Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

हरियाणा
Home›हरियाणा›बालकनाथ योगी बोले- जनता के लिए दिन-रात खुला रहेगा मेरा दरवाजा

बालकनाथ योगी बोले- जनता के लिए दिन-रात खुला रहेगा मेरा दरवाजा

By hinditvnews
December 4, 2023
265
0
Yogi

बालकनाथ योगी बोले- बदलाव चाहते थे राजस्थान के लोग, जनता के लिए दिन-रात खुला रहेगा मेरा दरवाजा

राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद फोन पर दैनिक जागरण से बातचीत में महंत बालकनाथ योगी ने कहा उन्होंने कभी भी किसी भी पद की इच्छा जाहिर नहीं की। जो आपके भाग्य में होता है वह आपको मिलेगा। भाग्य में सांसद बनना लिखा था बन गया। विधायक बनना लिखा था बन गया। आगे जो भाग्य में होगा वह मिलेगा।

HIGHLIGHTS

  1. राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से महंत बालकनाथ योगी ने जीत हासिल की
  2. योगी को राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा है

 गुरुग्राम। राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर (रोहतक) के महंत व अलवर से सांसद बालकनाथ योगी के लिए पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का आदेश दिया, उन्होंने आदेश को स्वीकार किया।

तिजारा से विधानसभा का चुनाव लड़ने का मिला था आदेश

उन्हें तिजारा से विधानसभा का चुनाव लड़ने का आदेश दिया गया, उसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। अब आगे भी पार्टी जो आदेश देगी, वह भी उन्हें स्वीकार होगा। उनका मानना है कि पार्टी का आदेश मानना ही एक सच्चे कार्यकर्ता का कर्तव्य ही नहीं बल्कि धर्म भी है।

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद फोन पर दैनिक जागरण से बातचीत में महंत बालकनाथ योगी ने कहा उन्होंने कभी भी किसी भी पद की इच्छा जाहिर नहीं की। जो आपके भाग्य में होता है, वह आपको मिलेगा। भाग्य में सांसद बनना लिखा था, बन गया। विधायक बनना लिखा था, बन गया। आगे जो भाग्य में होगा, वह मिलेगा।

मुख्यमंत्री का प्रबल दावेदार होने के सवाल पर कहा कि जो आपके हाथ में नहीं है, उसके बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए। कौन चुनाव लड़ेगा, कहां से लड़ेगा, चुनाव जीतने के बाद कौन क्या जिम्मेदारी संभालेगा, यह सब पार्टी नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में है। कार्यकर्ता का काम पार्टी से जो आदेश आए उसे स्वीकार करना ही नहीं बल्कि अपेक्षाओं के ऊपर खड़ा उतरना है।

कम नहीं हुई भाजपा की लहर’

विधानसभा चुनाव कितना चुनौती रहा, इस सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा की लहर देश में कम नहीं हुई है बल्कि और अधिक बढ़ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर लाेगों का विश्वास है। विपक्ष क्या कहता है, लाेगों को उसकी चिंता नहीं है। लोगों काे लगता है कि मोदी है तो कुछ भी मुमकिन है।

राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत ने यह तय कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी चलने वाली है। हरियाणा में विपक्ष का कहना है कि मनोहर लाल सरकार कमजोर है।

अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस पर बालकनाथ योगी ने कहा कि हरियाणा में शासन कमजोर नहीं है बल्कि शासन की मजबूती से विपक्ष त्रस्त है। लगातार तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।

जहां भी भाजपा का शासन है, वहां सुशासन है। सुशासन लोगों को पसंद है। विपक्ष को सुशासन रास नहीं आ रहा है। उन्हें हरियाणा की राजनीति का गहराई से पता है। जनता ने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना रखा है।

जनता के प्यार के सामने नतमस्तक

महंत बालकनाथ योगी ने कहा कि जनता ने बहुत प्यार दिया है। वह नतमस्तक हैं। विधानसभा चुनाव वह नहीं बल्कि जनता लड़ रही थी। जनता में जबर्दस्त उत्साह था। लोग राजस्थान में बदलाव चाहते थे।

वह जनता व पार्टी की उम्मीदों पर उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। दिन-रात जनता के लिए उनका दरवाजा खुला है और आगे भी खुला रहेगा।

 

 

Share :
Tagsnews of balaknathnews of bjpnews of gurugramnews of haryananews of tijaranews of yogi aditya nath
Previous Article

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत

Next Article

BJP के मंडल अध्‍यक्ष गुरमुख सिंह बल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    हरियाणा

    हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: विवाह योग्य आयु नहीं तो भी जीवन और स्वतंत्रता प्रेमी जोड़े का मौलिक अधिकार है

    April 30, 2024
    By hinditvnews
  • Arrest
    हरियाणा

    पति ने पत्नी से पूछा कितना प्यार करती है, फिर ब्लेड से किया वार

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Fast
    हरियाणा

    महिलाओं के खिलाफ मामलों को निपटाने के लिए पांच जिलों में बनेगा छह फास्ट ट्रैक कोर्ट

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Rahul
    हरियाणा

    Rewari: लोकसभा चुनाव के दौरान पेड न्यूज पर रहेगी प्रशासन की नजर

    March 2, 2024
    By hinditvnews
  • Anil Vij
    हरियाणा

    Haryana: अंबाला में किसानों ने रोका रास्ता, अनिल विज बोले-मैं गृहमंत्री था

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Amit
    Lok Sabha Election 2024हरियाणा

    Haryana: करनाल से अमित शाह भरेंगे हुंकार, तीन जिलों की पुलिस तैनात

    May 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeev
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राजीव बिंदल का आरोप: निर्दलीय और बागी कांग्रेस विधायकों के घरों पर छापामारी की गई

  • 2024
    कांगड़ामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    फ्लैश बैक: हिमाचल में 1971 के लोकसभा चुनाव में 33.38% महिलाओं ने किया था मतदान

  • manali
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मनाली-कुल्लू हाईवे पर बाहनु के समीप नदी में गिरी बस, 12 यात्री घायल

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.