Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Nova 2 Goes on Sale on Flipkart Starting April 14

  • Limelight Lab Grown Diamonds to Launch 25 Stores in First Quarter to Kickstart FY26 Growth Story

  • BriBooks Celebrates India's Top Young Authors at the National Awards and Exhibition 2025–26

  • From Early Bets to Marquee Developments: Top Luxury Developers in Noida–Ghaziabad

  • Nykaa Turns 14 And Here Is What India's Biggest Beauty Party Has In Store For You

Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Lok Sabha Election 2024›हिमाचल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ.क्यों खुश हैं CM सुक्खू?

हिमाचल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ.क्यों खुश हैं CM सुक्खू?

By hinditvnews
June 6, 2024
306
0
Cm Sukhu

Himachal Politics: हिमाचल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद भी क्यों खुश हैं CM सुक्खू?

शिमला. हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट बेशक कांग्रेस पार्टी के लिए सकारात्मक नहीं रहे. लेकिन सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू नतीजों के बाद भी खुश होंगे. सूबे में लगातार तीसरी बार कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया. 2014 के बाद से कांग्रेस पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में कोई भी सीट नहीं जीत पाई है. हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के लिए कुल चार सीटें हैं.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के लिए छह सीटों पर उपचुनाव हुए. इन 6 सीटों में से चार कांग्रेस पार्टी के खाते में गई, जबकि भाजपा को दो ही सीटों से संतोष करना पड़ा. सूबे में फरवरी माह में राज्यसभा चुनाव और बजट सत्र में हुए सियासी खेला के बाद कांग्रेस पार्टी को सरकार बचाने के लिए जूझना पड़ा. हालात ऐसे बन गए थे कि मानों कांग्रेस की सरकार जाने वाली है. लेकिन पार्टी ने किसी तरह से हालात संभाल लिए और सरकार गिरने से बचा ली. ऐसे में सीएम को लोकसभा चुनाव हारने के गम से उपचुनाव में जीत की खुशी है. उपचुनाव के नतीजों से अब सुक्खू सरकार और मजबूत हो गई है.

उपचुनाव पर था फोकस

फरवरी 2024 में हुए घटना क्रम के बाद सीएम सुक्खू का पूरा फोकस उपचुनाव पर था. उन्होंने केवल बड़सर, सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल स्पीति, गगरेट और कुटलेहड़ पर फोकस किया. लगातार इन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया. लेकिन मंडी सहित अन्य लोकसभा क्षेत्रों में सीएम सुक्खू केवल इका-दुक्का बार ही गए. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने जरूर कुछ रैलियां की, लेकिन राज्य की पूरी कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में ताकत झोंकी. क्योंकि यदि कहीं भाजपा छह सीटों पर चुनाव जीत जाती तो सियासी हालात बदल सकते थे.

जीत के बाद क्या बोले सीएम सुक्खू

4 जून को नतीजों के बाद शिमला में सीएम आवास पर सुक्खू ने लोकसभा चुनाव पर महज खानापूर्ति के लिए बयान दिया. लेकिन उपचुनाव पर खुलकर बोले. सीएम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की जीत पर बधाई दी और उनके नेतृत्व को सराहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जीत का श्रेय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है. प्रदेश के मतदाताओं और भगवान के आशीर्वाद से कांग्रेस की विधानसभा में 4 सीटें बढ़ी हैं और कांग्रेस पार्टी की सीटें 34 से बढ़कर 38 हो गई हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीनों सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को कदम दर कदम बढ़ना है और भाजपा की चुनौती का डटकर मुक़ाबला करना है. सीएम ने कहा कि भाजपा बार-बार दावा कर रही थी कि 4 जून को भाजपा की हिमाचल प्रदेश में सरकार बनेगी, लेकिन जनता ने ख़रीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है और जनबल ने भाजपा के ऑपरेशन लोट्स को फेल कर दिया.

