Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: रेव पार्टियों पर HC सख्त, मौके के निरीक्षण के आदेश

हिमाचल: रेव पार्टियों पर HC सख्त, मौके के निरीक्षण के आदेश

By hinditvnews
June 16, 2026
120
0
himachal high court

Himachal: रेव पार्टियों पर हाईकोर्ट सख्त, डीएलएसए सचिव को मौके का दौरा करने का आदेश, जानें कोर्ट के बड़े फैसले

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 16 Jun 2026

हाईकोर्ट ने कुल्लू स्थित कसोल, जीभी और मनाली में पर्यटन के नाम पर करवाई जा रहीं रेव पार्टियों और सरेआम ड्रग्स की उपलब्धता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कुल्लू स्थित कसोल, जीभी और मनाली में पर्यटन के नाम पर करवाई जा रहीं रेव पार्टियों और सरेआम ड्रग्स की उपलब्धता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता और पुलिस के दावों में विरोधाभास को देखते हुए वेकेशन न्यायाधीश रोमेश वर्मा की अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव कुल्लू को निर्देश दिया है कि वह स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से तुरंत उस जगह का दौरा करें। 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपें। अदालत ने डिप्टी कमिश्नर और एसपी कुल्लू को व्यक्तिगत हलफनामा दायर करने को कहा गया है। अदालत ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि आदेश की प्रति तुरंत संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए।

मामले की अगली सुनवाई अब 18 जून को तय बेंच के समक्ष होगी। अदालत ने इस मामले पर खुद संज्ञान लेते हुए सुनवाई की और स्थानीय प्रशासन व पुलिस से सख्त लहजे में जवाब तलब किया है। सुनवाई से पहले कुल्लू और मंडी के पुलिस अधीक्षकों ने अदालत में जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमें बताया गया है कि उनके जिलों में रेव पार्टियों को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और पुलिस स्थिति पर पूरी निगरानी रख रही है। हालांकि, हाल ही में एक समाचार पत्र में छपी खबर और तस्वीरों को अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया है। इसके मुताबिक कसोल में 7 जून से 11 जून, 2026 तक 4 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें लगभग 10 हजार लोग शामिल होने की संभावना बताई गई। इसके मुख्य आयोजक भी इस्राइली नागरिक बताए जा रहे हैं। इस मामले में हाईकोर्ट ने पहले से ही हिमालयन एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन सोसायटी कुल्लू की ओर से अदालत को लिखे गए एक पत्र के संज्ञान लिया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि इन हाई-प्रोफाइल पार्टियों को रसूखदार लोगों और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। इसके बिना ऐसी पार्टियां आयोजित करना मुमकिन नहीं है, जहां एंट्री टिकट 5 हजार से शुरू होकर 7 लाख रुपए तक जाते हैं। इन पार्टियों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी मौजूद हैं और वहां ड्रग्स खुलेआम उपलब्ध होने की बात कही गई है।

जजों और अदालतों की सुरक्षा चूक पर हाईकोर्ट ने डीजीपी से तलब की रिपोर्ट

प्रदेश हाईकोर्ट ने हमीरपुर जिला अदालत परिसर में हुई बेहद गंभीर सुरक्षा चूक पर संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने सरकार और पुलिस प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया है कि राज्यभर के न्यायिक परिसरों और न्यायाधीशों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत हलफनामा दायर करें। अदालत ने गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिला और सत्र न्यायाधीश बेहद संवेदनशील मामलों की सुनवाई करते हैं, जिनमें कई बार मौत की सजा (फांसी) तक सुनाई जाती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने राज्य के सभी जिला जजों और संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों से रिपोर्ट मांगी है कि क्या प्रदेश के सभी न्यायिक परिसरों में पर्याप्त सुरक्षा दी जा रही है। क्या संवेदनशील केस संभालने वाले जिला जजों के आवासों पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

