Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

पंजाब
Home›पंजाब›सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में नया खुलासा

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में नया खुलासा

By hinditvnews
December 7, 2023
366
0
Rohtak

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में नया खुलासा, लॉरेंस के गुर्गे ने बठिंडा जेल में रची हत्या की साजिश; शूटर्स को दी AK-47

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश लॉरेंस बिश्नोई के करीबा संपत नेहार ने बठिंडा जेल में रची थी। नेहरा ने ही हत्यारों को एके-47 राइफल भी मुहैया करवाई थी। पंजाब पुलिस ने इस संबंध में राजस्थान की पुलिस को फरवरी माह में इनपुट भी दिया था।

HIGHLIGHTS

  1. लॉरेंस के गुर्गे ने बठिंडा जेल में रची थी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश
  2. हत्यारों को उपलब्ध कराई थी एके-47
  3. हरियाणा में नितिन फौजी के घर पहुंची एसटीएफ और पुलिस

चंडीगढ़। Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में नया खुलासा हुआ है। गोगामेड़ी की हत्या की साजिश बठिंडा जेल (Bathinda Jail) में बंद लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के बेहद करीबी संपत नेहरा (Sampat Nehra) ने रची थी।

यही नहीं नेहरा ने ही हत्यारों को एके-47 राइफल भी मुहैया करवाई थी। खास बात यह है कि पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के हाथ करणी सेना प्रमुख की हत्या की साजिश का पता कई महीने पहले लग गया था।

राजस्थान पुलिस को फरवरी में ही मिल गई थी सूचना

पंजाब पुलिस ने इस संबंध में राजस्थान की पुलिस को फरवरी माह में इनपुट भी दिया था। इस संबंध में पंजाब के स्पेशल डीजीपी ने राजस्थान के डीजीपी को पत्र लिखा था। यही नहीं, एक पत्र पंजाब के एजीटीएस (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) के डीआइजी ने एडीजी इंटेलिजेंस को लिखा था। उधर, अब इस मामले में राजस्थान पुलिस संपत नेहरा को पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।

संपत नेहरा ने रची गोगामेड़ी की हत्या की साजिश

बता दें कि हथियार तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस संपत नेहरा को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उससे पूछताछ के दौरान ही गोगामेड़ी की हत्या की प्लानिंग का खुलासा हुआ था। इसके बाद राजस्थान पुलिस को बताया गया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संपत नेहरा जेल के बाहर अपने शूटरों को टास्क दे चुका है। इसके लिए आधुनिक हथियार भी मुहैया करवाए गए हैं।

सलमान को मारने की ली थी जिम्मेदारी

संपत नेहरा वही गैंगस्टर है जिसने अभिनेता सलमान खान को मारने की जिम्मेदारी ली थी और वह घटना को अंजाम देने के लिए मुंबई भी पहुंच गया था। संपत के पास जो पिस्टल थी उसकी रेंज ज्यादा नहीं थी इसलिए वह सलमान को नहीं मार सका था।

आरोपित के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ में हथियार तस्करी, टारगेट कीलिंग, हत्या की कोशिश सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के इनपुट के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी नेहरा को रिमांड पर लिया था। इससे करीब 10 दिन तक हथियार तस्करी को लेकर पूछताछ की गई थी।

एजीटीएफ रेड अलर्ट पर

लॉरेंस गैंग का नेटवर्क तोड़ने के लिए एजीटीएफ केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कर काम कर रही है। इस मामले में अब तक उसके 70 के करीब गुर्गों को पकड़ा जा चुका है। पंजाब पुलिस की लॉरेंस गैंग पर पैनी नजर है। राजस्थान की वारदात के बाद एजीटीएफ रेड अलर्ट पर है। अजरबैजान से नेपाल तक पंजाब एजीटीएफ लगातार एक्शन मोड में है। इस मामले में भी एजीटीएफ अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है।

हरियाणा में नितिन फौजी के घर पहुंची एसटीएफ और पुलिस

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव दौंगड़ा जाट में रहने वाले नितिन फौजी का नाम भी सामने आया है। उसे पकड़ने के लिए बुधवार को एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की टीम ने गांव में छापा भी मारा। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

नितिन और रोहित ने की गोगामेड़ी की हत्या

एसटीएफ ने फौजी की पत्नी से भी लंबी पूछताछ की। एसटीएफ ने रेवाड़ी से दीपांशु नामक एक अन्य बदमाश को भी काबू किया है। नितिन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। आरोप है कि नितिन और उसके सहयोगी रोहित राठोड़ ने गोगामेड़ी की हत्या की है। नितिन 16 जाट रेजिमेंट में तैनात है और वह आठ नवंबर को छुट्टी पर आया था। उसके पिता कृष्ण भी सेवानिवृत्त फौजी हैं और उसका दूसरा भाई विकास भी सेना में है।

नितिन फौजी को पकड़ने के लिए हरियाणा में अलर्ट जारी

कृष्ण गांव में नंबरदार हैं। उनका कहना है कि नितिन छुट्टी पर आने के बाद से गायब चल रहा है। वह कहां है, उसकी कोई जानकारी नहीं है। हरियाणा के डीजीपी ने मंगलवार को ही राज्य में अलर्ट जारी कर दिया था। डीआइजी एसटीएफ सिमरदीप सिंह के अनुसार अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of lorencenews of punjabnews of sampat nehranews of sukhdev murder
Previous Article

प्याज-टमाटर और लहसुन की कीमतों ने छुआ ...

Next Article

बालकनाथ बने CM तो हरियाणा की राजनीति ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    पंजाब

    पंजाब में AAP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Goldy
    पंजाब

    Punjab News: गोल्डी बराड़ का नया ऑडियो वायरल, सिद्धू मूसेवाला को बताया सिख विरोधी

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    पंजाब

    Jalandhar: शादी का झांसा देकर एनआरआई की बेटी से दुष्कर्म

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    पंजाब

    कोटकपूरा में मजदूर ने ईंट-पत्थरों से किया एक व्यक्ति का कत्ल

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Saini
    हरियाणा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ली विधायक पद की शपथ

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    दिल्लीपंजाब

    कार्रवाई से बौखलाए खालिस्तानी आतंकी

    September 26, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    कांगड़ामौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    भारी बारिश से नूरपुर में नुकसान, सड़क सहित कई वार्डों में भर गया मलबा

  • Vyas
    manaliउत्तर प्रदेशकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मनाली में ब्यास नदी में बहा यूपी का युवक, तलाश जारी

  • Roapway
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के बड़े शहरों में लोगों को मिलेगी Ropeway की सुविधा

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.