जयराम ठाकुर ने क्या कहा

शिमला में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत और कहा कि राज्यसभा के बाद अब इन चुनावों के बाद अब कांग्रेस जनता की  लोकप्रियता भी खो चुकी है. जयराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है. अबकी बार 68 में से कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव हारी है. वहीं, उप चुनावों में हम दो सीट हम जीते हैं. पूर्व सीएम ने पूछा कि उप चुनाव का कांग्रेस जश्न मना रही है, जबकि विकास की चिंता उसे नहीं है. सीएम के लिए चिंता का विषय ये है कि सरकार कैसे बचाई. जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन निर्दलीयों के इस्तीफे नहीं लिए गए होते तो सरकार नहीं बचती.

क्या है पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव हुआ. इस दौरान कांग्रेस के छह विधायक बागी हो गए. जो निर्दलीय कांग्रेस के साथ थे, उन्होंने भी भाजपा को वोट दिया. इस तरह से कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी हार गए. फिर बजट सत्र में भी ये नौ विधायक नहीं पहुंचे. इस पर काफी घमासान हुआ और फिर सरकार अल्पमत में आ गई थी लेकिन व्हिप की उल्लंघना के चलते छह कांग्रेसी विधायकों की विधानसभा सदस्यता चली गई. इसी के तलते हिमाचल में छह सीटों पर उपचुनाव हुए. अहम बात है कि आगे आने वाले समय में तीन सीटों पर फिर उपचुनाव होंगे. हिमाचल में अब कांग्रेस के पास 38 और भाजपा के 27 विधायक हैं. तीन सीटें खाली हैं.

 

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachal politicsnews of jairam thakurnews of Lok Sabha Election 2024news of shimla
Previous Article

UP Election Result: केन्द्र सरकार में घटेगी ...

Next Article

जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kurti
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही बढ़ गया लखनवी कुर्ती का क्रेज

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Lok
    ऊनाकिन्नौरधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में 807 तिब्बती समुदाय के लोग भी डालेंगे वोट

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: लोकसभा चुनाव: 70 नहीं, अब 95 लाख में प्रचार

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Download
    Weatherशिमलाहरियाणा

    Himachal Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ का नहीं दिखा प्रभाव… पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना; छह जिलों में येलो अलर्ट जारी

    January 17, 2024
    By hinditvnews
  • Vande
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vande Bharat Train Schedule Changed: वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल बदला

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Sarkaghat
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकाघाट के चोरी मामले की गुत्‍थी सुलझी

    October 13, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एनआईएस के प्रशिक्षकों की देखरेख में होगी इस बार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश-बर्फबारी, कोहरे का अलर्ट

  • Rajender
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    भाजपा के सियासी नेटवर्क से कैप्टन रंजीत राणा गायब

Timeline

  • April 14, 2026

    Ai+ Smartphone Nova 2 Goes on Sale on Flipkart Starting April 14

  • April 14, 2026

    Limelight Lab Grown Diamonds to Launch 25 Stores in First Quarter to Kickstart FY26 Growth Story

  • April 14, 2026

    BriBooks Celebrates India's Top Young Authors at the National Awards and Exhibition 2025–26

  • April 14, 2026

    From Early Bets to Marquee Developments: Top Luxury Developers in Noida–Ghaziabad

  • April 14, 2026

    Nykaa Turns 14 And Here Is What India's Biggest Beauty Party Has In Store For You

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Nova 2 Goes On Sale On Flipkart Starting April 14

    Ai+ Smartphone Nova 2 Goes on Sale on Flipkart Starting April 14

    By hinditvnews
    April 14, 2026
  • Limelight Lab Grown Diamonds To Launch 25 Stores In First Quarter To Kickstart Fy26 Growth Story

    Limelight Lab Grown Diamonds to Launch 25 Stores in First Quarter to Kickstart FY26 Growth ...

    By hinditvnews
    April 14, 2026
  • Bribooks Celebrates India's Top Young Authors At The National Awards And Exhibition 2025–26

    BriBooks Celebrates India's Top Young Authors at the National Awards and Exhibition 2025–26

    By hinditvnews
    April 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.