राज्य सरकार से भी हलफनामा दाखिल करने को कहा

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से भी हलफनामा दाखिल करने को कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए ऐतिहासिक दिशा-निर्देशों का पालन जमीन पर क्यों नहीं हो रहा है। सरकार को रिपोर्ट देनी होगी कि क्या अदालतों के लिए स्थायी न्यायालय सुरक्षा बल का गठन किया गया है या नहीं, और वर्तमान में किस जिला कोर्ट में कितने सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अदालत ने पाया कि वर्तमान में हाईकोर्ट के जजों को केवल दो पीएसओ (पर्सनल सुरक्षा अधिकारी) दिए गए हैं, जो रात के समय ड्यूटी पर नहीं होते। कोर्ट ने डीजीपी से हलफनामा दाखिल कर पूछा है कि क्या हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के आवासों पर सशस्त्र गार्ड के जरिये रात के समय सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है या नहीं। अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि 25 मई को हमीरपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में एक व्यक्ति लोडेड हथियार (भरी हुई बंदूक) के साथ अदालत परिसर में दाखिल हो गया। उसने कोर्ट के भीतर ही अपनी बंदूक को अनलॉक किया और वहां मौजूद वकीलों व जजों को जान से मारने की धमकी दी। हाईकोर्ट ने असंतोष जताया कि हमीरपुर कोर्ट परिसर में कुल 8 अदालतें काम कर रही हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर वहां केवल एक महिला पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की तैनाती की गई थी। कोर्ट ने नोट किया कि 29 अप्रैल 2026 को हुई जिला न्यायालय प्रबंधन प्रणाली की बैठक में आश्वासन दिए जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।

मेडिकल कॉलेज में ओबीसी आरक्षण रोस्टर लागू न करने पर दायर याचिका ली वापस

प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) श्रेणी के छात्रों को राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार उचित प्रतिनिधित्व न देने को लेकर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि मंडी जिले के नेरचौक स्थित अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में ओबीसी छात्रों के लिए 20 अगस्त 2020 की अधिसूचना के तहत आरक्षण रोस्टर को लंबवत (वर्टिकली) लागू नहीं किया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस रोस्टर को सख्ती से लागू करने की मांग की थी। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि याचिकाकर्ताओं ने शिकायत तो दर्ज की थी, लेकिन याचिका में अपनी बात को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत या आंकड़े पेश नहीं किए थे। मामले में जरूरी जानकारियों की कमी है। इसे देखते हुए याचिकाकर्ता ने अदालत से याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि उन्हें सभी जरूरी आंकड़ों, तथ्यों और सटीक विवरणों के साथ नए सिरे से मामला दर्ज करने की स्वतंत्रता दी जाए। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ ने याचिकाकर्ताओं के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए याचिका को वापस लेने के आधार पर खारिज कर दिया। अब याचिकाकर्ता ओबीसी आरक्षण के दावों को ठोस आंकड़ों के साथ दोबारा अदालत के समक्ष पेश कर सकेंगे।

 

Share :
TagsHigh Court cracks down on rave parties; orders DLSA Secretary to visit the site; here are the court's key decihimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Maiva Pharma Inaugurates New State-of-the-Art Sterile Injectable ...

Next Article

Himachal: 201 करोड़ से हाईटेक होगी ट्रेन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विक्रमादित्य बोले-केंद्र से मिलेगा बड़ा तोहफा

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Anil
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पंचायत चुनाव: आचार संहिता लागू, तबादले-भर्ती पर रोक

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तर प्रदेश

    UP: खाने देने के लिए खोलते थे कमरा, एक महीने तक दरिंदगी

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: IGMC शिमला में पहली रोबोटिक बच्चेदानी सर्जरी सफल।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Kashi
    उत्तर प्रदेश

    काशी सैलानियों की पहली पसंद: पूर्वांचल का नंबर-1 धार्मिक पर्यटक केंद्र बना बनारस

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Rajbhawan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अयोग्य विधायकों की पेंशन पर जल्द हो सकता है निर्णय, विधेयक राजभवन भेजा

    March 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Rape
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सगे भाई ने बहन से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर मामला उजागर

  • 4
    हिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस नेताओं की डिक्टेशन से नहीं चलेगी केंद्र सरकार, वाटरसेस आयोग पर फूंके जा रहे लाखों

  • Strike
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, जिलों में प्रदर्शन

Timeline

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • October 30, 2026

    REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology ICAMEN

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.