Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7's Appeal

  • C. B. Jisso Emerges as a Key Contender in NCUI Board of Directors Election

  • Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape on the Latest Episode of People by WTF

  • SKA Group Launches SKA Atlantis in Siddharth Vihar, Expands Its Luxury Residential Portfolio

  • Galgotias University Students Bring Pride to India with Outstanding Achievements at Global Diplomacy Conference in Malaysia

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला: क्रिसमस-नववर्ष पर शोघी-तारादेवी के बीच अस्थायी चेकपोस्ट

शिमला: क्रिसमस-नववर्ष पर शोघी-तारादेवी के बीच अस्थायी चेकपोस्ट

By hinditvnews
December 19, 2025
171
0
Shoghi

Shimla: क्रिसमस और नववर्ष के लिए शोघी और तारादेवी के बीच बनेंगी अस्थायी चेकपोस्ट, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 19 Dec 2025

डीसी ने गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस विभाग को अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए शिमला में हजारों पर्यटक पहुंचेंगे। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसको देखते हुए शोघी और तारादेवी के बीच में विभिन्न स्थानों पर अस्थायी चेकपोस्ट बनाई जाएंगी। यहां पर एंबुलेंस की सुविधा भी रहेगी जिससे किसी भी प्रकार का हादसा होने पर लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके। डीसी ने गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस विभाग को अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। जिले में ब्लैक स्पॉट का डाटा पुराना हो चुका है, इसलिए लोक निर्माण विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, एंबुलेंस ऑपरेटर और पुलिस विभाग सभी उपमंडल का डाटा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से साझा करें। ब्लैक स्पॉट की नई सूची तैयार करें। इस सूची के आधार पर सबसे संवेदनशील मार्ग के ब्लैक स्पॉट की मरम्मत करवाई जाएगी जिससे लोगों के जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बैठक में सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ा करने पर रोक लगाने और पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को उन स्कूलों से सड़क सुरक्षा के तहत आयोजित करवाई गई गतिविधियों की जानकारी लेने के निर्देश दिए जिन स्कूलों को सड़क सुरक्षा के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाने के लिए बजट उपलब्ध करवाया है। उन्होंने सभी ट्रैफिक लाइट को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, आरटीओ विश्व मोहन देव चौहान, डीएसपी अमित ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने लोगों से आग्रह किया कि सड़क हादसा होने पर वीडियो बनाने की जगह घायलों की मदद करें। अधिकारियों को निर्देश दिए जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों तथा पुलिस थाना के बाहर गुड सेमेरिटन से संबंधित जानकारी बोर्ड पर लगाई जाए। इससे लोगों को इसकी पूरी जानकारी मिलेगी और वह हादसे में घायलों की मदद के लिए आगे आएंगे। सड़क हादसे में घायलों को कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा उपलब्ध है।

घायलों के मददगारों को मिलेगा इनाम
उपायुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार की राहवीर योजना के तहत सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिकों को सरकार द्वारा 25 हजार रुपये की नकद राशि दी जाती है। योजना के तहत विशेष रूप से उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जो दुर्घटना के गोल्डन ऑवर (पहले एक घंटे) के भीतर पीड़ित को अस्पताल तक पहुंचाते हैं। डीसी ने पुलिस विभाग को ऐसे मददगार नागरिकों की पहचान करने के निर्देश दिए।

क्रिसमस-नववर्ष पर सात सेक्टरों में बंटेगा कालका-शिमला हाईवे
सोलन जिला में क्रिसमस और नववर्ष के लिए पुलिस ने पर्यटन स्थलों सहित एनएच की सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। पर्यटन नगरी चायल, कसौली, बड़ोग समेत एनएच को सात सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें परवाणू से धर्मपुर, धर्मपुर से बड़ोग, बड़ोग से चंबाघाट, चंबाघाट से कंडाघाट, कंडाघाट से शालाघाट, को सेक्टरों में शामिल किया गया है। इसकी अध्यक्षता एसएचओ या फिर डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। वहीं इस दौरान कालका-शिमला हाईवे पर पुलिस ने खास प्रबंध किए हैं।  सीसीटीवी व पेट्रोलिंग से भी सुरक्षा बंदोबस्त पर पूरी नजर रखी जाएगी। एनएच सहित पर्यटक स्थल कसौली, चायल के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के 60 जवानों समेत थाना, चौकी की टीमों की तैनाती की जा रही है। क्रिसमस और नववर्ष पर एनएच के किनारे कोई भी पर्यटक या स्थानीय लोग अपने वाहनों को खड़ा नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा हुड़दगिंयों से निपटने के लिए पुलिस की ओर से जगह-जगह पर पैट्रोलिंग की जाएगी।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsTemporary checkpoints will be set up between Shoghi and Taradevi for Christmas and New Year celebrations
Previous Article

हिमाचल: आवेदन के समय ही करना होगा ...

Next Article

हिमाचल: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chitta
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: गगल में दो पंजाब निवासी चिट्टे समेत गिरफ्तार

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • Sonu
    मनोरंजन

    Sonu Sood: सलमान ने छीनी लाइमलाइट, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने का हिस्सा बने

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: घाटे में बोर्ड-निगम, ग्रांट पर निर्भर; वेतन संकट

    February 10, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    War on Drugs: पंजाब सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी, नशे के खिलाफ निगरानी

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: हाईकोर्ट ने फैसले लिखने में AI टूल्स पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Arrest
    पंजाब

    अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ पाक नागरिक गिरफ्तार, ISI-KLF से जुड़े होने का दावा

    March 3, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Nati
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manali Winter Carnival: महानाटी में 1500 महिलाएं एक साथ झूमीं

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 88 टीजीटी के संशोधित किए गए नियुक्ति आदेशों पर रोक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में सरकारी नौकरी के लिए एंटी चिट्टा टेस्ट अनिवार्य

Timeline

  • July 17, 2026

    Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7's Appeal

  • July 17, 2026

    C. B. Jisso Emerges as a Key Contender in NCUI Board of Directors Election

  • July 17, 2026

    Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape on the Latest Episode of People by WTF

  • July 17, 2026

    SKA Group Launches SKA Atlantis in Siddharth Vihar, Expands Its Luxury Residential Portfolio

  • July 17, 2026

    Galgotias University Students Bring Pride to India with Outstanding Achievements at Global Diplomacy Conference in Malaysia

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Great Value, Premium Comfort And Lower Running Costs: The Formula Behind The Vf Mpv 7's Appeal

    Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7's ...

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • C. B. Jisso Emerges As A Key Contender In Ncui Board Of Directors Election

    C. B. Jisso Emerges as a Key Contender in NCUI Board of Directors Election

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became The Thing It Was Built To Escape On The Latest Episode Of People By Wtf

    Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape ...

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.