Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • 26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

पंजाब
Home›पंजाब›लॉरेंस बिश्नोई बरी: 13 साल पुराने मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाया फैसला

लॉरेंस बिश्नोई बरी: 13 साल पुराने मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाया फैसला

By hinditvnews
October 25, 2024
111
0
Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई बरी: 13 साल पुराने मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाया फैसला, स्टूडेंट के घर में घुस किया था हमला

हिंदी टीवी न्यूज, मोहाली Published by: Megha Jain Updated Fri, 25 Oct 2024

3 साल पुराने मामले में मोहाली कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को बरी कर दिया है। मामला स्टूडेंट के घर में घुस कर उसके साथ मारपीट और फायरिंग का था। इस मामले में लॉरेंस समेत तीन आरोपी साक्ष्यों के आधार पर बरी हुए हैं।

घर में घुसकर फायरिंग करने और तलवारों से हमला करने के एक मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत तीन आरोपियों को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। लॉरेंस के अलावा बरी हुए दोनों आरोपियों की पहचान नवप्रीत सिंह उर्फ नित्तर व तरसेम सिंह उर्फ साहिबा के रूप में हुई है।

तीनों के खिलाफ पांच फरवरी वर्ष 2011 को मोहाली के फेज-8 थाने में तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 506, 324, 148, 149, 336 व आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर के मुताबिक, 4 फरवरी 2011 की रात डेढ़ बजे सतविंदर सिंह उर्फ सत्तू निवासी गांव जलवेड़ा (सरहिंद) जिला फतेहगढ़ साहिब के कमरे में घुसकर उन पर हमला किया गया था। सतविंदर उस समय खालसा कॉलेज सेक्टर-26 चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा था और अपने एक दोस्त संजय शर्मा उर्फ मनी के साथ मोहाली के सेक्टर-69 में किराए के मकान में रह रहा था।

वारदात वाली रात को सतविंदर अपने एक दोस्त केविन सुशांत के साथ कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। इसी दौरान रात डेढ़ बजे बोलेरो में सवार होकर छह हथियारदबंद युवक पहुंचे और उनसे दरवाजा खुलवाकर कमरे के अंदर घुस गए। आरोप के मुताबिक, हमलावरों में से एक युवक नवप्रीत सिंह उर्फ नित्तर के पास पिस्तौल, जैजी के पास किरपाण, तरसेम सिंह उर्फ साहिबा के पास पत्ती वाली तलवार और लॉरैंस के पास भी किरपाण थी।

अंदर आते ही वे गालियां निकालने लगे। इस बीच जैजी ने सतविंदर के एक हाथ और लाॅरेंस ने दूसरे हाथ पर किरपाण से वार किया जबकि साहिबा ने पीठ पर तलवार मारी। केविन सुशांत ने बीच-बचाव किया। नित्तर ने पिस्तौल से एक फायर भी किया। बाद में हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। इस केस की सुनवाई मोहाली की जिला अदालत में चल रही थी।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुई लाॅरेंस की पेशी
सुनवाई के दाैरान लॉरेंस को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश किया गया। इससे पहले 21 अक्तूबर को हुई मामले की सुनवाई के दाैरान लॉरेंस को जेल अधिकारियों की ओर से न्यायालय में पेश नहीं किया गया था तब जेल अधिकारियों को आरोपी को 24 अक्तूबर को वीसी के माध्यम से न्यायालय में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए थे। वहीं, केविन सुशांत नामक गवाह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका फोन बंद मिला। वह भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। गवाह एएसआई जसपाल सिंह उर्फ बिल्ला को जो समन जारी किए गए थे, वह वापस आ गए। पता चला कि उक्त गवाह का तबादला कर दिया गया है। उक्त गवाह को भी 24 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए। वीरवार को सुनवाई के दौरान गवाह पेश न होने के चलते व सबूतों के आभाव में लॉरेंस सहित तीनों को बरी कर दिया गया।

 

Share :
Tagschandigarh newshindi newsLawrence Bishnoi acquitted in case of firing and attack on student in Mohalipunjab news
Previous Article

Shimla: बिजली कर्मचारियों की हुंकार, मांगें पूरी ...

Next Article

सूफी गायक सतिंदर सरताज के लिए मुसिबत: ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पोषण अभियान के करोड़ों रुपये बिना खर्च, रिपोर्ट में खुलासा

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Mandi News
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    पानी और जमीन में अब आसान होगी तलाश, डूबते व्यक्ति की जान बचाएगा स्मार्ट रोबोट, जमीन में 35 मीटर तक ...

    February 4, 2024
    By hinditvnews
  • Akhi
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: अखिलेश यादव ने नमामि गंगे घाट पर चाचा की अस्थियां विसर्जित की, किया गंगा स्नान

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ हत्याकांड: अरशद के पिता ने एक साल पहले बेचा मकान

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Framer Protest
    राष्ट्रीय

    भारत में ही नहीं यूरोप के कई देशों में भी सड़कों पर उतरे किसान, फ़्रांस से लेकर स्पेन तक के ...

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Teacher
    उत्तर प्रदेश

    69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Baddi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विद्युत ठेकेदारों का नए टेंडर भरने से इनकार

  • Himachal Buses
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: अयोध्या के लिए एचआरटीसी ने छह रूटों के लिए किया आवेदन

  • Post
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    10 KM की दूरी तय करने में 13 दिन, साक्षात्कार के दिन युवक को मिला पत्र

Timeline

  • November 4, 2025

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • November 4, 2025

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • November 4, 2025

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • November 4, 2025

    हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • November 4, 2025

    Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meeting Dhami

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Tender

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Kuldeep

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.