Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • BPTP Ranks Among North India's Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the Company's Greatest Strength

  • As 'Substandard' Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

  • The Rise of the Virtual Co-Founder: A New Growth Model for Indian SMEs

  • BSE-Listed Supra Pacific Financial Services Limited Announces Nationwide Expansion, Targets 500 Branches

  • TATA Starbucks Reimagines its Loyalty Program with New Rewards and Enhanced Benefits

Chandigarh Newsहरियाणा
Home›Chandigarh News›हरियाणा: विशेषज्ञ डॉक्टर अब सिविल अस्पतालों में तैनात रहेंगे

हरियाणा: विशेषज्ञ डॉक्टर अब सिविल अस्पतालों में तैनात रहेंगे

By hinditvnews
June 3, 2026
41
0
Male Doctor In The Hospital

Haryana: पीजी के बाद अब सिविल अस्पतालों में ही रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, नॉन-क्लीनिकल डॉक्टर कॉलेजों में रहेंगे

हिंदी टीवी  न्यूज,  चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Wed, 03 Jun 2026

हरियाणा में हाल के वर्षों में कई नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू हुए हैं। इससे योग्य शिक्षकों की मांग तेजी से बढ़ी है। सरकार का मानना है कि नई नीति से मेडिकल कॉलेजों को प्रशिक्षित फैकल्टी मिलेगी और अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर भी बने रहेंगे।

हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने और मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) करने वाले सरकारी डॉक्टरों की नीति में बड़ा बदलाव किया है।

नई व्यवस्था के तहत क्लीनिकल विषयों में पीजी करने वाले डॉक्टरों को अब मेडिकल एजुकेशन बॉन्ड नहीं भरना होगा। यानी पीजी करने के बाद वे सिविल अस्पताल में ही कार्यरत रहेंगे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में नहीं रहना होगा। इससे जिला और बड़े सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी नहीं होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी। यह छूट हरियाणा सिविल डेंटल सर्विस के अधिकारियों को भी मिलेगी।

जबकि नॉन-क्लीनिकल और पैरा-क्लीनिकल विषयों में पीजी करने वाले डॉक्टरों को तीन साल तक मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं देनी होंगी। यानी एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी जैसे प्री-क्लीनिकल और पैरा-क्लीनिकल विषयों में पीजी करने वाले डॉक्टरों को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के संस्थानों में तीन साल तक अध्यापन कार्य करना होगा।

निर्धारित अवधि पूरी करने के बाद उन्हें विभाग में स्थायी रूप से शामिल होने का विकल्प भी दिया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह बदलाव वर्ष 2022 में बनाई गई उस नीति में किया गया है, जिसके तहत सरकारी सेवा में रहते हुए डॉक्टरों को हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित सीटों पर पीजी करने का अवसर दिया जाता है।

दरअसल, हरियाणा में हाल के वर्षों में कई नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू हुए हैं। इससे योग्य शिक्षकों की मांग तेजी से बढ़ी है। सरकार का मानना है कि नई नीति से मेडिकल कॉलेजों को प्रशिक्षित फैकल्टी मिलेगी और अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर भी बने रहेंगे। डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा और मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं के बीच संतुलन बनाना है, ताकि दोनों क्षेत्रों को एक साथ मजबूत किया जा सके।

 

डॉक्टरों को तीन साल तक मेडिकल कॉलेज में देनी पड़ती थी सेवाएं

पुरानी नीति के मुताबिक इन-सर्विस डॉक्टरों के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में 40 प्रतिशत तक आरक्षण उपलब्ध है। आरक्षण का लाभ लेकर पीजी करने वाले डॉक्टरों को पढ़ाई पूरी करने के बाद तीन वर्ष तक मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में सेवा देना अनिवार्य था।

इससे अस्पताल के डॉक्टर तीन साल के लिए मेडिकल कॉलेज में सेवा के लिए बाध्य हो जाते थे। इससे अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी होने लगती थी। नई नीति के तहत डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देनी नहीं पड़ेगी। हालांकि इस फैसले से मेडिकल कॉलेज में स्पेशलिस्ट डॉक्टर कम हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की यह मांग काफी पुरानी थी।

Share :
Tagschandigarh newsFollowing PG Specialist Doctors Will Now Be Posted Exclusively in Civil Hospitals Haryanaharyana newshindi news
Previous Article

देश विरोधी साजिश केस: तीन कश्मीरी छात्र ...

Next Article

यूपी चार हत्याकांड: ‘बंटी-बबली, बहू ने मारा’ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आज हिमाचल को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत सुनेंगे लोगों की ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Tattapani
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Makar Sankranti 2025: तत्तापानी में हजारों श्रद्धालुओं ने की आस्था की डुबकी

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: दृष्टिबाधित बेरोजगारों का चक्काजाम, सचिवालय के पास यातायात ठप

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: 5 महीने में शादी विवाद, महिला आयोग की मध्यस्थता से 3 महीने साथ रहेंगे

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • Medicine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमेरिका के टैरिफ से फार्मा उद्योग प्रभावित, कंपनियों पर पड़ेगा असर

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Lok Sewa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसेवा आयोग वेबसाइट अब सभी भारतीय भाषाओं में, अभ्यर्थियों को राहत

    May 5, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Sdm
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी SDM हमले में नया मोड़, आरोपी अवैध खनन से नहीं था जुड़ा

  • Rohtang
    manaliकिन्नौरकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आसमान से निहार सकेंगे बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: शिमला समेत 7 जिलों में बारिश-गरज का अलर्ट, 20 जून तक मौसम खराब।

Timeline

  • June 26, 2026

    BPTP Ranks Among North India's Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the Company's Greatest Strength

  • June 26, 2026

    As 'Substandard' Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

  • June 26, 2026

    The Rise of the Virtual Co-Founder: A New Growth Model for Indian SMEs

  • June 26, 2026

    BSE-Listed Supra Pacific Financial Services Limited Announces Nationwide Expansion, Targets 500 Branches

  • June 26, 2026

    TATA Starbucks Reimagines its Loyalty Program with New Rewards and Enhanced Benefits

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bptp Ranks Among North India's Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains The Company's Greatest Strength

    BPTP Ranks Among North India's Top 3 Developers, Kabul Chawla Says Customer Confidence Remains the ...

    By hinditvnews
    June 26, 2026
  • As 'substandard' Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

    As 'Substandard' Medicine Alerts Rise Sharply, Medkart Pharmacy Promotes Radical Transparency

    By hinditvnews
    June 26, 2026
  • The Rise Of The Virtual Co Founder: A New Growth Model For Indian Smes

    The Rise of the Virtual Co-Founder: A New Growth Model for Indian SMEs

    By hinditvnews
    June 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.