Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: भाजपा ने मतदाता प्रकोष्ठ में की नियुक्तियां, तिलक रपोचा संयोजक

  • Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

  • शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

  • Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड› स्नान के लिए हरिद्वार गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

 स्नान के लिए हरिद्वार गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़

By hinditvnews
May 23, 2024
259
0
Budh

Buddha Purnima 2024: स्नान के लिए हरिद्वार गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़, भारी वाहनों पर रोक

बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पुलिस ने भी सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात प्लान लागू किया गया है।

बुधवार की रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर है। स्नान संपन्न होने तक यातायात प्लान लागू रहेगा। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि स्नान को लेकर रूट प्लान लागू करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को इसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक और भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा।

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से ऐसे आएंगे वाहन

Budh1

– दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए आने वाले वाहनों नारसन, मंगलौर, कोर कालेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होकर हरिद्वार पहुंचेंगे। अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में वाहन पार्क किए जाएंगे।

– यातायात का दबाव बढ़ने पर गुरूकुल कांगड़ी से सर्विस लेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा से भेजते हुए बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजा जाएगा।

– अत्यधिक दबाव बढ़ने पर मंगलौर से नगला इमरती अंडरपास, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, एसएम तिराहा से श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।

– वाहनों का दबाव बढने पर दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले समस्त वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।- पंजाब-हरियाणा से सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक, एनएच 344 होते हुए, नगला इमरती, कोर कालेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी से होकर अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में भेजे जाएंगे। दबाव बढ़ने पर सभी वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

छोटे वाहनों के लिए ये व्यवस्था

Budh2

– नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी, चंडी चौक से दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।

– दबाव बढने पर सभी वाहनों को 4.2 से डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

– देहरादून/ऋषिकेश से से आने वाले वाहन नेपालीफार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।

– सिडकुल/शिवालिक नगर से आने वाले वाहन शिवालिक नगर चौक, भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में आएंगे।

– दिल्ली की तरफ से आने वाली पर्यटक बसों/ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान, सेफ पार्किंग, हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।

– नजीबाबाद से आने वाले हल्के वाहनों/बसों को रोडवेज बस अड्डा गौरी शंकर पार्किंग में भेजा जा रहा।

– नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों/बसों को 4.2 से गौरी शंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज हाईवे, चंडीघाट चौक अंडर पास से यू.टर्न लेकर देहरादून को भेजे जा रहे।

– नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले हल्के वाहन 4.2 से गौरी शंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज हाईवे पर बाएं होते हुए फ्लाईओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की तरफ जा रहे।

– नजीबाबाद से आने वाले भारी वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) मंडावली से डायवर्ट होकर बालावाली पुल से होते हुए लक्सर से पथरी से सिंहद्वार होते हुए जा सकेंगे। मीरापुर मुजफ्फरनगर होते हुए आ सकेंगे।

दबाव बढ़ने पर ऑटो/विक्रम व ई-रिक्शा होंगे डायवर्ट

Budh3

– देहरादून/ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो/बिक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा।

– ज्वालापुर से आने वाले ऑटो/विक्रम व ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।

– जगजीतपुर से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे।

– कनखल से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस जाएंगे।

– भेल की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अंदर से वापस जाएंगे।

– हिलबाईपास से आने वाले ऑटो/विक्रम तथा ई-रिक्शा बिल्वकेश्वर तिराहे से वापस जाएंगे।

 

Share :
Tagsnews of Buddha Purnima 2024 in haridwarnews of budh poornimanews of haridwarnews of uttrakhand
Previous Article

AIIMS Rishikesh: जब अस्पताल की चौथी मंजिल ...

Next Article

Shimla: शिमला में गहराया पेयजल संकट, अब ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: लक्सर में डेंगू से एक की मौत

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Stadium
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का खेलों पर पड़ेगा असर

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Mussoorie Accident: मसूरी-देहरादून रोड पर चूनाखाल के पास एक वाहन गहरी खाई में गिरा

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Haridwar: दिल्ली की कार ने ठेली वालों को मारी टक्कर

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    बाहरी लोगों को व्यावसायिक उपयोग के लिए मिलेगी उत्तराखंड में भूमि

    January 3, 2024
    By hinditvnews
  • Nadda
    उत्तराखण्ड

    Lok Sabha Election: नड्डा 10 के बाद आ सकते हैं उत्तराखंड

    March 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Note
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डोडरा क्वार व कुपवी की 2150 महिलाओं को मिलेंगे 4500 रुपये

  • Mlafund
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधायक विकास निधि: सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों को जारी किए 34.29 करोड़ रुपये

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नवनिर्वाचित पार्षदों को 8 जून से पहले शपथ

Timeline

  • September 14, 2026

    Himachal: भाजपा ने मतदाता प्रकोष्ठ में की नियुक्तियां, तिलक रपोचा संयोजक

  • September 14, 2026

    Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

  • September 14, 2026

    शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

  • September 14, 2026

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • September 14, 2026

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rajeev

    Himachal: भाजपा ने मतदाता प्रकोष्ठ में की नियुक्तियां, तिलक रपोचा संयोजक

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Saria

    Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Tara

    शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.