मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर को बरसात से नुकसान का जायजा लेने के लिए ननखड़ी पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर के ठारु हेलीपैड दोपहर 12:10 पर लैंड हुआ। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।

ठारू हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय विधायक नंदलाल और अन्य नेताओं व अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ननखड़ी वह आसपास के क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने निकल गए।