Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›धर्मपुर: चौकीदार हेमराज गले तक पानी में फंसा, बची जान, करीब से देखी मौत

धर्मपुर: चौकीदार हेमराज गले तक पानी में फंसा, बची जान, करीब से देखी मौत

By hinditvnews
September 18, 2025
285
0
Hrtc

आंखों देखी: धर्मपुर में चौकीदार हेमराज ने करीब से देखी मौत, गले तक पहुंचा था पानी

हिंदी टीवी न्यूज़, धर्मपुर (मंडी)। Published by: मेघा जैन, Updated Thu, 18 Sep 2025 

एचआरटीसी का चौकीदार बस अड्डे में एक बस में ही सोया था जबकि चालक व परिचालक रेस्ट रूम में थे। अचानक जब पानी बस में भर गया तो उसकी नींद खुली।

सोमवार रात को सोन खड्ड में आई बाढ़ के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के चौकीदार हेमराज ने मौत को बेहद करीब से देखा। वह पानी में फंस गया और पानी गले तक पहुंच गया था। यदि जरा सा भी जलस्तर बढ़ता तो मौत तय थी। एचआरटीसी का चौकीदार बस अड्डे में एक बस में ही सोया था जबकि चालक व परिचालक रेस्ट रूम में थे। अचानक जब पानी बस में भर गया तो उसकी नींद खुली। नींद खुलने के बाद वह हक्का-बक्का रह गया। मोबाइल भी बंद हो गया और चालक-परिचालक संपर्क साधते रहे लेकिन जब वह सुरक्षित निकल आया तो सब दंग रह गए।

चौकीदार हेम राज ने बताया कि जलस्तर इतनी जल्दी बढ़ा कि उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला। पानी बढ़ता देख वह आनन फानन में बस की छत पर चढ़ गया लेकिन पानी उसके गले तक पहुंच गया। आंखों के सामने मौत देखकर वह घबरा गया लेकिन उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। जिस बस में वह चढ़ा था, वह बही नहीं बल्कि खड़ी रही। तेज बहाव दूसरी बसों को अपने साथ बहा ले गया लेकिन उसकी बस खड़ी रही। जलस्तर उतरने लगा तो उसने राहत की सांस ली और अपने साथियों से मिला।

अधिशासी अभियंता तीसरी मंजिल पर पहुंचे
बाढ़ के कहर में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता परिवार सहित फंस गए। आवास की पहली मंजिल डूबने पर वह आनन फानन में तीसरी मंजिल को चढ़ गए। उनके साथ पत्नी, दो बच्चे व माता-पिता भी फंसे रहे। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार रात का मंजर वह जिंदगी में कभी नहीं भूल सकते हैं। पूरा परिवार साथ था और बढ़ते पानी को देखकर चीख पुकार मच गई। बच्चों व परिजनों को लेकर छत पर जाने के सिवा कोई दूसरी जगह उपलब्ध नहीं थी। यहीं से तबाही का मंजर देखा और अपने परिवार व सबकी सुरक्षा की कामना की की

चौकसी से बची कई जानें, वाहन भी बांधे
पुराना धर्मपुर निवासी ठेकेदार बलवंत शर्मा ने भी सोमवार रात बाढ़ के कहर से बचने के लिए खूब जद्दोजहद की और अपने परिवार को सुरक्षित बचाया। उनकी चौकस से कई जानें बच गईं अन्यथा पूरा परिवार बह सकता था। बलवंत शर्मा ने बताया कि सोन खड्ड व ग्रैंड नाला में इतना अधिक पानी आज दिन तक नहीं देखा। जलस्तर एकदम बढ़ा और इससे संभलने का मौका किसी को नहीं लगा। जलस्तर बढ़ने लगा तो परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले गए जबकि वाहनों को रस्सियों के सहारे बांध दिया। वाहन पानी के बहाव में बहना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते ही घर की निचली मंजिल में पानी भर गया। जब जल स्तर उतरा तो वह अपने घर पहुंचे और तबाही का मंजर देखा।

घर की छत पर चढ़कर बचाई जान, आंखों के सामने बह गए कार और चालक
बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर रहने वाले जयपाल ने सोमवार रात दहशत के बीच गुजारी। खुद के साथ परिजनों की जान पर बन आई तो घर की छत पर जाने के सिवा कुछ नहीं बचा। जयपाल ने बताया कि जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया कि उनके घर की पहली मंजिल पूरी डूब गई तो वह ऊपरी मंजिल पर चले गए। बीमार पिता को भी जैसे-कैसे ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट किया। पत्नी व दो बच्चे भी बाढ़ के कहर में फंस गए। घर में ही डटे रहे। जयपाल ने बताया कि छपाणू की तरफ एक कार आती हुई नजर आई। उन्होंने चीख पुकार भी की लेकिन कार चालक समझ नहीं पाया और जलस्तर इतना अधिक था कि वह चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाया। उनकी आंखों के सामने चंद सेकेंड में ही कार चालक सहित बह गई।

Share :
TagsDharampur Newshimachal newshimachal pradeshhindi newsmandi newsshimla news
Previous Article

Shimla: पर्यटक वाहनों से कूड़ा शुल्क वसूलेगा ...

Next Article

पंजाब: आईटीआई छात्रों को अब 10वीं-12वीं सर्टिफिकेट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कैग रिपोर्ट, उत्तराखंड ने राजस्व अधिशेष में रचा इतिहास

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Farmer Protest 1
    राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसानों के दिल्ली कूच का मामला, बार एसोसिएसन ने लिखी CJI को चिट्ठी; की ये मांग

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • 14 11 2024 Dogs 23830875
    राष्ट्रीय

    Telangana: चार लोगों ने मिलकर प्रेगनेंट डॉग की बेरहमी से की पिटाई,

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Images
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal VidhanSabha: पालमपुर, नौणी विवि में कुलपति की नियुक्ति का विधेयक पारित

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    पंजाब

    पंजाब मौसम: नौतपा में नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, तापमान घटेगा; छह दिन का येलो अलर्ट

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Cm himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्र ने ऋण लेने पर लगाईं पाबंदियां

    September 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: खाता बंद कराने आई महिला को मिला ₹2 लाख बीमा लाभ

  • Shimla night view
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला की हवा 22 प्रतिशत ज्यादा दूषित

  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा इलेक्शन की तैयारियों में जुटी भाजपा, हिमाचल में चुनाव कमेटियां बनाएगी पार्टी; 10 से 15 दिनों में होगा गठन

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.