Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

हरियाणा
Home›हरियाणा›हरियाणा: 9 निगमों में BJP, मानेसर में निर्दलीय की जीत, कांग्रेस पिछड़ी

हरियाणा: 9 निगमों में BJP, मानेसर में निर्दलीय की जीत, कांग्रेस पिछड़ी

By hinditvnews
March 12, 2025
306
0
Bjp

हरियाणा में बजा भाजपा का डंका: 10 में से नौ निगमों में BJP, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पिछड़ी

हिंदी टीवी न्यूज़, हरियाणा Published by: Megha Jain Updated Wed, 12 Mar 2025 

हरियाणा में हुए 10 नगर निगमों के चुनावों में भाजपा ने 9 नगर निगमों में जीत दर्ज की, जबकि मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा प्रत्याशी सुंदर लाल को हराकर जीत हासिल की।

हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी बताकर प्रचार किया था। वहीं, भाजपा रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत और फरीदाबाद नगर निगम में मेयर का चुनाव जीत गई है। कांग्रेस सभी निगमों में पीछे है।

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना की नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा के डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कुमार चेयरमैन बन गए हैं।

रोहतक में भाजपा ने दी कांग्रेस को मात, 45 हजार 171 हजार से जीते रामअवतार वाल्मीकि
नगर निगम मेयर के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। तीन बार कलानौर हलके से विधानसभा चुनाव हार चुके पार्टी के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने कांग्रेस प्रत्याशी सूरजमल किलोई को 45 हजार 191 हजार वोटों के अंतर से मात दी। खास बात यह रही कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जाट बाहुल्य वार्डों में जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, वहां भाजपा मेयर चुनाव में भारी पड़ी। नॉन जाट बाहुल्य वार्डों में तो कांग्रेस को करारी हार मिली है। 13 राउंड चली मतगणना में कांग्रेस भाजपा को एक भी राउंड में नहीं हरा सकी।

निगम चुनाव में भाजपा ने जहां पूरा जोर लगाया, जबकि कांग्रेस में उत्साह नजर नहीं आया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव प्रचार करने तक नहीं आए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली। कांग्रेस विधायक बीबी बतरा व शकुंतला खटक ही अपने हलकों में प्रचार करते दिखे। दूसरी तरफ भाजपा पूरी ताकत लगा रखी थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी न केवल मेयर प्रत्याशी का नामांकन कराने आए, बल्कि रोहतक से ही निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्णलाल पंवार, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रचार में भाग लिया।

भाजपा की नीतियों की जीत : रामअवतार वाल्मीकि

रोहतक शहर की जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही केंद्र व राज्य के बाद शहर में भी भाजपा की सरकार बनी है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार शहर का विकास लगातार करवाएगी। जीत की एक वजह केंद्र व राज्य में चल रही भाजपा सरकार की नीतियों व विकास कार्य भी हैं। -रामअवतार वाल्मीकि, नवनिर्वाचित मेयर नगर निगम रोहतक।

सरकार का पड़ा फर्क, भाजपा मेयर लोगों के काम करवाएं : कांग्रेस प्रत्याशी
केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। इसलिए लोगों के मन था कि भाजपा प्रत्याशी जीतकर काम करवाएं। हालांकि कांग्रेस को भी अच्छे वोट मिले हैं। वे जनता के बीच रहकर लोगों की आवाज उठाएंगे। साथ ही विकास कार्यों में भाजपा मेयर का सहयोग करेंगे। -सूरजमल किलोई, मेयर प्रत्याशी कांग्रेस।

खरखौदा नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा

खरखौदा नगरपालिका चुनाव में बीजेपी कब्जा जमाने में कामयाब रही है। भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल इंदौरा ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी मैक्सिन ठेकेदार को हराने का काम किया है। जबकि वार्ड पार्षदों के मुकाबले में भी दो वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिसमें वार्ड चार में जसबीर ने पूर्व पार्षद मोहन दहिया को तीन मतो से मात देने का काम किया। जबकि वार्ड नौ में संजय पंवार ने कांटे की टक्कर में संदीप को मात्र एक वोट से हराने का काम किया है।

खरखौदा में सुबह आठ बजे आरओ एसडीएम डा. निर्मल नागर की देखरेख में मतगणना शुरू हुई, पहले वार्ड पार्षदों का परिणाम आया, जिसमें वार्ड एक से हरिओम, दो से लक्ष्मी देवी, तीन से नवीन दहिया, चार से जसबीर, पांच से सीमा देवी, छह से प्रमोद, सात से अनूप, आठ से कृष्ण कुमार, नौ से संजय पंवार, दस से वीणा देवी, 11 से सोमवती, 12 से पूनम देवी निर्विरोध, 13 से गोपाल सैनी, 14 से मनीषा रानी, 15 से अनिल कुमार व 16 से मुकेश कुमार ने जीत हासिल की।

