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹90,000 करोड़ तक पहुँचाया और मनमोहन सरकार की तुलना में दोगुने से अधिक कार्य दिवस सृजित किए। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार केवल इसलिए असहज है क्योंकि नई व्यवस्था में 100 के बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी है और इसमें वित्तीय अनुशासन के साथ उच्च गुणवत्ता वाले कार्यों का प्रावधान है। अब योजनाओं के बनाने के लिए केंद्र और राज्य द्वारा संचालन समिति का निर्माण होगा। पूरे प्रोजेक्ट में क्वालिटी आएगी और गांव में कौन सा काम हो इसका निर्णय ग्रामवासी करेंगे। डिसेंट्रलाइज्ड और लोकलाइज्ड प्रोजेक्ट होंगे जहां पर लाभार्थी ही अपनी योजनाओं का निर्धारण और निर्माण करेंगे। इसलिए यह परियोजना पूर्णतया आवश्यकता आधारित होगी। उन्होंने कटाक्ष किया कि दो हजार संस्थान बंद करने वाली और योजनाओं के नाम बदलने वाली कांग्रेस को महात्मा गांधी के नाम की याद तभी आती है जब उसे राजनीति करनी हो, जबकि हकीकत में वह केवल गांधी परिवार के नाम को ही प्राथमिकता देती रही है।
सियासी नौटंकी में भीड़ जुटाना के लिए प्रशासन का दुरुपयोग 
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के आला कमान के निर्देश पर की जा रही इस सियासी नौटंकी के में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग किया गया। इस अनशन में शामिल होने के लिए प्रशासन द्वारा बसें लगाई गई थी और अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अनशन में शामिल होने के लिए लाएं। लेकिन मनरेगा को लेकर सुक्खू सरकार की नीयत और विकास विरोधी सोच से वाक़िफ लोगों ने इस अनशन का बहिष्कार किया। लोगों का इस प्रकार से मोह भंग हो चुका है। प्रदेश के लोग सुक्खू सरकार के विकास विरोधी एजेंडे और झूठी गारंटी के मॉडल को नकार दिया है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsJairam Thakur said Sukhu govt hunger strike is merely a political stuntshimla news
Previous Article

हिमाचल: मंत्री गोमा डीसी मंडी पर भड़के, ...

Next Article

BPL Medical Technologies Showcases Advanced Imaging and ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mob
    उत्तराखण्ड

    निकाय चुनाव: एक क्लिक में जानें प्रत्याशी की कुंडली और नेता की जानकारी

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Cyber Crime
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ: ‘मैं भी जैन हूं’ कहकर महिला ने कारोबारी से ठगे 44.50 लाख

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Political Crisis: छह अयोग्य विधायकों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसले से साफ होगी भविष्य की ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Mahakumbh
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    महाकुंभ 2025: प्रयागराज में जाम, संगम स्टेशन बंद, श्रद्धालु पैदल चल रहे

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • cm hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal HAS Transfer: सुक्खू सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लोकसभा चुनाव से पूर्व 42 HAS अधिकारी बदले

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Guldar
    उत्तराखण्ड

    बड़े-बड़ों के पसीने छुटाने वाले गुलदार से भिड़ गई उत्तराखंड की महिला, फिर हुआ ये… झाड़ी में घात लगाकर बैठा ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Pradesh Weather Update
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rain: भारी बारिश-भूस्खलन से तबाही जारी, राज्य में 1311 सड़कें ठप, स्कूल भी बंद

  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नए साल पर शिमला में जश्न, रात 12 बजे तक DJ

  • Markanda
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रवि को टिकट मिलते ही मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

Timeline

  • March 13, 2026

    "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

  • March 13, 2026

    Swiggy Launches the Third Edition of the Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India

  • March 13, 2026

    Nimbus Group Hosts Women's Day Event with Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors

  • March 13, 2026

    Srinivasa Palms' Redefines Retirement Living with India's First 3-in-1 Luxury Senior Living Concept

  • March 13, 2026

    Why Location, Parking and Access Now Decide Retail Success

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • "created For Ease": Ecovacs Brand Campaign Honors Caregivers Across The Apac Region

    "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region

    By hinditvnews
    March 13, 2026
  • Swiggy Launches The Third Edition Of The Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India

    Swiggy Launches the Third Edition of the Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India

    By hinditvnews
    March 13, 2026
  • Nimbus Group Hosts Women's Day Event With Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors

    Nimbus Group Hosts Women's Day Event with Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors

    By hinditvnews
    March 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.