पाकिस्तान से अपने प्रेमी को भारत बुलाएगी अंजू

Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तान से अपने प्रेमी को भारत बुलाएगी अंजू, कहा- वह भी मेरे साथ यहीं रहेगा
पाकिस्तान से वापस भारत लौटी अंजू ने कहा कि वह अपने प्रेमी को भारत में बुलाएंगी। उसने आगे बताया कि वह मेरे बच्चों के साथ यहीं रहेगा। पाकिस्तान जाकर फातिमा बनी अंजू ने बताया कि वह पाकिस्तान में अपने प्यार के लिए रहकर आई है। वह जल्द ही पाकिस्तान के रहने वाले अपने प्रेमी को भारत में बुलाएंगी और भविष्य में उनके साथ रहने के लिए प्लानिंग कर रही हैं।
सोनीपत। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्यार में पाकिस्तान रहकर लौटी अंजू का आजकल सोनीपत में डेरा है। सोनीपत के एक अधिवक्ता उनका केस लड़ रहे हैं। अंजू का कहना है कि अब वह अपने प्रेमी को भारत में बुलाएंगी। वह मेरे बच्चों के साथ यहीं रहेगा।
शाहरूख खान की जन्मस्थली गई थी अंजू
पाकिस्तान जाकर फातिमा बनी अंजू ने बताया कि वह पाकिस्तान में अपने प्यार के लिए रहकर आई है। वह जल्द ही पाकिस्तान के रहने वाले अपने प्रेमी को भारत में बुलाएंगी और भविष्य में उनके साथ रहने के लिए प्लानिंग कर रही हैं। वह पाकिस्तान में अभिनेता शाहरूख खान की जन्मस्थली पेशावर भी गई थी।
पाकिस्तान में अंजू ने बिताए थे चार महीने
वह पाकिस्तान में शाहरूख खान के स्वजन से भी मिलकर आई है। शाहरुख खान के भतीजे ने अपने चाचा को संदेश भेजा है और कहा है कि वे और बेहतरीन फिल्में बनाएं। पाकिस्तान में चार महीने बिताने के बाद अब वह अपने बच्चों के साथ समय बिता रही है।
नसरुल्ला के साथ अंजू ने किया था निकाह
अंजू ने कहा है कि वह भी एक आम नागरिक है और देश की बेटी है। वह यहां की रहने वाली है। वह हमेशा से देश का सम्मान करती है। लोगों को उसके पर्सनली रिश्ते भुलाकर लोगों को उसकी मदद करनी चाहिए। बता दें कि अंजू ने पाकिस्तान में फातिमा बनकर अपने प्रेमी नसरुल्ला के साथ निकाह किया था।
30 नवंबर को वह फिर वापस भारत लौट आई। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आई थीं, जिसके बाद वह काफी देर तक बीएसएफ कैंप में रहीं और फिर देर रात दिल्ली पहुंची। जैसे ही वह दिल्ली पहुंची मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और सवालों की बौछार कर दी।