Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›सागौन का अंत: रामनगर-टनकपुर वन क्षेत्र में कटान तेज, नई प्रजातियों के पौधे लगेंगे

सागौन का अंत: रामनगर-टनकपुर वन क्षेत्र में कटान तेज, नई प्रजातियों के पौधे लगेंगे

By hinditvnews
May 15, 2025
304
0
Sagon

सागौन की सत्ता समाप्त: रामनगर से टनकपुर तक फैले इन पेड़ों के जंगल का कटान तेज, विभिन्न प्रजाति के पौधे लगेंगे

हिंदी टीवी न्यूज़, Published by: Megha Jain Updated Thu, 15 May 2025 

वन प्रभाग तराई पूर्वी, तराई पश्चिमी, तराई केंद्रीय, हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल में फैले सागौन के विशाल जंगल को हटाने की कवायद तेज कर दी जा चुकी है। वर्किंग प्लान में इसे शामिल किया गया तो कटान भी तेज है।

उत्तराखंड के जंगल से अब सागौन की विदाई होने वाली है। वन प्रभाग तराई पूर्वी, तराई पश्चिमी, तराई केंद्रीय, हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल में फैले सागौन के विशाल जंगल को हटाने की कवायद तेज कर दी जा चुकी है। वर्किंग प्लान में इसे शामिल किया गया तो कटान भी तेज है। वन निगम के डिपो सागौन से भर गए हैं। हर डिपो में कुल लकड़ी का दो तिहाई सागौन है। अब सागौन की जगह मिश्रित पौधों का जंगल बनेगा जो वन्य जीव के पुनर्जीवन का बड़ा संकेत भी होगा।

रामनगर से टनकपुर तक तकरीबन पौने दो सौ किलोमीटर के क्षेत्र में फैले वन विभाग के पश्चिमी वृत्त में शामिल हल्द्वानी, तराई पूर्वी, तराई पश्चिमी, तराई केंद्रीय और रामनगर क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर क्षेत्रफल में सागौन के जंगल हैं। 40 से 60 साल पहले लगे ये पौधे अब विशाल जंगल बन चुके हैं। वन्य जीव के जीवन,क्लाईमेंट, जल मिश्रित पौधों के लिए वरदान की जगह श्राप बना यह जंगल आने वाले समय में गायब होगा। एक बार फिर से सरकार ने मिश्रित वन की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। मधुमक्खी से लेकर हिरन और हाथी से लेकर चींटी तक के जीवन चक्र को मिश्रित वन ही जीवन देता रहा है। वन विशेषज्ञों की मानें तो सागौन हटने से इन जीवों को नया जीवन मिलेगा। चूंकि सागौन मुख्य रूप से मध्य प्रदेश तथा दक्षिण भारत का पौधा था। उत्तराखंड के वन का यह हिस्सा भी नहीं था। यह आय का बड़ा साधन तो था लेकिन इसके जंगल की खासियत थी कि यहां कोई और पौधा नहीं पनपता था। सो, यह वरदान नहीं श्राप बन गया।

जंगल का सही मतलब मिश्रित वन ही है। कुछ दशक पहले सागौन को आय के लिहाज से गढ़वाल से कुमाऊं तक लगाया तो गया लेकिन इससे नुकसान का आंकलन करने में चूक हुई। बॉयोलाजिकल डायवर्सिटी प्रभावित हुआ। सागौन से वन खेत बन गए। ठीक वैसे जैसे गेहूं की एक फसल हाेती है। लगाइए और काटिए। मिश्रित वन में पानी बनता है, तापमान नियंत्रित होता है पर सागौन के जंगल में नहीं। इन जंगलों में चिड़िया के घोसले नहीं दिखेंगे। मधुमक्खी नहीं दिखेगी। हिरन घूमता आ गया तो दिखेगा लेकिन रूकेगा नहीं। कार्य योजना अच्छी है लेकिन सुझाव भी है कि मिश्रित पौधे को लगाने से बहेतर है उनके बीज लगाए। कार्य कठिन है लेकिन आने वाले समय में जंगल का सही कांसेप्ट सामने आएगा। -श्रीकांत चंदोला, वन विशेषज्ञ