कन्या कालेज के बाहर समर्थकों को जैसे ही अपने प्रत्याशी के जीत की सूचना मिली तो उन्होंने ढ़ोल बजाने शुरू कर दिए। इसके बाद रंग-गुलाल भी उड़ाया जाने लगा। इसके बाद जैसे ही नपा अध्यक्ष पद को लेकर गिनती शुरू हुई तो, पहले ही राउंड में भाजपा के हीरा लाल ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और तीनों ही राउंड में बढ़त बरकार रखते हुए जीत दर्ज की। जिसके बाद शहर में भाजपाइयों ने शहर में जीत का जश्न मनाते हुए विजय जुलूस निकाला।

भाजपा के रजनीश मेहता के सिर सजा रादौर पालिका अध्यक्ष का ताज

नगर पालिका रादौर के अध्यक्ष पद भाजपा अपनी झोली में डालने में कामयाब रही। यहां भाजपा प्रत्याशी रजनीश मेहता ने 1904 वोट लेकर निकट प्रतिद्वंधी आजाद उम्मीदवार दलीप कुमार उर्फ रिंकू को 482 वोट से हराया। दलीप को 1422 वोट हासिल हुए। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी महिंद्र को 533, अजय को 456, सतविंद्र को 141 वोट पड़े, वहीं 31 लोगों ने नोटा बटन भी दबाया।

बता दें कि रादौर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए केवल भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारा था। भाजपा ने ही यहां अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस व अन्य दलों ने अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा। भाजपा को छोड़ अन्य दल चुनाव प्रचार में भी ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आए। इसका फायदा भाजपा को मिला और उनके प्रत्याशी रजनीश मेहता विजयी रहे।

सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव, भाजपा के राजीव जैन ने बड़ी जीत दर्ज की

नगर निगम मेयर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को 34,766 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

चुनाव परिणाम
राजीव जैन (भाजपा): विजेता
कमल दीवान (कांग्रेस): पराजित
जीत का अंतर: 34,766 वोट

राजीव जैन का जीत के बाद पहला बयान
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने सोनीपत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है। मैं सोनीपत की जनता का दिल से धन्यवाद करता हूं। ट्रिपल इंजन की सरकार (केंद्र, राज्य और नगर निगम) अब शहर के विकास को नई गति देगी। हम सोनीपत में बड़े विकास कार्य करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

करनाल में मेयर प्रत्याशी यश गोयल ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

करनाल नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी यश गोयल ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को उनके ही वोट नहीं मिले। उनका दावा है कि उनके परिवार ने उनके पक्ष में मतदान किया था, लेकिन मतगणना के दौरान उन्हें केवल एक वोट ही मिला।

 

Share :
TagsBJP victory in Haryana: BJP wins in 9 out of 10 corporationsChandigarh- Haryana Newsharyana newshindi newsIndependent candidate wins in Manesar
Previous Article

Amritpal Singh: लोकसभा सदस्यता नहीं जाएगी, लीव ...

Next Article

UP: कानपुर में पिकअप पलटी, 3 की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति पत्नी संग करेंगे शिमला की सैर, सुरक्षा की जांच

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Transfar
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 89 नायब तहसीलदारों का तबादला

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Delhi
    उत्तराखण्ड

    दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, निष्पक्ष जांच की मांग

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Sonia
    हरियाणा

    Haryana Elections 2024: दिल्ली में सोनिया गांधी से कुमारी सैलजा ने की मुलाकात

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    Chandigarh Newsबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंडीगढ़ की छात्रा को नशे के जाल में फंसाकर मंगवाए लाखों के गहने

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Omprakash
    दिल्ली

    दिल्ली CM घोषणा लाइव: BJP ने रविशंकर प्रसाद-ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया, नया CM चुनेंगे

    February 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आईपीएस अधिकारियों के भी होंगे तबादले, सूची तैयार

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संस्कृत शिक्षक के लिए बीएड अनिवार्य, भर्ती नियम जारी

  • 08 02 2024 Railway Line 23648598
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bhanupalli Bilaspur Railline: भानुपल्ली से अगले सप्ताह शुरू होगा ट्रैक बिछाने का काम

Timeline

  • September 12, 2026

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.