Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›लाहौल & स्पीति›अब स्‍पीति जाने के लिए देना होगा Green Tax

अब स्‍पीति जाने के लिए देना होगा Green Tax

By hinditvnews
December 29, 2023
254
0
Ss

अब स्‍पीति जाने के लिए देना होगा Green Tax, टैक्‍सी चालकों का बनेगा पास; व्‍यावसायिक और अन्‍य वाहनों के लिए भी दरें तय

अब स्पीति में जाने के लिए अब ग्रीन टैक्स देना होगा। प्रशासन ने व्यावसायिक व स्पीति से बाहर पंजीकृत वाहनों के लिए ग्रीन टैक्स की दरें तय कर दी हैं। स्पीति खंड के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) काजा और ताबो में हिमाचल सहित देश भर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों को प्रवेश करने पर शुल्क अदा करना होगा। इसके लिए समदो में बैरियर स्थापित किया गया है।

मंडी। लाहौल स्पीति जिला के स्पीति में जाने के लिए अब ग्रीन टैक्स देना होगा। प्रशासन ने व्यावसायिक व स्पीति से बाहर पंजीकृत वाहनों के लिए ग्रीन टैक्स की दरें तय कर दी हैं। स्पीति खंड के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) काजा और ताबो में हिमाचल सहित देश भर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों को प्रवेश करने पर शुल्क अदा करना होगा।

इसके लिए समदो में बैरियर स्थापित किया गया है। टैक्स पहली जनवरी से लागू होगा और वाहन चालकों को से प्रति ट्रिप के हिसाब से लिया जाएगा। 24 नवंबर को विधायक रवि ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित साडा की बैठक में ग्रीन टैक्स लगाने का निर्णय लिया गया था।

ठोस कूड़ा प्रबंधन व सीवरेज प्रबंधन में आड़े आ रही पैसे की कमी

काजा और ताबो में पर्यटकों का आवागमन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में ठोस कूड़ा प्रबंधन, सीवरेज प्रबंधन के लिए साडा के पास वित्तीय अभाव है। आरएलए स्पीति में पंजीकृत निजी वाहनों को इस शुल्क से छूट रहेगी।

स्पीति के लोगों के वाहन अगर प्रदेश व देश के किसी अन्य आरएलए में पंजीकृत हैं। तो उनसे भी टैक्स नहीं लिया जाएगा। किन्नौर जिला के स्पीति के साथ सटे सुमरा गांव के लोगों के निजी वाहनों को ग्रीन टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है।

गर्मियों में लोसर में भी स्थापित होगा बैरियर

सर्दी में केवल समदो में टैक्स एकत्रित होगा। गर्मी में काजा मनाली मार्ग खुलने पर लोसर में बैरियर स्थापित किया जाएगा। यह बैरियर एक जून को शुरू होगा। टैक्स एकत्र करने के लिए आउटसोर्स आधार पर कर्मचारी नियुक्त होंगे। फिलहाल लोक निर्माण विभाग के कर्मी टैक्स एकत्र करेंगे।

यह रहेंगी ग्रीन टैक्स की दरें

दोपहिया वाहन 100,कार 200 रुपये, स्कार्पियों,मैक्सी कैब व अन्य वाहन 300 रुपये तथा बस और ट्रक का 400 रुपये।

स्पीति के टैक्सी के लिए विशेष सुविधा

आरएलए स्पीति में पंजीकृत टैक्सी वाहनों के लिए सालाना शुल्क की दरें तय की गई है। इन्हें साडा की ओर एक पास दिया जाएगा। यह एक साल तक मान्य होगा। उन्हें हर ट्रिप पर शुल्क नहीं देना होगा। बड़े वाहन जैसे मैक्सी और ट्रेवलर के लिए 2500 रुपये सालाना और 1500 रुपये छोटे वाहनों के का शुल्क रहेगा।

विदेश दौरे पर खर्च नहीं होगा पैसा

साडा शुल्क यानी ग्रीन टैक्स के लिए अलग से बैंक खाता खोला जाएगा। हर दिन एकत्रित होने वाला पैसा उसी दिन बैंक में जमा होगा। आउटसोर्स आधार पर रखे गए कर्मचारियों का वेतन और अन्य भत्ते साडा सदस्य जारी करेंगे। इस कोष से कोई वाहन नहीं खरीदा जाएगा। विदेश दौरे के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल नहीं होगा।

इन कार्यों पर खर्च होगा पैसा

ग्रीन टैक्स का पैसा सार्वजनिक शौचालय निर्माण, सोलर लाइट, सीसीटीवी, होर्डिंग बोर्ड, स्ट्रीट लाइट्स, सूचना पट्ट आदि पर खर्च होगा। स्थानीय पंचायतों को ठोस कूड़ा प्रबंधन और सीवरेज के लिए सहयोग किया जाएगा। स्पीति नदी के किनारे पर्यटकों के लिए सेंटर निर्मित होगा। स्पीति में नेचर पार्क, ईको टूरिज्म एंड वन्य प्राणी संरक्षण के कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Share :
Tagsnews green taax in spitinews of himachalnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

Himachal:किन्नौर के जंगलों में आग ने मचाया ...

Next Article

पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangra News
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टो से कमाई के चक्कर में छोड़ी नौकरी

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • Priyanka
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Priyanka Gandhi Himachal Visit: चंबा पहुंचीं प्रियंका गांधी

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Yojna
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Samman Nidhi Yojana: हिमाचल पात्र महिलाओं को 1500 रुपये के लिए भरना होगा फार्म

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Vikram
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    चंडीगढ़ में कांग्रेस के अयोग्य घोषित बागी विधायकों से फिर मिले विक्रमादित्य सिंह

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    डिनर के बहाने महेश्वर सिंह को मनाने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राजीव बिंदल ने गिनवाई मोदी सरकार से मिली आपदा राशि

    December 15, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP राज्‍य चयन आयोग: टीजीटी आर्ट्स 425, नॉन मेडिकल 343, मेडिकल 169 पदों पर भर्ती

  • Tt
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मौसम की मार: भूस्खलन से कुल्लू-मनाली वामतट बंद

  • Himachal Politics
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: निर्दलीय विधायकों की सीटों पर जल्दी उपचुनाव के आसार कम, जानें पूरा मामला

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.