Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

  • उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

  • हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

  • हिमाचल में बढ़ी ठंड: केलांग का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, बारिश-बर्फबारी से पारा लुढ़का

  • हिमाचल: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के दाखिले की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ी

Himachal Tourists placesबिलासपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Himachal Tourists places›हिमाचल की सैर पर अब और आएगा मजा, एडवेंचर एक्टिविटिज का होगा भरपूर डोज; अब ये गतिविधि हुई शुरू, नियम भी होंगे तैयार

हिमाचल की सैर पर अब और आएगा मजा, एडवेंचर एक्टिविटिज का होगा भरपूर डोज; अब ये गतिविधि हुई शुरू, नियम भी होंगे तैयार

By hinditvnews
January 21, 2024
316
0
Paramotor

हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर से पैरासेलिंग और पैरामोटर (Parasailing and Paramotor in Himachal) साहसिक गतिविधियों की पहली बार शुरुआत हो गई है। ऐसे में अब प्रदेश में इन दोनों गतिविधियों के लिए नियम बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग को नियमों का ड्राफ्ट बनाकर सरकार को भेजने के निर्देश जारी किए हैं। पैरामोटर गतिविधि ज्यादा गंभीर है क्योंकि इसके लिए पायलट का होना जरूरी है।

HIGHLIGHTS

  1. पैरा सेलिंग और पैरा मोटर के लिए बनाए जाएंगे नियम
  2. -बिलासपुर से पर्यटन विभाग नियमों का ड्राफ्ट बनाकर सरकार को भेजेगा
  3. -एडवेंचर स्पोटर्स उत्सव की शुरुआत से महसूस हुई दोनों की गतिविधियों के नियमों कीHimachal News: हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर से पैरासेलिंग और पैरामोटर (Parasailing and Paramotor in Himachal) साहसिक गतिविधियों की पहली बार शुरुआत हो गई है। नई शुरुआत के साथ ही इन गतिविधियों के लिए नियमों की जरूरत भी महसूस होने लगी है।

    पैरासेलिंग और पैरामोटर हिमाचल में हुई शुरू

    ऐसे में अब प्रदेश में इन दोनों गतिविधियों के लिए नियम बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग को नियमों का ड्राफ्ट बनाकर सरकार को भेजने के निर्देश जारी किए हैं। पैरासेलिंग और पैरामोटर दोनों ही गतिविधियां अभी तक हिमाचल में शुरू नहीं हुई थीं। हालांकि यह दोनों की गतिविधियां पैराग्लाइडिंग का स्वरूप हैं, लेकिन पैरामोटर गतिविधि ज्यादा गंभीर है, क्योंकि इसके लिए पायलट का होना जरूरी है।

    पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा बिलासपुर

    जिला बिलासपुर को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। पहले बंदलाधार को पैराग्लाइडिंग के लिए विकसित किया गया तो अब गोबिंदसागर झील में सालभर पैरासेलिंग और पैरामोटर जैसी गतिविधियां करवाने की योजना है।

    पैरासेलिंग और पैरामोटर के लिए संचालन और पैमाना नहीं हुआ तय

    पर्यटन विभाग इस दिशा में लगातार कदमताल तो कर रहा है लेकिन इसके विपरीत न तो इन दोनों गतिविधियों को संचालित करने वाला प्रदेश में कोई इच्छुक व्यक्ति सामने आया है और न ही अभी तक इसका कोई पैमाना तय किया गया है, ताकि प्रदेश के युवाओं को इस तरह की साहसिक गतिविधियों के साथ स्वरोजगार मिल सके।

    चयनित झीलों के किनारों व साइट के टेंडर लगाए जाएंगे

    सालभर यह गतिविधियां चलानी हैं तो इसके लिए चयनित झीलों के किनारों व साइट के टेंडर लगाए जाने जरूरी हैं। अगर पर्यटन विभाग के प्रयास सफल रहते हैं तो प्रदेश का यहां युवा वर्ग यहां स्वरोजगार की राह पर चल सकता है।

    क्या होती है पैरासेलिंग?

    पैरासेलिंग मुख्य रूप से एक मनोरंजक साहसिक गतिविधि है। पैराग्लाइडिंग के विपरीत, पैरासेलिंग में एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया पैराशूट होता है जिसे पैरासेल कहा जाता है। पैरासेल को या तो नाव या वाहन द्वारा खींचा जाता है और आपरेटर के पास इसका नियंत्रण होता है।

    क्या होता है पैरामोटर?

    पैरामोटरिंग अल्ट्रालाइट विमानन का एक रूप है जहां पायलट अपनी पीठ पर एक मोटर (एक पैरामोटर) पहनता है जो एक अनुकूलित पैराग्लाइडर या पैरामोटर विंग का उपयोग करके उड़ान भरने के लिए पर्याप्त जोर प्रदान करता है। इस पैरा मोटर के साथ पैराशूट भी लगा होता है, जो हवा में उड़ने और दिशा नियंत्रित करने में सहायता करता है। इसे शांत हवा में और समतल जमीन पर अकेले पायलट द्वारा टेक आफ किया जा सकता है।

Share :
Tagsbilaspur newsHPnews
Previous Article

Ayodhya Ram Mandir Live News: आज अनुष्ठान ...

Next Article

Himachal News: राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nikah
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur News: छुट्टी नहीं मिलने पर विदेश में काम रहे रहे युवक ने किया ऑनलाइन निकाह

    November 5, 2024
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: एम्स बिलासपुर में बैक्टीरिया पहचान की नई मशीन

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्कूलों में अप्रैल, कॉलेजों में 1 मई से होंगे तबादले

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दवाइयों के दुष्प्रभाव की एम्स बिलासपुर में होगी मॉनिटरिंग

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Bilaspur
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, छात्रों का धरना

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Cement
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सीमेंट महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

    September 26, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • kinnaur landslide news
    किन्नौरहिमाचल प्रदेश

    निगुलसरी में दूसरे दिन भी नेशनल हाईवे बंद

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अफसरों की गोपनीय रिपोर्ट में देरी पर सरकार नाराज

  • Kalka train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला रेलवे ट्रैक: सोलन पहुंची ट्रेन

Timeline

  • October 16, 2026

    उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

  • October 16, 2026

    उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

  • October 16, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

  • October 16, 2026

    हिमाचल में बढ़ी ठंड: केलांग का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, बारिश-बर्फबारी से पारा लुढ़का

  • October 16, 2026

    हिमाचल: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के दाखिले की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Dhami

    उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.