Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: पीटरहॉफ में RDG पर सर्वदलीय बैठक, CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भाजपा पर हमला

हिमाचल: पीटरहॉफ में RDG पर सर्वदलीय बैठक, CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भाजपा पर हमला

By hinditvnews
February 13, 2026
248
0
Meeting

Himachal News: पीटरहॉफ में आरडीजी पर सर्वदलीय बैठक संपन्न, भाजपा पर बरसे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

हिंदी टीवी,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 13 Feb 2026

आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) बंद किए जाने के मुद्दे पर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। जो संपन्न हो चुकी है।

हिमाचल सरकार ने रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने पर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें आरडीजी के कारण उपजे वित्तीय हालात को लेकर चर्चा की जाएगी, क्योंकि 16वें वित्त आयोग ने आरडीजी बंद करने की केंद्र सरकार से सिफारिश कर दी है। केंद्र ने भी इन सिफारिशों को मान लिया है। वहीं, बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भाजपा पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का सहयोग नहीं कर रही है और जनता भी इन्हें नकार देगी। इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा भाजपा के लोग सिर्फ लड़ने की मंशा से आए थे।

होटल पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित सर्वदलीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी ने भाग लिया। भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक रणधीर शर्मा, विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल तथा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा ने प्रदेश के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए अपना तथ्यात्मक और विस्तृत पक्ष रखा।

बैठक में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विकास सभी दलों की साझा जिम्मेदारी है और भाजपा ने सत्ता में रहते हुए तथा विपक्ष में रहते हुए हमेशा प्रदेश हित को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए लगभग 40 महीने हो चुके हैं और पूर्ण बहुमत होने के बावजूद अपनी वित्तीय विफलताओं का ठीकरा केंद्र सरकार और भाजपा पर फोड़ना एक योजनाबद्ध राजनीतिक प्रयास है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद होना कोई अचानक लिया गया निर्णय नहीं है, बल्कि पूर्व वित्त आयोगों — 14वें और 15वें वित्त आयोग — की सिफारिशों में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित था कि यह अनुदान चरणबद्ध रूप से कम होगा और निर्धारित अवधि के बाद समाप्त होगा। ऐसे में इसे नई आपदा के रूप में प्रस्तुत कर जनता को भ्रमित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जब यह तथ्य वर्षों से ज्ञात था, तो प्रदेश सरकार को समय रहते वैकल्पिक संसाधन सृजन, व्यय नियंत्रण और राजस्व वृद्धि की नीति पर काम करना चाहिए था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में केंद्र से प्राप्त वित्तीय सहायता के विस्तृत आंकड़े रखते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न मदों में हिमाचल प्रदेश को बड़ी मात्रा में धनराशि उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022–23 में लगभग ₹50,000 करोड़, वर्ष 2023–24 में लगभग ₹43,000 करोड़ तथा वर्ष 2024–25/2025–26 में लगभग ₹35,000 करोड़ से अधिक राशि अलग-अलग केंद्रीय योजनाओं, टैक्स डिवोल्यूशन, केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं (CSS), विश्व बैंक, नाबार्ड, पीएमजीएसवाई और अन्य अवसंरचना मदों के माध्यम से प्रदेश को प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि केवल नेशनल हाईवे क्षेत्र में ही हिमाचल प्रदेश में लगभग ₹44,000 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, जो पूर्व कांग्रेस काल की तुलना में कई गुना अधिक है। रेलवे विस्तार के लिए जहां पहले बहुत सीमित राशि मिलती थी, वहीं अब हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत और क्रियान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरंगों, फोरलेन, पुलों और ऑल-वेदर कनेक्टिविटी परियोजनाओं ने हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर परिदृश्य को बदला है।

 

 

Share :
TagsAll Party Meeting In Shimla Himachal Budget Crisis RDG Halthimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल के लोगों को राहत: निजी भूमि ...

Next Article

'DETermined To Drive' Contest: Students Stand a ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • bjp
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: कांग्रेस को झटका, कई नेता बीजेपी में शामिल

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Yogesh Rana
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh News: एक और बागी नेता की भाजपा में वापसी, लोकसभा चुनाव से पहले योगेश राणा को मिली पार्टी की ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

    October 12, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल बजट सत्र: दूसरे चरण के दूसरे दिन विपक्ष का हंगामा

    March 19, 2026
    By hinditvnews
  • mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के सराज में जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Snow
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बर्फबारी से 87 सड़कें और 457 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

    December 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, चार की मौत; एक घायल

  • maclodganj news with hindi tv news channel
    धर्मशालाधार्मिकहिमाचल प्रदेश

    Himachal News : अमरीकी महिला ने रोके तिब्बती मंत्री, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • 05 11 2023 mandi news
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: फर्जी पत्र और ई मेल मामले में पद्धर पुलिस की IIT मंडी में दबिश

Timeline

  • November 9, 2026

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • November 9, 2026

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • November 9, 2026

    Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • November 9, 2026

    Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • November 9, 2026

    This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World ...

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.