Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: मौसम की मार, इस बार 2.18 करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान

हिमाचल: मौसम की मार, इस बार 2.18 करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान

By hinditvnews
July 11, 2026
92
0
Apple

Himachal Apple: हिमाचल में सेब पर मौसम की मार, इस बार 2.18 करोड़ पेटियों का अनुमान

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 11 Jul 2026

राज्य बागवानी विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में सेब की करीब 2.18 करोड़ पेटियों (करीब 4.38 लाख मीट्रिक टन) का उत्पादन होने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष सेब सीजन कमजोर रहने के संकेत हैं। राज्य बागवानी विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में सेब की करीब 2.18 करोड़ पेटियों (करीब 4.38 लाख मीट्रिक टन) का उत्पादन होने का अनुमान है। वर्ष 2025 में 3.04 करोड़ पेटियां (करीब 6.99 लाख मीट्रिक टन) पैदा हुई थीं। उत्पादन में इस बड़ी गिरावट के चलते बागवानों को 2500 करोड़ रुपये तक का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। राज्य बागवानी विभाग के अनुसार उत्पादन घटने का सबसे बड़ा कारण फ्रूट सेटिंग के दौरान मौसम अनुकूल नहीं रहना है, इसके चलते फल बनने की प्रक्रिया प्रभावित हुई।

हिमाचल की अर्थव्यवस्था में सेब की अहम हिस्सेदारी
सर्दियों में पर्याप्त चिलिंग आवर्स नहीं मिलने से पौधों का विकास प्रभावित हुआ, जबकि कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने भी फसल को नुकसान पहुंचाया। हिमाचल की अर्थव्यवस्था में सेब की अहम हिस्सेदारी है और लाखों परिवार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस पर निर्भर हैं। इस बार सेब उत्पादन घटने का असर बागवानों के साथ-साथ ही पैकेजिंग, परिवहन, मजदूरी, आढ़त और अन्य संबंधित कारोबार पर भी पड़ेगा।

फल, फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ ने ये कहा
फल, फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हरीश चौहान का कहना है कि विभाग का 2.18 करोड़ पेटियों का अनुमान शुरुआती है। उनके अनुसार वास्तविक उत्पादन 1.50 से 1.80 करोड़ पेटियों के बीच सिमट सकता है।  उन्होंने कहा कि निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई है, जबकि ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि मौसम में लगातार आ रहे बदलाव का असर सेब उत्पादन पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कभी कम बर्फबारी, कभी ज्यादा वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाओं जैसी घटनाओं ने उत्पादन और उत्पादकता दोनों को प्रभावित किया है।

10 से 15 दिन में पता चलेगी वास्तविक स्थिति: बागवानी मंत्री
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अभी अंतिम आकलन करना जल्दबाजी होगी। जून ड्रॉपिंग और प्राकृतिक फल गिरने की प्रक्रिया अभी जारी है। अगले 10 से 15 दिनों में वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद उत्पादन का अंतिम अनुमान लगाया जाएगा। विभाग के आकलन के अनुसार इस वर्ष करीब 2.18 करोड़ पेटियों का उत्पादन होने की संभावना है।

फ्रूट सेटिंग के समय प्रतिकूल मौसम, कम चिलिंग आवर्स, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण इस बार सेब का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम रहने का अनुमान है।-डॉ. सतीश शर्मा, निदेशक बागवानी विभाग

किस वर्ष कितना हुआ सेब उत्पादन
2020 : 2.40 करोड़
2021: 3.05 करोड़
2022 : 3.36 करोड़
2023: 2.11 करोड़
2024 : 2.51 करोड़
2025: 3.04 करोड़
2026: 2.18 करोड़

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsWeather takes a toll on himachal apples; 2.18 crore boxes projected this season
Previous Article

एचपी पुलिस भर्ती: चार चरणों में होगी ...

Next Article

बदरीनाथ चढ़ावा मामला: निलंबित कर्मचारी की याचिका ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    युद्ध का असर: पश्चिम एशिया संकट से हिमाचल के MSME प्रभावित, कई उद्योग संकट में

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: सेक्टर-39बी में अवैध निर्माण गिराने पर 27 जुलाई तक रोक

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: रेलकर्मी सौरभ की हत्या, पत्नी शिवानी ने लालच में किया कत्ल – कबूलनामा आया सामने

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्ली

    SC: पंजाब से डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी, एम्स बोर्ड से राय लेने का निर्देश

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल में नगर निकाय दुकानों का किराया बढ़ेगा

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ हादसा: खरखौदा में सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत, गांव में शोक

    May 24, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Nigam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स उगाही की प्रक्रिया की शुरू, 20 दिनों में करें tax जमा नहीं तो होगी ये सख्त कार्रवाई

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- राज्य के टैक्सों से उगाही करके ही केंद्र के पास आता है पैसा

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल बिजली बोर्ड: दो साल की सेवा पर मिलेगा उच्च वेतनमान, स्पष्टीकरण जारी

Timeline

  • October 9, 2026

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • October 9, 2026

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • October 9, 2026

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • October 9, 2026

    Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • October 9, 2026

    Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.