सागौन के पत्ते वन्य जीव के लिए उपयोगी नहीं माना जाता है। इसके अलावा इसके जंगल में अन्य पौधे भी नहीं उग पाते हैं। वर्किंग प्लान के तहत अब सागौन के जंगल की जगह मिश्रित पेड़ लगेंगे। सागौन का कटान तेज है। हर डिपो में सागौन की लकड़ियां लगभग दो तिहाई हैं। वर्ष 2020 से वन निगम की नीलामी में सागौन के बिकने की दर सबसे ज्यादा रही है। कुल आय में इसका हिस्सा सबसे ज्यादा रहा है। -उपेंद्र बर्तवाल, डीएलएम वन विकास निगम हल्द्वानी

तराई में ही कई हजार हेक्टेयर में इसका जंगल है। रामनगर, कालाढूंगी, पूर्वी, पश्चिमी और टनकपुर तक इसका दायरा है। सागौन के जंगल की भरपाई मिश्रित पेड़ों के जंगल करेंगे। इसमें रोहिणी, हल्दू, जामुन, सेमल और साल प्रमुख हैं। इन पेड़ों की पत्तियों को जानवर पसंद करते हैं। मिश्रित पेड़ों के जंगलों में पानी भी मिल जाता है। इससे जानवर की आवाजाही बढ़ती है। प्रकृति के संरक्षण में इनकी उपयोगिता होगी। -हिमांशु बागरी, डीएफओ तराई पूर्वी

वित्तीय वर्ष                  वन निगम की आय

2020- 2021              87 करोड़

2021- 2022            240 करोड़

2022 – 2023          274 करोड़

2023 – 2024          191 करोड़

2024 – 2025          213 करोड़

2025 -2026           25 करोड़

हरीश रावत ने अपनी किताब में बयां किया है सागौन से नुकसान का दर्द
हाल ही में प्रकाशित किताब मेरा जीवन लक्ष्य उत्तराखंडियत के लेखक पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी सागौन का उल्लेख किया है। उन्होंने पेज नंबर 173 पर लिखा है कि उत्तराखंड के जंगल में दो दादा घुस आए हैं। चीड़ रूपी दादा अंग्रेज लाए और सागौन हमारे समझदार लोग। दोनों मिश्रित वन के दुश्मन हैं। चीड़ ने बांज, बुरांस, काफल और जंगली झाड़ियां निपटाई। इनकी पत्तियों से ही आग लग रही है। इनसे जंगल की जैव विविधिता नष्ट हो जाएगी। सागौन व यूकेलिप्टिस के जंगल में शीशम, खैर, आम, हल्दू, आंवला, बांस स्वाभाविक रूप से गायब हो रही हैं। इनकी पत्तियां गिरकर सूखते हैं और आग फैलने का कारण बनते हैं। नहीं चेतें तो उत्तराखंड के मिश्रित वन समाप्त हो जाएंगे।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsnainital newsuttarakhand
Previous Article

उत्तराखंड: नए नक्शे में हरिद्वार-बदरी केदार मार्ग ...

Next Article

चारधाम यात्रा: 150 देशों से 31,581 श्रद्धालुओं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम

    October 22, 2024
    By hinditvnews
  • Sambhal
    उत्तर प्रदेश

    “UP: संभल में 46 साल बाद मुस्लिम इलाके में खुला शिव मंदिर, दंगों के बाद हिंदू परिवार ने छोड़ा था ...

    December 14, 2024
    By hinditvnews
  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू का रियायती बिजली का भरोसा, उद्योग बंदी फैसला वापस

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Spa
    हरियाणा

    Yamunanagar: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: बैच आधार नियुक्ति में परीक्षा वर्ष होगा अहम

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Kotdwar: CM धामी ने मेले का शुभारंभ, चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

    February 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पुलिस: बारिश-बर्फबारी के लिए नई कॉम्बैट वर्दी तैयार

  • LPG
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP:एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू

  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024लाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    बड़सर से लखनपाल, धर्मशाला से सुधीर, आजाद रामलाल मारकंडा आगे

Timeline

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • September 11, 2026

    PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.