Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: चिट्टा तस्करी में तहसील अधिकारी और महिला वकील भी संलिप्त

हिमाचल: चिट्टा तस्करी में तहसील अधिकारी और महिला वकील भी संलिप्त

By hinditvnews
February 22, 2025
424
0
Chitta

Himachal: चिट्टा तस्करी में भी संलिप्त थे तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील, पुलिस जांच में खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sat, 22 Feb 2025 

शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील पर अब पुलिस ने नशा तस्करी की धाराएं लगाई हैं।

चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील पर अब पुलिस ने नशा तस्करी की धाराएं लगाई हैं। इसके मुताबिक समाज में सफेदपोश की जिंदगी जीने वाले यह सभ्य और प्रतिष्ठित व्यक्ति तस्करी के आरोपी हैं।  चिट्टा तस्कर के बैंक खातों के साथ इन लोगों के लेनदेन के सबूत मिलने पर एक बार के लिए पुलिस भी हैरत में पड़ गई, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, यह साबित होने लगा कि यह भी इस कृत्य में शामिल हैं। आरोप है कि तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान ने अपनी परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया था।

संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में गिरफ्तार कई युवाओं ने पूछताछ में सामने आया है कि नशे की लत लगने के बाद आरोपी शाह के संपर्क में आए और इसके बाद इसकी पूर्ति के लिए उन्होंने अन्य लोगों को भी नशा उपलब्ध करवाया। प्रारंभिक जांच में बैंक खातों में सरगना के साथ लगातार लेनदेन की बात सामने आने के बाद पुलिस ने इसमें नशा तस्करी की धाराएं भी लगाई हैं। पुलिस के मुताबिक अभी बैंक खातों का छह महीने का रिकॉर्ड ही खंगाला गया है। अब इसमें पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शाह ने जिले में नशा तस्करी का ऐसा माॅडल तैयार किया था, जिसमें युवाओं के साथ ही कई कर्मचारी, अधिकारी भी शामिल थे। अभी तक पुलिस इस मामले में पुलिस कर्मचारी, तहसील कल्याण अधिकारी, महिला वकील और बेरोजगार युवाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह से 400 के करीब लोग जुड़े हुए हैं, जिनका शाह के साथ लगातार लेनदेन चलता था।

25 साल तक के युवा नशे की चपेट में, कर रहे तस्करी
संदीप शाह गिरोह ने चिट्टे का नशा फैलाकर जिले की युवा पीढ़ी को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। अभी तक इस मामले में जितने भी लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उसमें ज्यादातर की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये युवा पहले अपने परिचितों और दोस्तों के जरिये नशे के आदी बने। इसके बाद उन्होंने आगे नशे की सप्लाई भी की है। सभी आरोपी संपन्न परिवारों से संबंध रखते थे। इसमें 25 के करीब लड़कियों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। अब उनके खिलाफ सुबूत जुटाकर उनकी गिरफ्तारी को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने परिजनों के बैंक खातों से भी शाह को पैसे ट्रांसफर किया है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsrevealed in police investigatishimla newsTehsil welfare officer and woman lawyer were also involved in chitta smuggling
Previous Article

HRTC BOD बैठक: नई बसों की खरीद ...

Next Article

हिमाचल: 78 स्कूल और 16 कॉलेज होंगे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (69)
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Rajya Chayan Aayog: राज्य चयन आयोग की वेबसाइट की टेस्टिंग शुरू, इस हफ्ते होगी लाइव

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रेरा कार्यालय शिमला से कांगड़ा स्थानांतरण पर रोक बरकरार

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Rbi
    Mumbai

    भारतीय रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: साइबर ठगों पर शिकंजा, RBI और पुलिस की संयुक्त रणनीति

    June 20, 2026
    By hinditvnews
  • Jagat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेवानिवृत्त पटवारियों और दफ्तर कर्मचारियों की फील्ड में तैनाती

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2025: जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, ड्रोन टैक्सी सेवाएं शुरू होंगी

    March 17, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachaal
    manaliहिमाचल प्रदेश

    मनाली और लाहुल की चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड, किसानों के चेहरों चिंता की लकीरें

  • Kangra news
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News:मटौर में चरस के साथ पकड़ा युवक

  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    भूस्खलन से राज्य में 142 सड़कें बाधित, 209 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप, जानें मौसम पूर्वानुमान

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.