Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

CHANDIGHAR
Home›CHANDIGHAR›पीजीआई चंडीगढ़ में फॉलोअप मरीज ही देखे जाएंगे, जीएमसीएच-32 में ओपीडी बंद

पीजीआई चंडीगढ़ में फॉलोअप मरीज ही देखे जाएंगे, जीएमसीएच-32 में ओपीडी बंद

By hinditvnews
August 19, 2024
157
0
punjab

पीजीआई चंडीगढ़ में फॉलोअप मरीज ही देखे जाएंगे

कोलकाता की घटना पर डॉक्टरों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पीजीआई के फैकेल्टी फॉलोअप मरीजों का ही ओपीडी में इलाज करेंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक पंजीकरण होगा। वहीं, नए मरीजों का पंजीकरण और इलाज नहीं किया जाएगा। वहीं, जीएमसीएच-32 के फैकेल्टी सुबह 9 से 11 बजे तक पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। उसके बाद वे मरीज देखेंगे। पीजीआई के साथ ही जीएमसीएच-32 के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी।

पीजीआई में सोमवार सुबह डॉक्टरों ने रोष रैली निकाली। हाथों में बैनर थे और चिकित्सकों ने घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। डॉक्टरों का कहना है कि जबतक कोलकाता घटना के सभी दोषी गिरफ्तार नहीं होते और मृतका डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिलता तब तक उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा।
पीजीआई फैकेल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. धीरज खुराना का कहना है कि वे सोमवार से ओपीडी में फोलोअप मरीज देखेंगे। वहीं रेजिडेंट को उनका समर्थन जारी रहेगा। जबकि रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट पास होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। बता दें कि रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पिछले सोमवार से चल रही है। इस दौरान पीजीआई की ओपीडी ठप होने से अब तक लगभग 30 से 35 हजार मरीज इलाज से वंचित हो गए हैं क्योंकि सामान्य दिनों में पीजीआई की ओपीडी में आठ से दस हजार मरीज इलाज कराने आते हैं। वहीं, लगभग 500 से ज्यादा इलेक्टिव सर्जरी पेंडिंग हो गई है जबकि पैथालॉजी और रेडियोडाइग्नोसिस की हजारों जांच रिपोर्ट पेंडिंग है।

इमरजेंसी और ट्रामा में कर रहे इलाज

कोलकाता की घटना से आक्रोशित पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने जहां ओपीडी ठप कर रखी है, वहीं इमरजेंसी और ट्रामा में उनकी ड्यूटी सामान्य रूप से जारी है। उनका कहना है कि वे मरीजों को कष्ट देना या नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते, इसलिए इमरजेंसी और ट्रामा सेवा बाधित नहीं की है। लेकिन उनके लिए न्याय और अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी महत्वपूर्ण है। इसलिए उनका प्रदर्शन न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

डॉक्टरों ने पैदल यात्रा और कैंडल मार्च कर लोगों को किया जागरूक
कोलकाता की घटना से आमजन को जोड़ने के लिए डॉक्टरों ने रविवार को पदयात्रा, कैंडिल मार्च और शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता कैंपेन चलाया। पीजीआई के फैकेल्टी के साथ मिलकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने सुबह सुखना लेक पर पदयात्रा कर लोगों से इससे जुड़ने की अपील की। इसके साथ ही सेक्टर-17 और शहर के मॉल में रेजिडेंट डॉक्टरों ने लोगों के बीच पंपलेट बांटे। उन्हें घटना की जानकारी दी और जुड़ने की अपील की। वहीं, शाम को पीजीआई परिसर में कैंडिल मार्च निकाला। इसी क्रम में जीएमसीएच- 32 में भी फैकेल्टी, रेजिडेंट डॉक्टर और इंटर्न ने शाम को कॉलेज परिसर में कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की।

Share :
Tagspgipunjab
Previous Article

Weather News: लुधियाना में तेज बरसात, चंडीगढ़ ...

Next Article

शिमला में आज भी हड़ताल पर डॉक्टर, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • punjab
    पंजाब

    Punjab: दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला पंजाब सरकार का सुविधा केंद्र, सीएम भगवंत मान ने की शुरुआत

    August 8, 2024
    By hinditvnews
  • Untitled Design 2 10
    पंजाब

    Chandigarh: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का रोड शो शुरू, अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में भरेंगे नामांकन

    May 10, 2024
    By hinditvnews
  • Rahul
    पंजाब

    Amritsar: स्वर्ण मंदिर में राहुल को स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    21 जनवरी का दिल्ली कूच टला, किसान नेता ने 14 फरवरी को बैठक की घोषणा

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Ram Mandir Ring
    धार्मिकपंजाब

    अद्भुत कलाकारी: मुस्लिम कलाकर ने सोने की अंगूठी पर बनाया राम मंदिर, देखने वाले भी रह गए हैरान; जानें गोल्ड ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • punjab
    election 2024पंजाब

    दोपहर एक बजे तक 34 फीसदी मतदान, दांव पर है दिग्गजों की प्रतिष्ठा

    July 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hatya
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: पतलीकूहल में युवक की हत्या

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: घाटे में बोर्ड-निगम, ग्रांट पर निर्भर; वेतन संकट

  • Electricity
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Drought in Himachal: हिमाचल में सूखे की मार, बिजली उत्पादन में हो रही कमी; थमी टरबाइन की गति

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.