Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

  • Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

  • Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

  • लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल की सियासत से हमेशा दूर रहे हैं सेलिब्रिटी

सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल की सियासत से हमेशा दूर रहे हैं सेलिब्रिटी

By hinditvnews
March 21, 2024
400
0
Kangna

सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल की सियासत से हमेशा दूर रहे हैं सेलिब्रिटी, स्थानीय नेताओं पर ही भरोसा जताया

लोकसभा के सियासी संग्राम से सेलिब्रिटी हमेशा दूर रहे हैं। आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने इनको चुनाव मैदान में उतारने का जोखिम नहीं उठाया है।

हिमाचल में लोकसभा के सियासी संग्राम से सेलिब्रिटी हमेशा दूर रहे हैं। आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने इनको चुनाव मैदान में उतारने का जोखिम नहीं उठाया है। बाहरी चर्चित चेहरे भाजपा-कांग्रेस ही नहीं किसी अन्य दल और उसके संगठन को भी रास नहीं आए हैं। यहां तक की जनता ने भी स्थानीय नेताओं पर ही भरोसा जताया है। पैराशूटी नेताओं ने हिमाचल की राजनीति में हाथ आजमाने से परहेज ही किया है। हिमाचल में लोकसभा चुनाव ही नहीं, राज्यसभा और विधानसभा चुनाव में भी बाहरी चर्चित चेहरों पर दांव लगाने से परहेज ही किया या फिर कामयाब नहीं रहे। इस बार राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी बनाने को ही बागी विधायकों ने बगावत की मुख्य वजह बताई। इस बार के चुनाव में स्थानीय नेताओं के नाम ही चर्चा में है। भाजपा ने तो मौजूदा सांसदों हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप को टिकट दे दिया है। अन्य दो सीटों के पैनल में भी स्थानीय नेता के नाम ही हैं। कांग्रेस भी प्रदेश के भरोसेमंद नेताओं पर ही दांव लगाने जा रही है। उनकी सूची में भी न तो कोई सेलिब्रिटी है न ही बाहरी।

कंगना और अनुपम खेर का हर बार चर्चा में रहता है नाम
लोकसभा चुनाव हो या अन्य चुनाव प्रदेश के दो सितारों कंगना रणौत और अनुपम खेर का नाम हर बार उछलकर चर्चा में आता है। मंडी में हुए लोकसभा उपचुनाव में भी कंगना का नाम सामने आया था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। कंगना ने भी कभी भाजपा से टिकट की मांग नहीं की। अनुपम खेर का पुश्तैनी घर शिमला में है। ऐसे में भाजपा से सांसद रहीं पत्नी किरण खेर और पीएम मोदी से नजदीकियों के चलते उनका नाम भी चुनावों में बाहर आता है। हालांकि, खुले मंच से अनुपम ने कभी चुनाव लड़ने को लेकर कुछ नहीं कहा।

2009 में कांग्रेस ने क्रिकेटर मदन लाल को दिया था टिकट, विरोध पर लिया वापस
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान ने एक बार प्रयोग जरूर किया और हमीरपुर संसदीय सीट से क्रिकेटर और स्थानीय निवासी मदनलाल को टिकट दिया। टिकट मिलने के बाद जैसे ही हिमाचल पहुंचे तो उन्होंने रोड शो किया। इसमें संगठन के लोगों ने उनका विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने दिल्ली जाकर चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया था। इसके बाद हमीरपुर सीट से नरेंद्र ठाकुर को टिकट दिया था। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अन्य प्रत्याशियों के बजाय अनुराग ठाकुर को कड़ी टक्कर दी थी।
Share :
Tagsnews of anupam khernews of himachalnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of kangna ranautnews of manalinews of shimla
Previous Article

‘पार्टी की ऐसी हालत कर दी…’ प्रतिभा ...

Next Article

Lok Sabha Election 2024: वोट देने में बहना ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hrtc
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: अनियंत्रित होकर सड़क से एक तरफ लटकी एचआरटीसी बस

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Market
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बनाई जाएगी Eco Friendly Market

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Mallikarjun
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने शार्टलिस्ट किए विस उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Mukesh 70 1554469836 377054 Khaskhabar 2019 06 16 200517 1280x720
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC BOD Decisions: चार वर्षों में होगी 1932 बसों की खरीद, कैशलेस और क्यूआर कोड से टिकट का भुगतान

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जज्बे को सलाम: न नेता काम आए, न ही प्रशासन, ग्रामीणों ने दिखा दिया दम

    December 13, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए अति निर्धन परिवारों का चयन अधूरा

  • election news with hindi tv news channel
    हरियाणाहिमाचल प्रदेश

    अनिल गोयल होंगे कालका सीट के को-ऑर्डिनेटर, हरियाणा विधानसभा चुनाव में की तैनाती

  • Weatherहिमाचल प्रदेश

    शिमला में झमाझम बरसे बादल, राज्य में भूस्खलन से 65 सड़कें बाधित, इतने दिन जारी रहेगी बारिश

Timeline

  • November 14, 2026

    TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

  • November 14, 2026

    Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

  • November 14, 2026

    Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

  • November 14, 2026

    लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • November 14, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA

    TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

    Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.