Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट: सेलफोन और चार्जर अलग उपकरण, 13.75% वैट देना होगा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट: सेलफोन और चार्जर अलग उपकरण, 13.75% वैट देना होगा

By hinditvnews
April 13, 2025
331
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा- सेलफोन, चार्जर अलग-अलग उपकरण, देना होगा 13.75 फीसदी वैट

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sun, 13 Apr 2025

 

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि चार्जर सेलफोन का सहायक उपकरण है, न कि सेल फोन का हिस्सा है। बैटरी चार्जर को सेलफोन का संयुक्त हिस्सा नहीं माना जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सेलफोन और बैटरी चार्जर को अलग-अलग मानते हुए 5 फीसदी के बजाय 13.75 फीसदी वैट सरकार को देने का फैसला सुनाया है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने कहा कि सेलफोन चार्जर एक सहायक उपकरण है, न कि फोन का भाग है। खंडपीठ ने हिमाचल कर न्यायाधिकरण धर्मशाला के उस फैसले को खारिज किया है, जिसमें मोबाइल बैटरी चार्जर को 13.75 फीसदी कर के बजाय 5 प्रतिशत कर योग्य माना गया था।

खंडपीठ ने फैसले में कहा कि कर न्यायाधिकरण ने निर्णय सुनाते हुए हिमाचल प्रदेश वैट अधिनियम 2005 की अनुसूची-ए के भाग-II ए की सूची में 60(एफ)(vii) की अनदेखी की गई है। इस अनुसूची में मोबाइल चार्जर और अन्य सहायक उपकरणों को शामिल नहीं किया गया है। अदालत ने कहा कि चार्जर सेलफोन का सहायक उपकरण है, न कि सेल फोन का हिस्सा है। बैटरी चार्जर को सेलफोन का संयुक्त हिस्सा नहीं माना जा सकता है, बल्कि यह एक स्वतंत्र उपकरण है। इसे सेलफोन के बिना अलग से भी बेचा जा सकता है। अदालत ने सरकार की सिविल पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए कर न्यायाधिकरण के निर्णय को निरस्त किया है, जिसमें बैटरी चार्जर को सेल फोन का हिस्सा माना गया है।सरकार ने हिमाचल कर न्यायाधिकरण न्यायालय धर्मशाला के 9 जून 2022 के निर्णय को चुनौती दी थी। सरकार की ओर से महाधिवक्ता अनूप रतन ने इस मामले में बहस की। उन्होंने अपनी दलीलों में कहा था कि कर न्यायाधिकरण की ओर से हिमाचल प्रदेश वैट अधिनियम 2005 में संलग्न अनुसूचियों में निर्धारित दरों को दरकिनार किया गया है। कर न्यायाधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोकिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मामले में दिए गए निर्णय की गलत व्याख्या की। पारित आदेश वैट अधिनियम में निर्धारित कानून के प्रावधानों और नोकिया इंडिया के मामले में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निधार्रित कानून के विपरीत हैं। कर न्यायाधिकरण ने मोबाइल बैटरी चार्जर को 13.75 प्रतिशत के बजाय 5 प्रतिशत कर योग्य माना है, जो कि न्यायसंगत नहीं है।

अतिरिक्त महाधिवक्ता सुशांत कपरेट ने कहा कि हाईकोर्ट का यह निर्णय बैंचमार्क है। इससे प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज होगी। राज्य सरकार की ओर से यह पुनरीक्षण याचिका हिमाचल प्रदेश कर न्यायाधिकरण धर्मशाला यानी शिमला स्थित शिविर की ओर से पारित 9 जून 2022 के आदेश के विरुद्ध दायर की गई थी। इसके तहत न्यायाधिकरण ने प्रतिवादी की ओर से दायर अपील को स्वीकार कर लिया है और कर निर्धारण प्राधिकारी-सह उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त की ओर से वित्तीय वर्ष 2013-14 और 2014-15 के लिए पारित वर्ष 2015 के कर निर्धारण आदेश को खारिज कर दिया है।

माइक्रोमैक्स इन्फॉरमेटिक्स लिमिटेड की ओर से दलीलें दी गईं कि आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 की अवधि के दौरान खुदरा पैक में सेलफोन के साथ बेचे गए सेलफोन चार्जर की बिक्री पर हिमाचल प्रदेश वैट अधिनियम के तहत ब्याज सहित 24,52,973 रुपये की अंतर वैट दिया है। प्रतिवादी ने पहले ही सेलफोन पर लगाए गए 5 प्रतिशत की दर से वैट जमा कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने 30 नवंबर 2015 के कार्यालय ज्ञापन का भी हवाला दिया, जिसके तहत सरकार ने स्पष्ट किया था कि मोबाइल चार्जर को मोबाइल के साथ आपूर्ति करना अनिवार्य माना जाना चाहिए। साथ ही उसी दर से शुल्क लगेगा, जिसके तहत राज्य को सलाह दी गई थी। इसमें कहा गया है कि अगर सहायक उपकरण को बंडल करके एक साथ बेचा जाता है तो उसे मुख्य वस्तु का हिस्सा माना जाए।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Uttarakhand Weather: केदारनाथ में बर्फबारी, मौसम विभाग ...

Next Article

हिमाचल में भूकंप: मंडी केंद्र, तीव्रता 3.4

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    बद्रीनाथ धाम: कपाट खुलते ही गूंजे जय बदरीविशाल के जयकारे

    April 23, 2026
    By hinditvnews
  • Lorence
    CHANDIGHARपंजाब

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस लेगी लॉरेंस की कस्टडी

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: CM सुखविंद्र सुक्खू ने मनाया 61वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन करेंगे तकसीम मामलों की सुनवाई

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • tourism news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायतों में भवन निर्माण एनओसी शुल्क तय, घर के लिए ₹100, व्यावसायिक पर ₹1000

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Bishnoi
    पंजाब

    लॉरेंस बिश्नोई बरी: 13 साल पुराने मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाया फैसला

    October 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dhankhad
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंचे, स्वागत किया गया

  • Pune floods
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: ऊहल नदी में मिला रोपा से बही महिला का शव, 10 दिन बाद हुई बरामदगी; बाढ़ आने से बही थी मृतका

  • Nadda
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, जेपी नड्डा पहुंचे रैहन

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.