Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: कर्मचारी एक्ट पर सरकार की रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

  • Himachal: सीएम सुक्खू की शुगर जांच में गड़बड़ी, गलत रीडिंग पर बदली मशीन

  • हिमाचल हाईकोर्ट: कम वेतन चुनने वाला सीनियर जूनियर से ज्यादा सैलरी नहीं मांग सकता

  • शिमला: चेस्टर हिल्स के खिलाफ रेरा में नई याचिका दायर होगी

  • Himachal: बल्क ड्रग पार्क में देरी पर पीएम मोदी नाराज, 30 दिन में भूमि हस्तांतरण के निर्देश

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›विमल नेगी केस: पेन ड्राइव से छेड़छाड़ की पुष्टि, ASI बना आरोपी

विमल नेगी केस: पेन ड्राइव से छेड़छाड़ की पुष्टि, ASI बना आरोपी

By hinditvnews
May 26, 2025
320
0
Vimal

Vimal Negi Case: फॉरेंसिंक जांच में पेन ड्राइव से छेड़छाड़ की पुष्टि, एएसआई भी आरोपी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 26 May 2025

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने रविवार को महाधिवक्ता अनूप रतन से मिलकर कानूनी पहलुओं को लेकर चर्चा की।

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में डबल बेंच में चुनौती देने को लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से लिखे पत्र के बाद रविवार को सीबीआई की टीमें जांच के लिए शिमला नहीं पहुंचीं। सीबीआई इसको लेकर अब राय ले रही है, वहीं रिकॉर्ड नहीं देने को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट में भी अर्जी दायर कर सकती है। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने रविवार को महाधिवक्ता अनूप रतन से मिलकर कानूनी पहलुओं को लेकर चर्चा की। सोमवार को एसपी हाईकोर्ट में एलपीए दाखिल कर सकते हैं। उधर, शिमला पुलिस ने निलंबित एएसआई पंकज को साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी बना दिया है। फॉरेंसिक साइंस लैब में पेन ड्राइव से डाटा डिलीट होने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी पर साक्ष्य छिपाने और उनसे छेड़छाड़ करने के मामले में धारा 241 लगाई गई है।

बताया जा रहा है कि एसपी गांधी ने सीबीआई को जांच सौंपने के हाईकोर्ट के फैसले को डबल बेंच में चुनौती देने की सूचना सीबीआई मुख्यालय को पत्र लिखकर दे दी है। सीबीआई मुख्यालय दिल्ली ने जम्मू-कश्मीर काडर के डीआईजी अब्दुल जब्बार और डीएसपी राजेश कुमार झा की अगुवाई में दो टीमें गठित की हैं। शनिवार को सीबीआई शिमला की टीम रिकॉर्ड लेने एसपी कार्यालय पहुंची थी, लेकिन एसपी ने यह कहकर इन्कार कर दिया था कि वह एकल पीठ के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दे रहे हैं। एसपी शिमला ने व्यक्तिगत तौर पर अदालत में पेश होकर बताया था कि विमल नेगी की मौत बिलासपुर में हुई थी, वहीं पर पोस्टमार्टम भी किया गया था। यह उनके क्षेत्राधिकार से बाहर था। उन्होंने कहा था कि एएसआई पंकज डीजीपी की ओर से विमल नेगी की तलाश के लिए गठित की गई एसआईटी का हिस्सा था, जबकि शिमला की एसआईटी ने पेन ड्राइव को तलाश किया है।

निलंबित एएसआई पंकज के घर पर सशस्त्र जवान तैनात
पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर रहे विमल नेगी मामले में पेन ड्राइव को छुपाने और उसे फॉर्मेट करने के आरोप में निलंबित एएसआई पंकज की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उपतहसील भराड़ी के एक गांव में स्थित पंकज के आवास पर सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। न्यायालय ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आईजी दक्षिण रेंज और एसपी शिमला को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों की अनुपालना में पंकज को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है। गौरतलब है कि बहुचर्चित विमल नेगी केस में एएसआई पंकज पर गंभीर आरोप लगे हैं। उस पर केस से जुड़ी एक पेन ड्राइव को छुपाने और उसे फॉर्मेट करने के आरोप हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसआई को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि न्याय प्रक्रिया बाधित न हो और जांच निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से पूरी हो।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsVimal Negi News
Previous Article

हिमाचल: एरोपोनिक तकनीक से तैयार होगा खराबी ...

Next Article

श्रीखंड यात्रा: पांच ग्लेशियर पार कर होंगे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kissan
    Chandigarh Newsपंजाब

    शंभू में किसान महापंचायत: पुलिस ने रोका, जत्थेबंदी ने बैरिकेडिंग तोड़ी

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 64 समेत देश में 220 दवाओं के सैंपल फेल

    September 23, 2026
    By hinditvnews
  • Pic
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बुग्याल की खूबसूरती पर दाग, लीकेज होने से सूखा कुंड

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Shailja
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा चुनाव: कुमारी सैलजा बोलीं, जनता कांग्रेस को जिताना चाहती थी, कमियां हमारी पार्टी में रहीं

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • weadher
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: दून का AQI 300 के करीब, हवा दिल्ली जैसी जहरीली

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: पिछले 2 दशक से घाटे में चल रही उत्तराखंड रोडवेज को हुआ जबरदस्‍त मुनाफा, रिकॉर्ड 56 करोड़ की कमाई

    January 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Pratibha Singh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 10 जून तक तय हो सकता है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 6 महीने से कार्यकारिणी अधूरी

  • Aag
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:किन्नौर के जंगलों में आग ने मचाया तांडव

  • Aayushman
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड की वजह से ही चल रही इस डेढ़ वर्षीय बच्चे की सांसें

Timeline

  • October 30, 2026

    हिमाचल: कर्मचारी एक्ट पर सरकार की रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

  • October 30, 2026

    Himachal: सीएम सुक्खू की शुगर जांच में गड़बड़ी, गलत रीडिंग पर बदली मशीन

  • October 30, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: कम वेतन चुनने वाला सीनियर जूनियर से ज्यादा सैलरी नहीं मांग सकता

  • October 30, 2026

    शिमला: चेस्टर हिल्स के खिलाफ रेरा में नई याचिका दायर होगी

  • October 30, 2026

    Himachal: बल्क ड्रग पार्क में देरी पर पीएम मोदी नाराज, 30 दिन में भूमि हस्तांतरण के निर्देश

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Supreem court

    हिमाचल: कर्मचारी एक्ट पर सरकार की रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Cm

    Himachal: सीएम सुक्खू की शुगर जांच में गड़बड़ी, गलत रीडिंग पर बदली मशीन

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट: कम वेतन चुनने वाला सीनियर जूनियर से ज्यादा सैलरी नहीं मांग सकता

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.