Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

  • SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One Day

  • MSI Announces Official Availability of the Cyborg 15 Max Gaming Laptop Series in India

  • RUSAL Showcases Low-carbon Aluminium and Growing India Partnership at INNOPROM India 2026

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: 6,297 प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, 14 कंपनियों के जरिये होगी नियुक्ति

हिमाचल: 6,297 प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, 14 कंपनियों के जरिये होगी नियुक्ति

By hinditvnews
May 29, 2025
339
0
Job

Himachal News: चौदह कंपनियों के माध्यम से होगी 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain  Updated Thu, 29 May 2025

हिमाचल प्रदेश में 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती होगी। वहीं, जून के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में 14 निजी कंपनियों के माध्यम से 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती होगी। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ने शिक्षा खंड आधार पर भर्तियां करने के लिए कंपनियों का चयन कर लिया है। कंपनियों की ओर से अब प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करने के लिए खंड वार विज्ञापन जारी किए जाएंगे। जून के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 21 से 45 वर्ष की आयु के बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले हिमाचली भर्ती के लिए पात्र होंगे। नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। चयनित होने वाले शिक्षकों को 10 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा।

राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ने शिक्षकों की भर्ती करने के लिए आउटसोर्स कंपनियों को काम आवंटित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। भारत सरकार के पास पंजीकृत कंपनियों के माध्यम से यह भर्तियां होंगी। भर्ती प्रक्रिया पूर्व सरकार के समय से फाइलों में घूम रही है। बीते वर्ष कांग्रेस सरकार ने भर्ती शुरू कर दी थी, लेकिन हिमाचल हाईकोर्ट से आउटसोर्स पर भर्तियां करने पर रोक लगाने का फैसला आने के चलते मामला लटक गया। अब हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। नर्सरी और केजी कक्षाओं वाले स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों को सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा प्रशिक्षक का पदनाम दिया है।

अंकों में पांच फीसदी की छूट
मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सरी शिक्षक शिक्षा, प्री-स्कूल शिक्षा, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा कार्यक्रम (कम से कम दो वर्ष का) में डिप्लोमा या बीएड (नर्सरी) होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंकों में पांच प्रतिशत की छूट रहेगी। हिमाचल प्रदेश के बाहर के संस्थानों से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को वास्तविक हिमाचली होना आवश्यक रहेगा।

स्कूलवार रिक्तियां स्कूल शिक्षा निदेशक निर्धारित करेंगे
स्कूलवार रिक्तियां स्कूल शिक्षा निदेशक निर्धारित करेंगे। करों और सेवा प्रदाता शुल्क सहित 10 हजार का मासिक पारिश्रमिक तय किया गया है। इसमें एजेंसी चार्जेज, जीएसटी, अन्य खर्च शामिल हैं। प्रत्येक जिले में स्कूल शिक्षा के उपनिदेशक के समग्र नियंत्रण में रहते हुए प्रशिक्षक स्कूल के सबसे वरिष्ठ शिक्षक की देखरेख में काम करेंगे। सरकार की मंजूरी के बिना किसी भी प्रशिक्षक को वियोजन से मुक्त नहीं किया जा सकेगा। नामांकन भिन्नता या प्रशासनिक कारणों से प्राथमिक शिक्षा निदेशक के परामर्श से स्थानांतरण हो सकेंगे।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हाईकोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग पर स्वत: संज्ञान ...

Next Article

उत्तराखंड स्टिंग केस: CBI ने तेज की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चतुर्थ श्रेणी सेवानिवृत्ति: उम्र 58 से 60 करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Udaipur
    Rajasthan

    “अच्छी खबर: बांद्रा-उदयपुर एक्सप्रेस अब रोज चलेगी, सांसद की कोशिश से यात्रियों को राहत

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Yogi Mother Aiims
    उत्तराखण्ड

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश AIIMS में भर्ती, बहन शशि भी अस्पताल में मौजूद

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Goat 30 1522235456 303581 Khaskhabar
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: सूअर, बकरी फार्म बंद करने के लिए डीसी से मिले ग्रामीण

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Bhoot
    NetflixOTTफ़िल्म

    अक्षय कुमार: ‘धुरंधर 2’ सफलता से ‘भूत बंगला’ रिलीज पर असर नहीं

    March 24, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • हिमाचल प्रदेश

    आईएएस अधिकारी नंदिता होंगी हिमाचल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार का विशेष मौका, 16 तक भरें फॉर्म

  • Download (49)
    Tourists in Himachalशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Tourism: क्रिसमस और नए साल पर 65 हजार से अधिक सैलानियों ने निहारीं हिमाचल की वादियां

Timeline

  • September 15, 2026

    Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • September 15, 2026

    Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

  • September 15, 2026

    SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One Day

  • September 15, 2026

    MSI Announces Official Availability of the Cyborg 15 Max Gaming Laptop Series in India

  • September 15, 2026

    RUSAL Showcases Low-carbon Aluminium and Growing India Partnership at INNOPROM India 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

    Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of ...

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One Day

    SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One ...

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.