Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पानी पर विवाद: AAP वर्करों ने BBMB चेयरमैन को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

पानी पर विवाद: AAP वर्करों ने BBMB चेयरमैन को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

By hinditvnews
May 8, 2025
76
0
Maan

पानी पर रार: BBMB चेयरमैन को आप वर्करों ने बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़वाया; सीएम भगवंत मान भी नंगल पहुंचे

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Thu, 08 May 2025

23 अप्रैल 2025 को बीबीएमबी की तकनीकी समिति ने हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया था। इस पानी में राजस्थान और दिल्ली के हिस्से का जल भी शामिल था। इसका पंजाब ने विरोध किया था।

पंजाब सरकार और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के बीच टकराव ने नया मोड़ ले लिया है। पंजाब सरकार ने बीबीएमबी के डायरेक्टर (सुरक्षा) को पत्र भेजकर कहा है कि जब तक 2 मई को केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के मिनट्स पंजाब जल संसाधन विभाग को नहीं सौंपे जाते, तब तक कोई भी कार्रवाई न की जाए।

इसी संदर्भ में बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी आज गुपचुप तरीके से नंगल डैम पहुंचे, लेकिन पंजाब पुलिस ने उन्हें डैम परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार, डैम के बाहर पहले से तैनात पुलिस ने न केवल चेयरमैन बल्कि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अंदर जाने से मना कर दिया। मनोज त्रिपाठी को बंधक बना लिया गया। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रोपड़ के डीआईजी को फोन कर पुलिस भेज कर बीबीएमबी चेयरमैन को हिरासत में लेने के लिए कहा।

दिल्ली की बैठक के मिनट्स मांगे

पंजाब के मुख्य इंजीनियर (नहरें) ने बीबीएमबी के डायरेक्टर (सुरक्षा) को भेजे पत्र में साफ किया है कि हाईकोर्ट के 6 मई के फैसले को लागू करने के लिए जरूरी है कि 2 मई को दिल्ली में हुई बैठक के मिनट्स पहले उपलब्ध कराए जाएं। कोर्ट ने केंद्र की बैठक के निर्णयों को लागू करने का आदेश दिया था, जिसमें हरियाणा को 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने की सिफारिश की गई थी।

हालांकि, बीबीएमबी का कहना है कि उनके पास उस बैठक के कोई लिखित मिनट्स नहीं हैं। इस कारण पंजाब सरकार को इस मामले में अस्थायी राहत मिल गई है, और अब तक हरियाणा को अतिरिक्त पानी छोड़ने की कार्रवाई रुक गई है।

इससे पहले आज सुबह करीब 9 बजे बीबीएमबी चेयरमैन मनोज त्रिपाठी बिना किसी आधिकारिक घोषणा के नंगल डैम के लिए रवाना हुए थे और उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन डैम पर पहले से तैनात पंजाब पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया, मगर पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

हालांकि हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को डैम के संचालन और रेगुलेशन में हस्तक्षेप करने से रोका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर कोई रोक नहीं लगाई है। इस घटनाक्रम की जानकारी त्रिपाठी ने उच्च अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी है। बताया जा रहा है कि जैसे ही इस दौरे की सूचना मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली, उन्होंने भी नंगल डैम का दौरा करने की योजना बना ली। अंतरराज्यीय जल विवाद के बीच बीबीएमबी चेयरमैन की यह चुपचाप यात्रा एक बार फिर पंजाब में सियासी उबाल का कारण बन गई है। वहीं भगवंत मान नंगल डैम पहुंच गए हैं।

वहां माैजूद मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जब तक सीएम भगवंत मान यहां नहीं आते, तब तक कुछ नहीं करने दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल भी धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। पंजाब के एडवोकेट जनरल भी बीबीएमबी पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि त्रिपाठी सुबह करीब 9 बजे गुप्त तरीके से नंगल डैम के दौरे पर निकले थे। उन्होंने जिला प्रशासन रूपनगर से सुरक्षा की मांग भी की थी। जैसे ही वह डैम पर पहुंचे, पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चेयरमैन ने पुलिस अधिकारियों को हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का हवाला भी दिया, लेकिन पुलिस ने डैम क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है।

हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को संचालन में हस्तक्षेप करने से किया है मना

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को डैम के संचालन और नियंत्रण में हस्तक्षेप करने से रोका है, लेकिन डैम की सुरक्षा की जिम्मेदारी से इंकार नहीं किया गया है। चेयरमैन ने इस घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी है।

सूत्रों के मुताबिक, त्रिपाठी हरियाणा को भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जिला प्रशासन को इस दौरे की सूचना पहले ही दे दी थी। उधर, चेयरमैन की इस गतिविधि की भनक लगते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नंगल डैम जाने का कार्यक्रम बना लिया। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर भाखड़ा डैम को लेकर पंजाब में सियासी तापमान बढ़ा दिया है, खासकर ऐसे समय में जब देश में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

वहीं जानकारी के अनुसार, बुधवार रात बीबीएमबी के एक अधिकारी ने नंगल डैम से जबरदस्ती पानी छोड़ने की कोशिश की थी, जिसे ⁠मौके पर पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पानी नहीं छोड़ने से नंगल डैम को हो सकता है नुकसान

बीबीएमबी ने पंजाब सरकार को नंगड डैम की सुरक्षा को लेकर एक नया पत्र लिखा है। इस पत्र में बीबीएमबी ने पंजाब सरकार को चेताया है कि बांध में पानी रोकने से उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं देने को लेकर पंजाब ने नंगल डैम के गेट्स बंद कर रखे हैं। हरियाणा को केवल 4000 क्यूसेक पानी पीने के लिए दिया जा रहा है। ऐसे में बीबीएमबी ने पत्र में कहा है कि पानी नहीं छोड़े जाने की वजह से भाखड़ा डैम से गई नहरों में दरार आ सकती है और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

पंजाब सरकार ने नंगल डैम पर पुलिस तैनात कर रखी है। डैम के गेट्स बंद कर उस पर बने कंट्रोलिंग स्टेशन की चाबियां पंजाब पुलिस के पास दी गई है।

इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने आवास पर कैबिनेट की बैठक बुला ली है।
Share :
Tagschandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

पाक घुसपैठिया ढेर: ममदोट में सरहद पार ...

Next Article

Operation Sindoor: हिमाचल में सुरक्षा कड़ी,सीमा पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rajasthan
    Rajasthan

    Dholpur: बेकाबू ट्रक पलटने से दो दोस्तों की मौत, आग में झुलसी जिंदगी

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Kcc
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में 8 साल बाद भी नहीं भरे 216 पद

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Jaipur
    JaipurRajasthan

    जयपुर: जेल की 27 फीट ऊंची दीवार फांदकर दो कैदी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Xr:d:dafxlot Vb8:1466,j:243612925611545855,t:24021310
    पंजाब

    Kisan Andolan: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांति…लेकिन तनाव

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Download (46)
    पंजाब

    NIA Raid in Punjab Live Updates: पंजाब में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, दिहाड़ी मजदूर से लेकर किसानों के आवास पर ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ हत्याकांड: अरशद के पिता ने एक साल पहले बेचा मकान

    January 2, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Modi
    Lok Sabha Election 2024मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: हिमाचल में कांग्रेस से आर-पार की लड़ाई का इशारा कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

  • Fraud
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुल्तानपुर डाकखाना में 80 लाख रुपये का घपला और सामने आया, 3000 हजार पासबुकों की जांच बाकी

  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिट्टे के आदी बेटे पर पिता की प्रतिक्रिया

Timeline

  • January 15, 2026

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • January 15, 2026

    FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • January 15, 2026

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • January 15, 2026

    Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • January 15, 2026

    BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced At An Affordable Premium Of Inr 1025

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at ...

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Skyscanner Launches A Smarter Way To Find 2026's Cheapest Destinations: New Cheapest Destination Planner

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.