Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

हरियाणा
Home›हरियाणा›महिलाओं के खिलाफ मामलों को निपटाने के लिए पांच जिलों में बनेगा छह फास्ट ट्रैक कोर्ट

महिलाओं के खिलाफ मामलों को निपटाने के लिए पांच जिलों में बनेगा छह फास्ट ट्रैक कोर्ट

By hinditvnews
November 30, 2023
323
0
Fast

Haryana: महिलाओं के खिलाफ मामलों को निपटाने के लिए फरीदाबाद-गुरुग्राम समेत इन पांच जिलों में बनेगा छह फास्ट ट्रैक कोर्ट

हरियाणा की अदालतों में महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे दुष्कर्म छेड़छाड़ तथा मानसिक उत्पीड़न संबंधित लंबित मामलों की तुरंत सुनवाई के लिए छह नई फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। डीजीपी शत्रुजीत कपूर (DGP Shatrujeet Kapoor) ने यह जानकारी दी है। डीजीपी ने बताया कि दुष्कर्म तथा छेड़छाड़ के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल द्वारा जल्द से जल्द लैब के परिणाम उपलब्ध करवाए जाते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. महिलाओं के खिलाफ अपरााधिक मामलों को निपटाने के लिए पांच जिलों में बनेगा छह फास्ट ट्रैक कोर्ट
  2. फरीदाबाद में दो तथा गुरुग्राम पानीपत सोनीपत और नूंह में एक-एक
  3. 12 वर्ष से कम आयु की लड़की के साथ दुष्कर्म होने पर मामले की जांच दो महीने में पूरा करने का प्रविधान किया गया

चंडीगढ़। अदालतों में महिलाओं के विरूद्ध अपराध जैसे दुष्कर्म, छेड़छाड़ तथा मानसिक उत्पीड़न संबंधित लंबित मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए छह नई फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। जिन जिलों में महिला विरुद्ध अपराध के 50 से अधिक मामले कोर्ट में लंबित है, वहां यह फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित की जाएंगी।

डीजीपी शत्रुजीत कपूर (DGP Shatrujeet Kapoor) ने बताया कि फरीदाबाद (Faridabad News) में दो तथा गुरुग्राम (Gurugram News), पानीपत (Panipat News), सोनीपत (Sonipat News) और नूंह (Nuh News) जिले में एक-एक फास्ट ट्रैक कोर्ट (fast track court) स्थापित की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा पुलिस अकादमी में महिला जांच अफसरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा रिफ्रेशर कोर्स कराए जा रहे हैं ताकि वे प्रभावी तथा समयबद्ध तरीके से जांच कर सकें।

डीजीपी ने कही बड़ी बात

सीन ऑफ क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए जांच अफसरों को इन्वेस्टिगेशन किट उपलब्ध करवाई गई है। डीजीपी ने बताया कि दुष्कर्म तथा छेड़छाड़ के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल द्वारा जल्द से जल्द लैब के परिणाम उपलब्ध करवाए जाते हैं।

महिला को जल्द से जल्द मिल सके न्याय मिल-नोडल अधिकारी नियुक्त

इस दौरान सभी कानूनी मानदंडों तथा औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाता है ताकि महिला को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। महिला सुरक्षा की डीआइजी नाजनीन भसीन ने बताया कि महिला विरुद्ध अपराधों की मॉनिटरिंग को लेकर प्रत्येक जिले में डीएसपी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

महिला पुलिस थानों में ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए महिला पुलिस (Haryana Police) अधिकारियों की नियुक्ति की गई है ताकि महिलाएं बिना किसी झिझक अथवा संकोच के सुरक्षित वातावरण में अपनी समस्याओं के बारे में बता सके।

सोनीपत में खुलेंगे दो नए पुलिस स्टेशन

सोनीपत में दो नए पुलिस स्टेशन खुलेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने सोनीपत (Sonipat News) के गांव बरोटा और फरमाणा में दो नए पुलिस स्टेशनों की स्थापना के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। गांव महीपुर, फरमाणा, निजामपुरा माजरा, मौजमनगर, रिढाऊ, गोरड़, बिधलाना, सिलाना गांव को नए प्रस्तावित फरमाणा थाने में शामिल किया गया है।

इसी प्रकार गांव मंडोरा, मंडौरी, हलालपुर, तुर्कपुर, झिंझौली को बरोटा थाने में शामिल किया गया है। बरोटा में स्थापित होने वाला नया पुलिस स्टेशन लगभग 58 हजार 100 तथा फरमाणा पुलिस स्टेशन 77 हजार 951 लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा।

महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर दो लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे

दो लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जाती है, ताकि अप्रिय घटना होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

12 वर्ष से कम आयु की लड़की के साथ दुष्कर्म होने पर मामले की जांच दो महीने में पूरा करने का प्रविधान किया गया है। दोषी पाए जाने पर मृत्यु दंड तक का प्रविधान है।

 

Share :
Tagsnews of haryananews of haryana policenews of panipaatnewws of sonipaat
Previous Article

किलोमीटर स्कीम के विरोध में सरकारी बसों ...

Next Article

लखनऊ प्रयागराज के लिए मेरठ से चलेगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Manohar
    हरियाणा

    CM मनोहर लाल बोले- महिलाओं को चूल्हे से तकनीक तक पहुंचाया

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Ttrain
    हरियाणा

    Haryana: साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस डिरेल, बगल वाले ट्रैक पर थी मालगाड़ी

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Ed
    हरियाणा

    Yamunanagar ED Raid: आज सुबह ED की टीम ने दो खनन कारोबारी के यहां मारा छापा

    January 9, 2024
    By hinditvnews
  • Ayushman
    हरियाणा

    Haryana: होली पर आईएमए का मरीजों को राहत भरा उपहार

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    हरियाणा

    हरियाणा में पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेगी नौकरी

    October 13, 2023
    By hinditvnews
  • Sonipat
    हरियाणा

    G20 सम्मेलन: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर घटी यात्री संख्या

    September 9, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    2025 की 25 उम्मीदें: बिलासपुर पहुंचेगी रेल, कांगड़ा सुहाना, एचआरटीसी बनेगी ग्रीन

  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्कूलों में अप्रैल, कॉलेजों में 1 मई से होंगे तबादले

  • Bus
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस में आग, मची चीख-पुकार

Timeline

  • November 16, 2026

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • November 16, 2026

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • November 16, 2026

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • November 16, 2026

    महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • November 16, 2026

    धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kangna

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Accident

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Rohtang

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.