Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, जिलों में प्रदर्शन

हिमाचल: 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, जिलों में प्रदर्शन

By hinditvnews
May 28, 2025
116
0
Strike

Himachal: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, मांगों को लेकर जिलों में प्रदर्शन और रोष रैलियां

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 28 May 2025 

आपातकालीन सेवाओं में तैनात 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने 24 घंटों की हड़ताल मंगलवार रात 8 बजे से शुरू हो गई है। धर, बुधवार को मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विभिन्न जिलों में प्रदर्शन कर विरोध जताया।

आपातकालीन सेवाओं में तैनात 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने 24 घंटों की हड़ताल मंगलवार रात 8 बजे से शुरू हो गई है। बुधवार रात आठ बजे तक 102 और 108 एंबुलेंस कर्मी सेवाएं नहीं देंगे। उधर, हड़ताल के चलते आपातकालीन  एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी है।  एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों के उल्लंघन पर हड़ताल का एलान किया है। यूनियन का कहना है कि न्यायिक आदेशों को लागू नहीं किया जा रहा, न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा और कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उधर, बुधवार को मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विभिन्न जिलों में प्रदर्शन कर विरोध जताया। सीटू ने शिमला के कसुम्पटी स्थित एनएचएम कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा भी माैजूद रहे।

एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार सुबह डीसी कार्यालय धर्मशाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू के बैनर तले डीसी कार्यालय से अस्पताल तक रोष रैली निकली। इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों ने श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। पूरा दिन एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मंडी में सीटू के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, शहर में निकाली रैली
सीटू से सबंधित हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की यूनियन के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर मंडी जिला में भी पूर्ण हड़ताल है। हड़ताल में शामिल एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय मंडी में विरोध रैली निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, गोपेंद्र शर्मा, सुरेश सरवाल, गुरदास वर्मा, सुरेंद्र शीलू और एंबुलेंस यूनियन के जिला संयोजक सुमित कपूर और सह संयोजक पंकज, यशपाल, संजय, सुरेंद्र, रिंटू कुमारी, जमना कुमारी संतोष कुमारी ने किया। कर्मचारियों के समर्थन में रेहड़ी-फहड़ी और फोरलेन वर्कर्स यूनियन ने भी समर्थन देने के लिए भाग लिया। मंडी जिले में कुल 31 लॉकेशन जहां एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध है, उनमें 163 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें 71 पायलेट 80 इमरजेंसी मेडिसिन तकनीशियन शामिल हैं।कुलवीर सिंह बोले- मांगें पूरा नहीं होने पर आंदोलन होगा तेज 
सीटू ऊना के बैनर तले बुधवार को 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने एमसी पार्क ऊना में प्रदर्शन किया। इस दौरान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ऊना के उप प्रधान कुलबीर सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी के लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों की तरफ से बार-बार संबंधित कंपनी के समक्ष कई बार मांगों को उठाया गया है लेकिन इसके बावजूद कंपनी पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। इसी के चलते बुधवार को एंबुलेंस कर्मचारियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी ने साफ किया कि अगर मांगों को नहीं माना गया तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान सीटू ऊना ने भी इन कर्मचारियों के साथ दिया।  इस दौरान निजी एंबुलेंस कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस दौरान भारी संख्या में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।

मांगों को लेकर कुल्लू में सड़क पर उतरे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी
जिला मुख्यालय कुल्लू में 108 व 102 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी बुधवार को सड़क पर उतरे। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर ढालपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कुल्लू में एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। एंबुलेंस अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर खड़ी हैं और कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन से पहले रोष रैली भी निकाली। रैली सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, न्यायालय परिसर होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। इसमें कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मुख्य मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।

सीटू के बैनर तले धर्मपुर में गरजे 102 और 108 एंबुलेंस कर्मी, निकाली रैली
102 व 108 के कर्मचारियों ने धर्मपुर में कंपनी कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदेशभर कर्मचारी धर्मपुर पहुंचे और धर्मपुर बाजार से सीटू के बैनर तले विरोध रैली निकाली। बता दें कि 102 व 108 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे मरीजों को घर से आपातस्थिति में अस्पताल पहुंचने में दिक्कत आ रही है। मरीज निजी गाड़ियों में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे।

एंबुलेंस कर्मचारियों ने क्षेत्रीय अस्पताल से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रोष रैली
जिला मुख्यालय हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले बुधवार को प्रदर्शन किया गया। एंबुलेंस कर्मचारियों ने क्षेत्रीय अस्पताल से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर खूब नारेबाजी की। इस दौरान सीटू हमीरपुर के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। यूनियन की ओर से उपायुक्त हमीरपुर को मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।

एंबुलेंस कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय नाहन में निकाली आक्रोश रैली
सिरमौर जिला में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन में मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। सीटू के बैलर तले जिले भर के कर्मचारी नाहन बस अड्डा पर एकत्रित हुए। यहां से उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है।

 

 

Share :
Tagsdemonstrated in the DC offices regarding their demandsDharamshala: 108 and 102 ambulance employees strikehimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: बंजार दौरे पर सीएम सुक्खू, क्षेत्र ...

Next Article

देहरादून: FDA की कार्रवाई, कार में लाया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Heli
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: अस्पताल से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा

    December 14, 2024
    By hinditvnews
  • 1kejriwal
    पंजाब

    1205 पुलिस कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र: अरविंद केजरीवाल का एलान-पंजाब पुलिस

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Hmpv
    उत्तर प्रदेश

    West UP News: HMPV का खतरा बढ़ा, मेरठ में अलर्ट, शालीमार एक्सप्रेस 9 मार्च तक रद्द

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Chamba
    चंबामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: केंद्रीय करों के साथ चाहिए स्टेट नीड ग्रांट, आयोग के सामने उठाया मुद्दा

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को 6 माह का सेवा विस्तार, सोशल मीडिया पर विरोध

    February 18, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:33 साल की नौकरी,छुट्टियां सिर्फ सात

  • himachal
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cloudburst: मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां-बेटी, 45 लोग अभी भी लापता; सर्च अभियान जारी

  • Diwali Images 2019
    धार्मिकसिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Una News: देवी-देवताओं की फोटो लगे पटाखे बेचे तो होगी एफआईआर, व्यापार मंडल हुआ सख्त

Timeline

  • March 12, 2026

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • March 12, 2026

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • March 12, 2026

    Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • March 12, 2026

    AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • March 12, 2026

    The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gold Winner Expands Legacy With Launch Of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise Of Trusted Quality

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, Ai Powered Health Screening System Built To Expand Preventive Healthcare Infrastructure

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.