Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

शिमलास्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: चमियाना में आठ ओपीडी चलाने पर हाईकोर्ट की रोक, आईजीएमसी में चलेंगी

हिमाचल: चमियाना में आठ ओपीडी चलाने पर हाईकोर्ट की रोक, आईजीएमसी में चलेंगी

By hinditvnews
September 3, 2024
356
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

हिमाचल: चमियाना में आठ ओपीडी चलाने पर हाईकोर्ट की रोक, आईजीएमसी में चलेंगी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को ले जाने में हो रही दिक्कतों और सड़कों की खस्ताहालत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए यहां पर ओपीडी के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने यहां से ओपीडी वापस आईजीएमसी के लिए शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की अदालत ने अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को हो रही दिक्कतों के लिए राज्य सरकार व लोक निर्माण विभाग को कड़ी फटकार लगाई।मुख्य सचिव सहित स्वास्थ्य विभाग के निदेशक और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट अदालत में दायर की। इसमें कहा गया कि अस्पताल में न तो कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और न ही दवाइयों की दुकान है। आईजीएमसी चिकित्सा अधीक्षक ने अदालत में कहा कि विभाग ने एचआटीसी से स्टाफ को ले जाने के लिए बसों की मांग की थी, जिसे एचआटीसी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि मेडिकल स्टाफ को ले जाने के लिए विभाग के पास न तो पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही बसें हैं।

महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि सड़क का काम एनएचएआई के पास है, जिसकी वजह से सड़क निर्माण में देरी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने अदालत को बताया कि अगर विभाग की ओर से उचित धनराशि उपलब्ध होगी तो सड़क का कार्य समय पर पूरा किया जाएगा। अदालत ने स्वास्थ्य सचिव और लोक निर्माण विभाग को 31 अक्तूबर तक अस्पताल और सड़क को दुरुस्त करने के लिए क्या-कदम उठाए हैं, इस पर रिपोर्ट दायर करने को कहा है।

अदालत ने कहा कि विभाग ने बिना कुछ सोचे-समझे ही अस्पताल को चालू कर दिया। खंडपीठ ने कहा कि जब तक अस्पताल में मरीजों को ले जाने वाली बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जातीं, तब तक ओपीडी नहीं चलाई जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी। बता दें कि आईजीएमसी से 12 अगस्त को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी समेत आठ विभागों की ओपीडी शिफ्ट की गई थी।

Share :
Tagshimachal igmchp newshp news today himachaligmc newstoday himachal news
Previous Article

Bilaspur: घुमारवीं में दो गुटों के बीच ...

Next Article

Himachal News: रोजाना 80 फीसदी सरकारी गाड़ियां ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp news
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu:90 करोड़ की लागत से आनी क्षेत्र की ग्रामीण सड़के होंगी दुरुस्त’

    November 5, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Monsoon
    मौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मानसून: हिमाचल में सितंबर के चार दिन सामान्य से 325 फीसदी अधिक बरसे बादल,

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • CM Sukhu Himachal
    शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में लोग अब घर बैठे जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल करवा सकेंगे, सरकार ने बनाई नीति

    September 3, 2025
    By hinditvnews
  • Death
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: चंदुआ गांव के सैनिक का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन, किडनी देकर भी बहन नहीं बचा पाई ...

    September 9, 2024
    By hinditvnews
  • Medicine
    हिमाचल प्रदेश

    45 फार्मा कंपनियों को नोटिस, विश्व स्वास्थ्य संगठन की गुणवत्ता पर प्रोडक्शन न होने पर कार्रवाई

    October 26, 2023
    By hinditvnews
  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार का राहत पैकेज सबसे बेस्ट, उद्योग मंत्री बोले, मदद के बजाय छवि खराब कर रहे विरोधी

    October 26, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट सख्त सरकार पर ₹25 हजार का अतिरिक्त जुर्माना

  • Teen
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल के तीन पूर्व सीएम लांघ चुके हैं संसद की दहलीज

  • Meeting
    शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    बागी राजिंदर राणा ने किया बड़ा दावा- संकट में सरकार

Timeline

  • October 28, 2026

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • October 28, 2026

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • October 28, 2026

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • October 28, 2026

    Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • October 28, 2026

    Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 ...

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • G SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.