Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

चंबाहिमाचल प्रदेश
Home›चंबा›राज्यसभा चुनाव: सुक्खू सरकार को झटका, पहले हुई क्रॉस वोटिंग, फिर पर्ची से जीते भाजपा के हर्ष महाजन

राज्यसभा चुनाव: सुक्खू सरकार को झटका, पहले हुई क्रॉस वोटिंग, फिर पर्ची से जीते भाजपा के हर्ष महाजन

By hinditvnews
February 28, 2024
416
0
Download (76)

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार को झटका लगा है। क्रॉस वोटिंग से हर्ष महाजन राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं।

राज्यसभा के चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार को झटका लगा है। क्रॉस वोटिंग से हर्ष महाजन राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। कुल 68 विधायकों में से कांग्रेस को 34 और भाजपा को भी 34 विधायकों ने वोट डाला। शाम 5:00 बजे शुरू हुई मतगणना में 34-34 वोट होने के बाद यह नतीजा देर शाम तक अटका रहा। करीब 7:45 बजे पर्ची सिस्टम से भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया। कांग्रेस के प्रत्याशी केंद्रीय नेता अभिषेक मनु सिंघवी यह चुनाव हार गए। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की यह एक सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बतौर राज्यसभा सांसद कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई थी।
मंगलवार को राज्यसभा सदस्य के लिए मतदान सुबह 9:00 बजे शुरू हो गया। इसके बाद शाम 5:00 बजे मतगणना प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार में वर्तमान में 40 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 25 विधायक हैं। 3 निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। मतदान के बाद भाजपा के पक्ष में वोट करने वाले कांग्रेस के 6 विधायक और 3 निर्दलीय विधायक सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के सुरक्षा घेरे में पंचकूला पहुंचाए गए। हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही। बजट सत्र के 11वें दिन की कार्यवाही में इससे गतिरोध बना रहा। 13वें दिन गुरुवार को सरकार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पारित किया जाना है।

सिंघवी के नाम की निकली पर्ची, विजेता हर्ष घोषित
34-34 मत होने के बाद भाजपा के विधायक कांग्रेस के चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू का वोट रद्द करने की मांग कर रहे थे। भाजपा का आरोप था कि सरकार ने उन्हें होशियारपुर से लाने के लिए सरकारी हेलिकाप्टर भेजा और उसके बाद शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डे पर सरकारी गाड़ी से उन्हें लेने गए, जो नियमों के विपरीत है। निर्वाचन आयोग ने भाजपा से इसके सबूत मांगे, जिन्हें भाजपा नेता नहीं दे पाए। इसके बाद आयोग ने पर्ची से विजेता घोषित करने का फैसला लिया। दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्ची डालने के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के नाम की पर्ची निकली। नियमों के अनुसार जिसके नाम की पर्ची नहीं निकलती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। इस तरह हर्ष महाजन को विजेता घोषित किया गया।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में आए थे महाजन
कांग्रेस नेता हर्ष महाजन विधानसभा चुनाव से पहले सितंबर 2022 में ही भाजपा में आए थे। वह पहले कांग्रेस के वरिष्ठ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के प्रमुख सलाहकारों में एक रहे हैं। पूर्व वीरभद्र सरकार में हर्ष पशुपालन मंत्री भी रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में हर्ष को आगे कर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को यह बड़ा झटका दिया है।

कृपाल परमार राज्यसभा सांसद चुने तो भी हुई थी क्रॉस वोटिंग
कृपाल परमार को राज्यसभा सांसद चुना गया तो भी क्रॉस वोटिंग हुई थी। उस वक्त प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व की सरकार थी। उस वक्त वोट को दिखा नहीं सकते थे। यह वर्ष 2000 के वक्त की बात है। पिछले एक अन्य राज्यसभा चुनाव में विधायक कृष्णा मोहिनी ने अपना वोट दिखा दिया था तो वह अवैध करार दिया था। अब वोट दिखाए जा सकते हैं। राज्य में एक बार चौंकाने वाली परिस्थितियों में सरकार गिरने का सियासी घटनाक्रम भी हो चुका है। वर्ष 1998 में जब हिविकां के समर्थन से वीरभद्र सरकार बनी तो उस वक्त निर्दलीय विधायक रमेश धवाला ने समर्थन वापस ले लिया था। उस समय भी कांग्रेस सरकार गिर गई थी और धूमल के  नेतृत्व में सरकार बनी थी।

जो हिमाचल प्रदेश में कभी नहीं हुआ था, वह हुआ : जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर्ष महाजन की ऐतिहासिक जीत हुई है। जो हिमाचल प्रदेश में कभी नहीं हुआ था, वह हुआ है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से धन्यवाद करते हैं। इनके मार्गदर्शन से प्रदेश हमेशा आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुकाबले में नहीं थे। सोच रहे थे कि चुनाव लड़े कि नहीं। भाजपा में 25 थे और वे 40 थे। तीन निर्दलीय भी साथ थे। वे डराते रहते थे। उन्होंने तय किया लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत पार्टी का निर्णय आया कि हारना-जीतना चला रहता है। 25 से वे 34 पहुंचे और टाई हो गए। सबने सहयोग दिया, उसके लिए वह आभार जताते हैं। मुख्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।
Share :
Tagschambahimachal pradeshhindi news
Previous Article

Himachal News: राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद ...

Next Article

President Droupadi Murmu: आज से झारखंड-ओडिशा के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Manali
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सैलानियों से गुलजार हुए लाहौल के पर्यटन स्थल

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Bhool Bhulaiyya 3
    फ़िल्ममनोरंजन

    Bhool Bhulaiyaa 3: ‘भूल भुलैया 3’ के टाइटल ट्रैक को लेकर दिलजीत-कार्तिक ने दी ये प्रतिक्रिया

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • jalandhar
    पंजाब

    Jalandhar Crime: पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, क्रॉस फायरिंग में दो आरोपी और पुलिसकर्मी घायल; छावनी में तब्दील हुआ ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • 02 02 2024 Sarma
    राष्ट्रीय

    Uniform Civil Code: असम में भी लागू हो सकता है UCC, CM सरमा ने दिए संकेत; बोले- लेकिन हम लाएंगे ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Rajeev
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 22 मई को बैजनाथ पपरोला स्टेशन का उद्घाटन, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Ekadshi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: परमा एकादशी 11 जून को, तीन साल बाद बना दुर्लभ संयोग

    June 10, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: औद्योगिक नीति खत्म, 30 हजार उद्योगों की सब्सिडी पर संकट

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: मौजूदा पदोन्नति प्रणाली ‘बीमार’, सुधार जरूरी

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पांच दिन बारिश के आसार, इस दिन सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Timeline

  • October 23, 2026

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • October 23, 2026

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • October 23, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • October 23, 2026

    Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • October 23, 2026

    Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.