Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 Education

  • Fortis Institute of Minimally Invasive Brain & Spine Surgery Inaugurated at The First Annual Neurosciences Conclave in Mumbai

  • Allergan Aesthetics Helps Empower Consumers through Education as Medical Aesthetic Treatment Demand Grows

  • CRC Engages CBRE for Facility Management at Office Led Commercial Development in Noida

  • L&T Finance Ltd. (LTF) Becomes Signatory to United Nations Global Compact

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›लोकसभा चुनाव से पहले सपा का मास्टर प्लान तैयार

लोकसभा चुनाव से पहले सपा का मास्टर प्लान तैयार

By hinditvnews
January 2, 2024
227
0
Uttarpradesh

लोकसभा चुनाव से पहले सपा का मास्टर प्लान तैयार, अखिलेश यादव ने अपनाया मुलायम सिंह के जमाने का फार्मूला

Lok Sabha elections – सपा इस बार के लोकसभा चुनाव में पीडीए को बड़ा अस्त्र बनाकर उतरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर बड़ा नेटवर्क भी तैयार कर रही है। पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठन को यह काम सौंपा है। इन्हें प्रत्येक बूथ पर पीडीए के अनुसार मतदाताओं का क्या समीकरण है इसका भी पता लगाना है।

लखनऊ। ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा ने इसके लिए बूथ स्तर पर भी पीडीए का कैडर तैयार करना शुरू कर दिया है।

प्रत्येक बूथ पर ‘पीडीए’ के न्यूनतम 10 प्रभावशाली लोगों का कैडर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह ऐसे लोग होंगे जिनका अपने समाज में खासा प्रभाव होगा। इनका डाटा सपा प्रदेश मुख्यालय में मौजूद रहेगा। पार्टी मिनटों में जरूरी सूचनाएं इन तक पहुंचा सकेगी।

पीडीए को बड़ा अस्त्र बनाएगी सपा

सपा इस बार के लोकसभा चुनाव में पीडीए को बड़ा अस्त्र बनाकर उतरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर बड़ा नेटवर्क भी तैयार कर रही है। पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठन को यह काम सौंपा है। इन्हें प्रत्येक बूथ पर पीडीए के अनुसार मतदाताओं का क्या समीकरण है इसका भी पता लगाना है।

इसी में से पीडीए के तहत न्यूनतम 10 ऐसे प्रभावशाली लोगों को चिह्नित करना है, जिनकी विचारधारा भी समाजवादी है। यदि किसी बूथ पर किसी एक ही जाति का दबदबा है तो उनके ही प्रभावशाली लोगों की इस सूची में शामिल किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए एक सॉफ्टवेयर भी बनाया है, जिसमें इनका विवरण दर्ज करना है। इसकी जानकारी पार्टी मुख्यालय पर पहुंच जाएगी।

ब्लाक इकाई की व्यवस्था बहाल

पार्टी ने एक बार फिर ब्लाक इकाई की व्यवस्था बहाल कर दी है। पिछले कई वर्षों से पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष व इकाई नहीं होते थे। विधानसभा अध्यक्ष ही होते थे। किंतु इस बार सपा ने फिर से ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

मुलायम सिंह यादव के समय पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष संगठन के मजबूत आधार होते थे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि ब्लाक इकाई गठित होने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं।

निगरानी के लिए जोन प्रभारी बनाए

पार्टी ने संगठन की निगरानी के लिए जोन प्रभारी भी बनाए हैं। अभी तक पार्टी में केवल बूथ व सेक्टर प्रभारी ही अहम होते थे। 10-12 बूथ पर एक सेक्टर व सात-आठ सेक्टरों पर एक जोन बनाया गया है।

पार्टी में जोन व सेक्टर प्रभारी कितने महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा वार जब नेताओं को बुलाते हैं तो उसमें उस क्षेत्र के प्रमुख नेताओं के साथ पूर्व विधायक व पूर्व सांसद के साथ ही जोन व सेक्टर प्रभारी जरूर होते हैं। इनसे एक-एक कर अकेले में अखिलेश बात कर पूरे क्षेत्र की अंदरूनी राजनीति भी समझ लेते हैं।

 

Share :
Tagsnews of akhilesh yadavnews of luckhnownews of upnews of uttar pradesh
Previous Article

Rohtak Crime News: गली में खड़ी आठ ...

Next Article

Haryana News: भारतीय किसान मजदूर यूनियन के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Agra
    उत्तर प्रदेश

    UP News: आगरा में सत्संगियों का हमला

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Kanpur
    उत्तर प्रदेश

    Kanpur:सेना की वर्दी बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Akhilesh Yadav
    उत्तर प्रदेश

    अखिलेश यादव ने सपा के शीर्ष नेताओं को लखनऊ बुलाया, बदला जा सकता है मेरठ सीट का प्रत्याशी

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Aryan
    उत्तर प्रदेश

    Agra News: कार पार्किंग को लेकर फिल्म कलाकार से क्रिकेट अकादमी के केयरटेकर ने की मारपीट, स्टंप से फोड़ा सर

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Railway
    उत्तर प्रदेश

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सजाया जा रहा अयोध्या धाम जंक्शन

    December 29, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Mirch
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: क्या आपने कभी मिर्च का पेड़ देखा है

  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्वास्थ्य पर खतरा, राज्य की 47 सहित देशभर की 200 दवाएं फेल

Timeline

  • March 23, 2026

    National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 Education

  • March 23, 2026

    Fortis Institute of Minimally Invasive Brain & Spine Surgery Inaugurated at The First Annual Neurosciences Conclave in Mumbai

  • March 23, 2026

    Allergan Aesthetics Helps Empower Consumers through Education as Medical Aesthetic Treatment Demand Grows

  • March 23, 2026

    CRC Engages CBRE for Facility Management at Office Led Commercial Development in Noida

  • March 23, 2026

    L&T Finance Ltd. (LTF) Becomes Signatory to United Nations Global Compact

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • National School Leaders Convene In Varanasi At Arise Members' Meeting To Shape Future Of K 12 Education

    National School Leaders Convene in Varanasi at ARISE Members' Meeting to Shape Future of K-12 ...

    By hinditvnews
    March 23, 2026
  • Fortis Institute Of Minimally Invasive Brain & Spine Surgery Inaugurated At The First Annual Neurosciences Conclave In Mumbai

    Fortis Institute of Minimally Invasive Brain & Spine Surgery Inaugurated at The First Annual Neurosciences ...

    By hinditvnews
    March 23, 2026
  • Allergan Aesthetics Helps Empower Consumers Through Education As Medical Aesthetic Treatment Demand Grows

    Allergan Aesthetics Helps Empower Consumers through Education as Medical Aesthetic Treatment Demand Grows

    By hinditvnews
    March 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.