Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: कार नाले में गिरी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

  • हरियाणा: हिसार में सड़क किनारे युवक का शव मिला

  • पंजाब: वीबी-जी राम योजना लागू, मान सरकार ने जारी की अधिसूचना

  • उत्तराखंड: नयना देवी मंदिर के पास 24 घंटे में दूसरा शव मिला

  • उत्तराखंड भाजपा: चार सीटों पर कोर कमेटी संभालेगी चुनावी मोर्चा

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›मेरे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पर हिंदू.’, BJP विधायक नितेश राणे ने मुस्लिमों को लेकर क्या कहा

मेरे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पर हिंदू.’, BJP विधायक नितेश राणे ने मुस्लिमों को लेकर क्या कहा

By hinditvnews
November 15, 2024
247
0
Nitesh

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नितेश राणे ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि आगामी विधानसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’ नहीं हो और वह अपने खिलाफ दर्ज भड़काऊ भाषणों से जुड़ी कई प्राथमिकियों से भयभीत नहीं हैं.

राणे ने ‘पीटीआई’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने धर्म या समुदाय का पक्ष लेकर कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्होंने कहा कि मेरे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र पर हिंदू के रूप में मेरा उल्लेख किया जाएगा.

राणे ने आगे कहा कि अगर मैं अपने धर्म या अपने समुदाय का पक्ष लेने की कोशिश कर रहा हूं और इसके लिए मुझे भड़काऊ भाषण देने के अपराध का दोषी ठहराया जा रहा है तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है.

‘लोकसभा चुनावों के दौरान वोट जिहाद हुआ’
बीजेपी नेता ने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान ‘वोट जिहाद’ हुआ. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सिंधुदुर्ग जिले की कंकवली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राणे ने कहा, ‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में होने वाले चुनावों के दौरान यह जिहाद न हो. ‘वोट जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल राजनीति में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए होता है. बीजेपी नेता दावा करते हैं कि मुस्लिम समुदाय ने लोकसभा चुनावों में ‘वोट जिहाद’ के जरिए पार्टी के खिलाफ बड़े पैमाने पर मतदान किया था.

राणे ने लगाए बड़े आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ मुस्लिम समुदाय के ‘खास जिहादी मानसिकता’ वाले लोग, ‘रोहिंग्या और बांग्लादेशी’ यह दावा करना चाहते हैं कि वे संविधान का पालन करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे, वह सब कुछ करेंगे जो शरिया कानून के तहत आता है. उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप हिंदुओं और मुसलमानों के बीच शांति को बढ़ावा दे रहे हैं, अगर आपको लगता है कि हिंदुओं और मुसलमानों के लिए कानून समान होने चाहिए तो आप लव जिहाद, लैंड जिहाद और वोट जिहाद क्यों कर रहे हैं?’’

राणे ने सवालिया लहजे में कहा, ‘‘आप क्या एक भारतीय के रूप में चुनाव नहीं लड़ सकते? आप क्या एक भारतीय के रूप में मतदान नहीं कर सकते? आपको अपने समुदाय को यह क्यों कहना पड़ रहा है कि आपने मोदी सरकार के खिलाफ वोट दिया है? दूसरी तरफ वे केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ भी उठाना चाहते हैं.”

राणे के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज
चुनावी हलफनामे के अनुसार, दो बार के विधायक राणे के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषणों को लेकर राज्य भर में आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं. सितंबर में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में, नितेश राणे को यह टिप्पणी करते हुए सुना गया था कि अगर कोई भी धार्मिक नेता रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी कहता है, तोहम आपकी मस्जिदों में घुसेंगे और एक-एक को मारेंगे. इसे ध्यान में रखें. इसके बाद, उन पर कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए मामला दर्ज किया गया था. रामगिरी महाराज पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है.

मेरी हर टिप्पणी पर FIR दर्ज की गई- नितेश राणे
अपने खिलाफ मामलों का जिक्र करते हुए नितेश राणे ने कहा, ‘‘मेरी हर टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज की गई है. यह मूल रूप से तब होता है जब मैं अपने ही समुदाय का पक्ष ले रहा होता हूं, जब उनके साथ अन्याय किया जाता है, जब उन्हें हमारे हिंदू राष्ट्र में अपने त्योहार मनाने की अनुमति नहीं दी जाती है.” उन्होंने कहा कि अगर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाती है और मुझ पर धर्म का पक्ष लेने का आरोप लगाया जाता है तो मुझे किसी भी तरह की कार्रवाई का सामना करने में बहुत खुशी होगी.

Share :
Tagshindi newsMaharashtra Assembly
Previous Article

J&K में 370 की बहाली पर हमने ...

Next Article

Himachal में बंद नहीं होंगे 386 मिनी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कांगड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Tender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    November 4, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुर

    HP: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, आज-कल का मौसम

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • fraud
    Chandigarh Newsnahanऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • President
    राष्ट्रीय

    Budget 2024 Live Updates: ‘वैश्विक संकटों के बावजूद केंद्र सरकार ने महंगाई को काबू में रखा’, संसद में बोलीं राष्ट्रपति ...

    January 31, 2024
    By hinditvnews
  • Hydrogen
    दिल्ली

    दिल्ली: पहली हाइड्रोजन बस सेवा शुरू, रूट और किराया तय

    May 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal 1
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Pandoh Kullu Road: पंडोह-कुल्लू सड़क मार्ग बंद

  • Shoghi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: क्रिसमस-नववर्ष पर शोघी-तारादेवी के बीच अस्थायी चेकपोस्ट

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Operation Sindoor: हिमाचल में सुरक्षा कड़ी,सीमा पर तनाव

Timeline

  • June 27, 2026

    हिमाचल: कार नाले में गिरी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

  • June 27, 2026

    हरियाणा: हिसार में सड़क किनारे युवक का शव मिला

  • June 27, 2026

    पंजाब: वीबी-जी राम योजना लागू, मान सरकार ने जारी की अधिसूचना

  • June 27, 2026

    उत्तराखंड: नयना देवी मंदिर के पास 24 घंटे में दूसरा शव मिला

  • June 27, 2026

    उत्तराखंड भाजपा: चार सीटों पर कोर कमेटी संभालेगी चुनावी मोर्चा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Accident

    हिमाचल: कार नाले में गिरी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

    By hinditvnews
    June 27, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    हरियाणा: हिसार में सड़क किनारे युवक का शव मिला

    By hinditvnews
    June 27, 2026
  • Maan

    पंजाब: वीबी-जी राम योजना लागू, मान सरकार ने जारी की अधिसूचना

    By hinditvnews
    June 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.