Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पंजाब कांग्रेस में कलह: नए प्रभारी के बाद कपूरथला विधायक ने राजा वड़िंग के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब कांग्रेस में कलह: नए प्रभारी के बाद कपूरथला विधायक ने राजा वड़िंग के खिलाफ खोला मोर्चा

By hinditvnews
February 22, 2025
113
0
Amrinder Singh

पंजाब कांग्रेस में कलह: नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद बढ़ी रार, कपूरथला विधायक खुलकर आए राजा वड़िंग के खिलाफ

हिंदी टीवी न्यूज़, जालंधर Published by: Megha Jain Updated Sat, 22 Feb 2025

पंजाब के कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने हाईकमान से कहा था कि सूबे के कांग्रेस प्रभारी दविंदर यादव व प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग को बदला जाए। यह मांग पिछले नवंबर-2024 में की गई थी। तीन माह बाद सूबे के प्रभारी यादव को बदलकर भूपेश बघेल को जिम्मेदारी दी गई है। अब पंजाब प्रधान को भी बदले जाने की तैयारियां चल रही हैं।

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी भूपेश बघेल अगले सप्ताह पंजाब आएंगे। उनके दौरे की सूचना के बाद ही पार्टी में प्रधान बदलने की चर्चाओं को लेकर सियासत गरमा गई है।

जानकारी के अनुसार बघेल पहले पार्टी नेतृत्व व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार करेंगे। साथ ही वह प्रदेश का दौरा करेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

वहीं बघेल की नियुक्ति के बाद पार्टी के भीतर जंग शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच ठन गई है। जहां राणा गुरजीत सिंह ने तीखा हमला करते हुए कहा है कि वड़िंग चेहरे पर नकली मुस्कान लेकर चलते हैं। वहीं, उनकी आनंदपुर साहब से सीट कटवाने में राजा की भूमिका थी। साथ ही राजा वड़िंग ने कहा कि जो नेता चैनलों पर पार्टी के खिलाफ बोलते हैं वह अनुशासन भंग कर रहे हैं। वड़िंग की बात को समझा जाए तो राणा गुरजीत सिंह को पार्टी नोटिस भी जारी कर सकती है। 

चन्नी भी वड़िंग से दूर

इन सबके बीच दिलचस्प बात यह है कि पूर्व सीएम चन्नी ने अपनी ताल ठोक दी है। वह भी राजा वड़िंग से दूरी बनाकर चल रहे हैं। चन्नी भी राज्य की सियासत में दोबारा सीएम की कुर्सी पर नजर लगाकर बैठे हैं। पार्टी का नया प्रधान कौन होगा? इसको लेकर असमंजस की स्थिति है लेकिन पार्टी का प्रधान बदला जाएगा यह तय है। इसको लेकर मंथन भी चल रहा है।

हाईकमान के सामने हाजिरी लगाने में जुटे नेता

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद से ही पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव की चर्चा चल रही है। साथ ही प्रधान बदलने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में जाकर हाईकमान के समक्ष हाजिरी लगानी भी शुरू कर दी है। साथ ही वह नये प्रभारी से भी मिल रहे हैं। प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा हाल ही में दिल्ली जाकर आए हैं। उनके बाद कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक परगट सिंह ने भी दिल्ली जाकर प्रभारी से मुलाकात की। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह भूपेश बघेल से मिलकर आएं हैं और वो अगले सप्ताह पंजाब में आएंगे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। फिलहाल उन्होंने पार्टी के नेतृत्व को बदलाव को लेकर कोई बात नहीं की है।

वहीं भूपेश बघेल का कहना है कि फिलहाल उनकी नियुक्ति हुई है। सबसे पहले वह पंजाब आकर सभी नेताओं से मुलाकात करेंगे और फीडबैक लेंगे। उसके बाद ही आगे बढ़ेंगे, ताकि पार्टी को स्थानीय स्तर पर और मजबूत करने के लिए काम शुरू किया जा सके। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 9 अप्रैल 2022 में पंजाब कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किया गया था। पार्टी में कई नेता प्रधान बनने के लिए जोर लगा रहे हैं, जिसके चलते पिछले कुछ समय से पार्टी में गुटबाजी भी बढ़ गई है।

2027 विस चुनाव की तैयारी शुरू

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। इस चुनाव में पार्टी कम से कम 60-70 नए चेहरों पर दांव लगाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यह बात कही है। राणा गुरजीत सिंह आनंदपुर साहब से लोकसभा टिकट मांग रहे थे लेकिन आखिरी वक्त पर उनका टिकट कट गया। हालांकि राणा गुरजीत सिंह खुद कांग्रेस से कपूरथला के विधायक हैं जबकि उनका बेटा राणा इंद्रप्रताप सिंह सुलतानपुर लोधी से आजाद विधायक हैं।

दमदार चेहरे पर लगेगा दांव

पार्टी किसी ऐसे दमदार चेहरे को आगे लाना चाहती है जिसका शहरी वर्ग के अलावा कारोबारी समुदाय, किसानों, दलितों के बीच अच्छा गहरा प्रभाव हो। लिहाजा, कई नेता दौड़ में चल रहे हैं। इसी चक्कर में राणा गुरजीत सिंह ने वड़िंग को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं, राजा वड़िंग ने भी राणा के विरोधी विधायक सुखपाल खैहरा की पीठ थपथपानी शुरू कर दी है। यह किसी से छिपा नहीं है कि विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और राणा गुरजीत सिंह के बीच कई साल से राजनीतिक दुश्मनी चल रही है।

 

Share :
Tagshindi newsjalandhar newspunjab news
Previous Article

किसान-केंद्र वार्ता: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान ...

Next Article

अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर धमाका, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Medicine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमेरिका के टैरिफ से फार्मा उद्योग प्रभावित, कंपनियों पर पड़ेगा असर

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Scam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में पानी घोटाला

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नाॅन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 4 मार्च से, डेटशीट जारी

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आवेदन के समय ही करना होगा आरक्षण का दावा, हाईकोर्ट का आदेश

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • Doon Medical
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य, दो साल से डिप्रेशन का इलाज

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Congress 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Congress : पंचायत चुनाव में होगा कांग्रेस की नई टीम का पहला इम्तिहान

    November 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Govt School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शून्य विषयों वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट मांगी, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बंद

  • Images (12)
    ऊनासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: धर्मपुर के मनुधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ के पीछे रुकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

  • Majra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लोधी माजरा में निजी दवा कंपनी में भड़की भीषण आग

Timeline

  • March 9, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • March 9, 2026

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • March 9, 2026

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • March 9, 2026

    Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • March 9, 2026

    Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce At 6th Lineman Diwas On March 7, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, ...

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders With Felicitation On International Women's Day

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • What Is The Best Eco Friendly Refrigerator To Buy This Summer?

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.