Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

  • SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

  • The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

  • NICMAR Unveils New Brand Identity to Align with India's Next Phase of Infrastructure Growth

  • REVA University Inaugurates New Batch of Postgraduate Programmes for 2026-28

हरियाणा
Home›हरियाणा›स्कूल में लगे झूले पर फंदे से लटका मिला शव

स्कूल में लगे झूले पर फंदे से लटका मिला शव

By hinditvnews
December 9, 2023
282
0
Dead Body

खेलने गई थी बच्ची तब ही हुई लापता…फिर सरकारी स्कूल के झूले पर लटका मिला शव; रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल

हिसार के नारनौंद नगर के गांव राजथल में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची का शव देर रात सरकारी स्कूल के झूले पर लटका मिला है। बच्ची के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बच्ची का शव देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बच्ची का पोस्टमार्टम हांसी के सिविल अस्पताल डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए करवाया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  1. राजथल में सरकारी स्कूल के झूले पर लटका मिला पांच साल की बच्ची
  2. हत्या की आशंका
  3. रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल

नारनौंद। Hisar Crime News:  हिसार के नारनौंद नगर के  गांव राजथल में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची का शव देर रात सरकारी स्कूल के झूले पर लटका मिला है। बच्ची के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ डीएसपी मौके पर पहुंच गए।

पहली कक्षा में पढ़ती थी बच्ची

बच्ची प्राइमरी स्कूल राजथल में पहली कक्षा में पढ़ती थी। बच्ची का पोस्टमार्टम हांसी के सिविल अस्पताल डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए करवाया जाएगा। राजथल निवासी बच्ची के पिता रोहतास ने बताया कि उसकी पुत्री 5 वर्षीय सृष्टि गांव के सरकारी स्कूल में ही पहली कक्षा में पढ़ती थी।

खेलते खेलते लापता हुई बच्ची

वह शुक्रवार की शाम को करीब 5:30 बजे घर से कही बाहर चली गई। देर शाम तक वह घर पर वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। गांव में मुनादी करवाई गई। गांव के सैकड़ों युवाओं ने बच्ची की तलाश करनी शुरू कर दी और 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दी।

स्कूल में लगे झूले पर फंदे से लटका मिला शव

गांव के एक युवक ने 9.45 बजे स्कूल में जाकर देखा तो स्कूल में लगे हुए झूले पर फंदे से सृष्टि का शव लटका हुआ मिला। उसके दोनों पांव में चप्पल भी मौजूद है। तुरंत ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी तो मौके पर डीएसपी रविंद्र सांगवान भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति शाम करीब छह बजे अपने बच्चों को खिलाने के लिए स्कूल में गया था। उस समय बच्ची वहां मैदान में नहीं थी। बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

गांव से शाम को गायब हुई बच्ची के पिता रोहतास ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की किसी ने हत्या की है। हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले।  गायब होने के बाद परिवार की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी। उस समय पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस की तरफ से अपहरण के एंगल से जांच चल रही थी कि बाद में बच्ची का शव मिला था। राेहताश राजमिस्त्री हैं।   पिता ने बताया कि उसकी चार बेटियां है और सृष्टि दूसरे नंबर की बेटी हैं।

गांव में लगे सीसीटीवी की जांच जारी

पुलिस की तरफ से गांव में विभिन्न गलियों व अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। अभी तक तीन सीसीटीवी की जांच हो चुकी है। सीसीटीवी में बच्ची पैदल अकेले मस्ती में जाते हुए दिख रही है।

सीआईए करेगी मामले की जांच

बच्ची की मौत के मामले में सीन ऑफ क्राइम की टीम हांसी से पहुंची थी। उसके बाद एसपी मकसूद अहमद रात करीब 11.45 बजे गांव में पहुंचे। एसपी ने घटना स्थल का दौरा किया और ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत की। एसपी ने कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। इसको लेकर सीआइए टीम को जांच सौंप दी है। वह सीसीटीवी से लेकर अपहरण सहित हर एंगल जांच करेगी।

 

Share :
Tagsnews of haryananews of hisarnews of murder in harayananews of narnaud hisar haryana
Previous Article

हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र से दूरी बना ...

Next Article

Delhi: 15 दिन से बंद फ्लैट से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Saini
    हरियाणा

    Nayab Saini के किन मंत्रियों को मिला दुष्यंत चौटाला और अनिल विज सहित इन नेताओं का दफ्तर

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Raj
    हरियाणा

    Haryana: राज बब्बर पर दांव खेलेगी कांग्रेस, गुरुग्राम या फरीदाबाद से बन सकते हैं प्रत्याशी

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    हरियाणा व पंजाब को हिमाचल सिखाएगा… कैसे की जाती है NDPS केसों की जांच

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    बस के बोनट से परिचालक का बैग चोरी, 50 हजार की टिकट व जरूरी दस्तावेज गायब

    November 29, 2023
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    हरियाणा में आधी रात भूकंप से डोली धरती

    December 20, 2023
    By hinditvnews
  • Nayab Saini
    हरियाणा

    सीएम नायब सैनी देंगे महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को प्लाटों की रजिस्ट्री

    June 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Tiger
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रेणुकाजी में 10 साल बाद टाइगर की दहाड़, 2 अक्टूबर से पर्यटकों को दीदार

  • Pok
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Operation Sindoor: पाकिस्तान-पीओके में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, लोगों की प्रतिक्रिया

  • Kalka To Shimla Toy Train Images
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Kalka Shimla railway track: 15 से दौड़ सकती हैं ट्रेनें

Timeline

  • November 4, 2026

    Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

  • November 4, 2026

    SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

  • November 4, 2026

    The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

  • November 4, 2026

    NICMAR Unveils New Brand Identity to Align with India's Next Phase of Infrastructure Growth

  • November 4, 2026

    REVA University Inaugurates New Batch of Postgraduate Programmes for 2026-28

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

    Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top

    SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University ...

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.