Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अमृतसर: मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो भाइयों ने तलवारों से किया हमला

  • उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

  • हिमाचल: रोजगार और शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे लोग, जड़ों से जुड़ाव कायम

  • शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

  • हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›हिमाचल: पुलिस पर भीड़ का हमला, चरस के दो आरोपी छुड़ाए; पंचायत प्रधान पर केस

हिमाचल: पुलिस पर भीड़ का हमला, चरस के दो आरोपी छुड़ाए; पंचायत प्रधान पर केस

By hinditvnews
October 19, 2026
4
0
Charas

हिमाचल: चरस बरामद करने गई पुलिस पर भीड़ का हमला, दो आरोपियों को छुड़ाया; पंचायत प्रधान समेत कई लोगों पर केस

हिंदी टीवी, कुल्लू। Published by: Megha Jain Updated Mon, 19 Oct 2026

कुल्लू के लगवैली स्थित जकरेहड़ में चरस बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, करीब 30 से 40 लोगों ने दो आरोपियों और बरामद चरस को जबरन छुड़ा लिया। मौके पर बची 508 ग्राम चरस कब्जे में लेकर पंचायत प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लगवैली के जकरेहड़ में चरस बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया और दो आरोपियों को छुड़ा ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार की है। पुलिस के मुताबिक 17 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों से चरस बरामद की गई थी। इसी बीच क्षेत्र की एक पंचायत प्रधान, उसके पति और उपप्रधान समेत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि करीब 30 से 40 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया तथा आरोपियों व चरस को जबरन अपने साथ ले गए। मौके पर बची 508 ग्राम चरस पुलिस ने कब्जे में ले ली है। दरअसल पुलिस की डिटेक्शन सेल को शनिवार सुबह करीब 10:20 बजे सूचना मिली कि दो लोग पैदल कुल्लू की ओर चरस लेकर आ रहे हैं।

इसके बाद करीब 11:30 बजे वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर बैग की तलाशी ली तो पीले रंग के कैरी बैग में काले रंग का चरस जैसा पदार्थ मिला। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान पंचायत प्रधान, उनके पति और उपप्रधान मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति ने फोन किया और कुछ देर में करीब 30 से 40 लोग वहां एकत्र हो गए। पुलिस के अनुसार भीड़ ने टीम और स्वतंत्र गवाह पर हमला किया। इसी दौरान आरोपी, बैग और बरामद चरस को जबरन ले जाया गया। छीनाझपटी में कुछ चरस सड़क पर गिर गई, जो 508 ग्राम निकली।
पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 29 तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रधान समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।- अभिषेक सेकर, एसपी कुल्लू
विभागों के सहयोग से पंचायत स्तर पर चिट्टा तस्करों का नेटवर्क तोड़ेगी पुलिस
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अब पंचायत स्तर पर संदिग्ध नेटवर्क की पहचान की जाएगी। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पुलिस पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों के सहयोग से कार्रवाई करेगी। तस्करों के संपर्कों, आपूर्ति नेटवर्क और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक, आर्थिक या सामाजिक प्रभाव के आधार पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में एनडीपीएस कानून के तहत 5642 मामले दर्ज कर 8250 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों की आर्थिक ताकत पर चोट करने के लिए वर्ष 2024 से 2026 के दौरान 115 मामलों में करीब 90.75 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की गईं।

जिला-वार आंकड़ों के अनुसार, नूरपुर में 14 मामलों में 22.28 करोड़, सोलन में 15 मामलों में 17.86 करोड़ और शिमला में 16 मामलों में 12.61 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की गईं। ऊना  में 10.98 करोड़, सिरमौर में 8.84 करोड़, कांगड़ा में 6.24 करोड़, बद्दी में 5.12 करोड़, मंडी में 3.62 करोड़, बिलासपुर में 2.19 करोड़, देहरा में 89.65 लाख और कुल्लू में 19.02 लाख रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई  हुई। इनका कुल मूल्य करीब 90.75 करोड़ है। पीआईटी-एनडीपीएस कानून के तहत दिसंबर 2025 तक 46 बड़े तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर करीब 46 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की गईं।

सरकारी कर्मचारियों पर भी कार्रवाई...चिट्टे के खिलाफ अभियान में 139 सरकारी कर्मचारी भी कार्रवाई के दायरे में आए। इनमें राज्य सरकार के 15 और पुलिस विभाग के 22 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsKullu Jakrehad Police Attack Charas Seizure Two Accused Freedkullu news
Previous Article

हिमाचल: भौगोलिक स्थिति और आबादी के आधार ...

Next Article

शिमला: कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amethi
    उत्तर प्रदेश

    अमेठी हत्याकांड: आंसुओं के सैलाब के बीच उठी चीत्कार

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्डप्रयागराज

    महाकुंभ: त्रिवेणी संगम पर सीएम धामी ने मां को लगवाई डुबकी, हुए भावुक

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • 12 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शानन प्रोजेक्ट की रेजरवायर के बैराज गेट समय पर नहीं खुलते तो बरोट में मच सकती थी तबाही

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Ngt
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दवा कंपनी पर पर्यावरण उल्लंघन, NGT का नोटिस

    August 4, 2026
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के बागवानों को बड़ी राहत, SC सेब बागानों पर मेहरबान

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • 07 07 2023 Shimla News 23464090
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सचिवालय में नए कार्यालय का उद्घाटन आज, सीएम सुक्खू करेंगे कामकाज; कर्मचारी जुटे

    September 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024 के लिए शुरू हुई तैयारियां, चुनाव आयोग ने शिमला पुलिस से पूछा- ‘बॉर्डर पर कैसी है सुरक्षा?’

  • National Disaster Management Authority Ndma
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आपदा के दौरान संचार के लिए हैम रेडियो खरीद पर 80 प्रतिशत मिलेगी सब्सिडी

  • Train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    85 दिन बाद आज शिमला पहुंचेगी ट्रेन

Timeline

  • October 19, 2026

    अमृतसर: मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो भाइयों ने तलवारों से किया हमला

  • October 19, 2026

    उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

  • October 19, 2026

    हिमाचल: रोजगार और शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे लोग, जड़ों से जुड़ाव कायम

  • October 19, 2026

    शिमला: तारादेवी में कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

  • October 19, 2026

    हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Murder

    अमृतसर: मामूली विवाद में युवक की हत्या, दो भाइयों ने तलवारों से किया हमला

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Dhami

    उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Shimla

    हिमाचल: रोजगार और शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे लोग, जड़ों से जुड़ाव कायम

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.