Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट की बुकिंग बंद

  • हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती: जिला जज का फैसला बिना सोचे-समझे, सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी टिप्पणी

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

दिल्ली
Home›दिल्ली›सुप्रीम कोर्ट ने आंकड़ों पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने आंकड़ों पर रोक लगाने से किया इनकार

By hinditvnews
October 6, 2023
380
0
Supereem court

SC: जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आंकड़ों पर रोक लगाने से किया इनकार, बिहार सरकार को भेजा नोटिस

तीन अक्तूबर को याचिकाकर्ता ने अदालत से कहा था कि बिहार सरकार ने जाति सर्वेक्षण के आंकड़े प्रकाशित कर दिए हैं। ऐसे में इस पर जल्द सुनवाई की जानी चाहिए। इस पर आज अदालत में सुनवाई हुई।

बिहार में जाति जनगणना को लेकर दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार सरकार को उसके जाति सर्वेक्षण के और आंकड़े प्रकाशित करने से रोकने से इनकार कर दिया और कहा कि वह राज्य को कोई भी नीतिगत निर्णय लेने से नहीं रोक सकता।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की पीठ ने पटना हाईकोर्ट के एक अगस्त के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक औपचारिक नोटिस जारी किया, जिसमें बिहार में जाति सर्वेक्षण को मंजूरी दी गई थी। इसने मामले में अगली सुनवाई जनवरी में होगी।

 

यह है मामला

दरअसल, याचिकाकर्ता ने जातिगत जनगणना का विरोध किया है। तीन अक्तूबर को याचिकाकर्ता ने अदालत से कहा था कि बिहार सरकार ने जाति सर्वेक्षण के आंकड़े प्रकाशित कर दिए हैं। ऐसे में इस पर जल्द सुनवाई की जानी चाहिए। इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए छह अक्तूबर की तारीख दी थी।

बता दें, पहले बिहार सरकार की ओर से सर्वे से जुड़ा आंकड़ा प्रकाशित नहीं करने की बात की गई थी। इसके बाद इसे प्रकाशित कर दिया गया। इसे लेकर अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। मामले को लेकर आज सुनवाई हुई। अदालत ने  बिहार सरकार को जाति सर्वेक्षण के और आंकड़े प्रकाशित करने से रोकने से इनकार कर दिया है।

हम किसी पर रोक नहीं लगा रहे
शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं की उन आपत्तियों को खारिज कर दिया, जिसमें मांग की गई थी कि राज्य सरकार आगे और आंकड़े जारी न करे। पीठ ने कहा, ‘हम इस समय कुछ भी नहीं रोक रहे हैं। हम राज्य सरकार या किसी भी सरकार को नीतिगत निर्णय लेने से नहीं रोक सकते। यह गलत होगा।’ 

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह ने कहा कि मामले में गोपनीयता का उल्लंघन है और हाईकोर्ट का आदेश गलत है। इस पर पीठ ने कहा कि चूंकि किसी भी व्यक्ति का नाम और अन्य पहचान प्रकाशित नहीं की गई है, इसलिए यह तर्क कि गोपनीयता का उल्लंघन हुआ है, सही नहीं हो सकता है।

पीठ ने कहा, ‘अदालत के विचार के लिए अधिक महत्वपूर्ण मुद्दा आंकड़ो का विवरण और जनता के लिए इसकी उपलब्धता है।’

लोकसभा चुनाव से पहले जारी किए आंकड़े

 

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने बीते सोमवार को बहुप्रतीक्षित जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए थे। लोकसभा चुनाव से पहले जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की कुल आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की हिस्सेदारी 63 फीसदी है।

बिहार की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक

बिहार के विकास आयुक्त विवेक सिंह द्वारा यहां जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है। इसमें ईबीसी (36 फीसदी) सबसे बड़े सामाजिक वर्ग के रूप में उभरा है, इसके बाद ओबीसी (27.13 प्रतिशत) है। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि ओबीसी समूह में शामिल यादव समुदाय जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़ा सुमदाय है, जो प्रदेश की कुल आबादी का 14.27 प्रतिशत है।

 

Share :
Tagsnews of biharnews of delhinews of supreem court
Previous Article

Kanpur:सेना की वर्दी बनाने वाली फैक्टरी में ...

Next Article

भारत के आगे नतमस्तक हुआ कनाडा

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Swati
    दिल्ली

    Delhi: ‘आप’ ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Sanjay
    दिल्ली

    Maharashtra: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने भाजपा को घेरा

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Rbi
    दिल्लीराष्ट्रीय

    त्योहारी सीजन से पहले आरबीआई का तोहफा

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Ghora
    दिल्ली

    Asian Games 2023: भारतीय टीम ने रचा इतिहास

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Rahul
    उत्तर प्रदेश

    राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं?

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Vadodra
    दिल्ली

    10 घंटे में तय होगा दिल्ली से वडोदरा का सफर

    October 2, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Swine flu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

  • Hotel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एचपीटीडीसी होटलों की बुकिंग निजी पोर्टल पर भी होगी

  • Jairam
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    डिनर के बहाने महेश्वर सिंह को मनाने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम

Timeline

  • October 31, 2026

    Himachal: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट की बुकिंग बंद

  • October 31, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती: जिला जज का फैसला बिना सोचे-समझे, सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी टिप्पणी

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aeroplane

    Himachal: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट की बुकिंग बंद

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती: जिला जज का फैसला बिना सोचे-समझे, सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.