सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

सिरसा: नाबालिग साली को गर्भवती करने वाला जीजा गिरफ्तार, पेट दर्द होने पर खुली पोल, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
हिंदी टीवी न्यूज, डबवाली (सिरसा)। Published by: Megha Jain Updated Tue, 15 Sep 2026
आरोपी पीड़िता को जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। डर के कारण पीड़िता ने यह बात लंबे समय तक अपने परिवार से छिपाए रखी। हाल ही में जब नाबालिग के पेट में तेज दर्द हुआ, तो उसने आपबीती परिजनों को बताई।
सिरसा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला और पवित्र पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 23 वर्षीय युवक ने डराने-धमकाने के बल पर अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग साली के साथ बार बार दुष्कर्म कर उसे पांच माह की गर्भवती कर डाला। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना सदर डबवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।















