Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • विवाहिता से अश्लील हरकत: जेठ को बचाने पर पुलिस को कोर्ट की फटकार, दिए आदेश

  • हरियाणा: 3 IAS को नई जिम्मेदारी, निखिल गजराज परिवहन महानिदेशक; मुकुल कुमार को गुरुग्राम मेट्रो की कमान

  • Punjab: सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार ठगे, एक रुपया भेजकर जीता भरोसा

  • पंजाब चुनाव: अमृतपाल दो सीटों से लड़ेंगे, मालवा पर पार्टी का फोकस

  • उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल पुलिस की चेतावनी: QR कोड स्कैन करते ही खाली हो सकता है खाता

हिमाचल पुलिस की चेतावनी: QR कोड स्कैन करते ही खाली हो सकता है खाता

By hinditvnews
September 26, 2026
7
0
Cyber crime

हिमाचल पुलिस की एडवाइजरी: क्यूआर कोड स्कैन किया तो इनाम नहीं, खाते से निकल सकते हैं पैसे

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 26 Sep 2026

हिमाचल पुलिस ने प्रदेश के नागरिकों के लिए क्यूआर कोड के जरिये होने वाली इस साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार ठग पहले मोबाइल फोन पर संदेश या किसी अन्य माध्यम से आकर्षक इनाम का लालच देते हैं।

डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के साथ साइबर ठग अब कैश प्राइज, लॉटरी और कैशबैक के नाम पर लोगों को क्यूआर कोड भेजकर ठगी कर रहे हैं। हिमाचल पुलिस ने प्रदेश के नागरिकों के लिए क्यूआर कोड के जरिये होने वाली इस साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार ठग पहले मोबाइल फोन पर संदेश या किसी अन्य माध्यम से आकर्षक इनाम का लालच देते हैं। मसलन 10 हजार रुपये का पुरस्कार जीतने या कैशबैक मिलने की बात कहकर एक क्यूआर कोड भेजा जाता है। इसके बाद इनाम की राशि लेने के लिए पीड़ित से क्यूआर कोड स्कैन करने को कहा जाता है।

स्कैन करते ही खाते में पैसा आने के बजाय भुगतान का अनुरोध दिखाई दे सकता है। यदि व्यक्ति बिना जांच किए इस भुगतान अनुरोध को मंजूर कर देता है तो उसके खाते से ही रकम कट सकती है। यानी जिस क्यूआर कोड को इनाम की राशि प्राप्त करने का माध्यम बताया गया था, वह वास्तव में भुगतान कराने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी से पैसे प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने या यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध वेबसाइट, संदेश अथवा मंच से मिले क्यूआर कोड को स्कैन नहीं करना चाहिए।

प्राप्तकर्ता और राशि की पूरी जांच जरूरी
इसी तरह मोबाइल पर आने वाले किसी भी भुगतान अनुरोध को मंजूर करने से पहले प्राप्तकर्ता और राशि की पूरी जांच करनी चाहिए। लॉटरी, इनाम और कैश बैक के ऐसे प्रस्तावों पर भी तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। खासकर तब, जब इसके लिए पहले क्यूआर कोड स्कैन करने, भुगतान अनुरोध मंजूर करने या यूपीआई पिन दर्ज करने को कहा जा रहा हो। डीजीपी अशोक तिवारी का कहना है कि कैश प्राइज, लॉटरी या कैशबैक के नाम पर भेजे गए किसी भी संदिग्ध क्यूआर कोड को स्कैन न करें। पैसे प्राप्त करने के लिए यूपीआई पिन डालने या भुगतान अनुरोध मंजूर करने की जरूरत नहीं होती।

ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर करें शिकायत
यदि क्यूआर कोड के माध्यम से कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो उसे समय गंवाए बिना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती समय में शिकायत दर्ज होने पर संबंधित लेनदेन को रोकने और ठगी की रकम को सुरक्षित करने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए घटना के बाद बैंक को भी तत्काल सूचना देना जरूरी है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsPolice Advisory: Scanning a QR code won't fetch you a reward; money could be withdrawn from your accountshimla news
Previous Article

बिलासपुर: राष्ट्रपति मुर्मू को भेंट होगा मंडी ...

Next Article

एम्स बिलासपुर: पहली बार गैस्ट्रो ओपीडी, कार्डियो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा में आंतरिक लड़ाई बढ़ी

    November 4, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    cricketकांगड़ाखेलधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: स्टेडियम की आउटफील्ड खराब, भारत-ए-ऑस्ट्रेलिया-ए मैच पर संशय

    September 15, 2026
    By hinditvnews
  • Sespend
    हरियाणा

    Rewari: ज्वेलर से लूटपाट मामले में चार थाना प्रभारी सस्पेंड

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Waqf
    पंजाब

    पंजाब: वक्फ बोर्ड की 42 हजार से ज्यादा संपत्तियों पर कब्जा, 1500 केस अदालत में लंबित

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना छात्रों वाले स्कूल में भेजा शिक्षक

    July 27, 2026
    By hinditvnews
  • Igi
    दिल्ली

    Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान महंगी, डायल ने टैरिफ चार्ज करने की योजना बनाई

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Jairam Thakur
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal; राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का गणित हुआ था फेल, जयराम ने सुक्‍खू सरकार पर कसा तंज

  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दवा सैंपल फेल होने की वजह का पता चलेगा, गुणवत्ता में सुधार होगा

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    भरमौर-पठानकोट मार्ग पर मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

Timeline

  • September 26, 2026

    विवाहिता से अश्लील हरकत: जेठ को बचाने पर पुलिस को कोर्ट की फटकार, दिए आदेश

  • September 26, 2026

    हरियाणा: 3 IAS को नई जिम्मेदारी, निखिल गजराज परिवहन महानिदेशक; मुकुल कुमार को गुरुग्राम मेट्रो की कमान

  • September 26, 2026

    Punjab: सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार ठगे, एक रुपया भेजकर जीता भरोसा

  • September 26, 2026

    पंजाब चुनाव: अमृतपाल दो सीटों से लड़ेंगे, मालवा पर पार्टी का फोकस

  • September 26, 2026

    उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    विवाहिता से अश्लील हरकत: जेठ को बचाने पर पुलिस को कोर्ट की फटकार, दिए आदेश

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Transfar

    हरियाणा: 3 IAS को नई जिम्मेदारी, निखिल गजराज परिवहन महानिदेशक; मुकुल कुमार को गुरुग्राम मेट्रो ...

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • news of fraud

    Punjab: सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार ठगे, एक रुपया भेजकर जीता भरोसा

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.