Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद और केशव ने फूलपुर में बनाया था बड़ी जीत का रिकॉर्ड

अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद और केशव ने फूलपुर में बनाया था बड़ी जीत का रिकॉर्ड

By hinditvnews
March 21, 2024
207
0
Amit

UP: अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद और केशव ने फूलपुर में बनाया था बड़ी जीत का रिकॉर्ड; इनके नाम सबसे नजदीकी हार

इलाहाबाद सीट पर महानायक अमिताभ बच्चन के नाम बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। जबकि फूलपुर सीट पर केशव प्रसाद मौर्य के नाम यह रिकॉर्ड है। दोनों संसदीय सीट पर सबसे नजदीकी हार श्यामाचरण गुप्ता के नाम है।

प्रयागराज की दोनों संसदीय सीट पर कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। इलाहाबाद सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज है। वहीं, फूलपुर में यह रिकॉर्ड केशव प्रसाद मौर्य के नाम है। अमिताभ ने 1984 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से 1,87,795 मतों से चुनाव जीतकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने 1,84,275 के अंतर से चुनाव जीतीं, लेकिन अमिताभ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकीं। वहीं, फूलपुर में सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड केशव के नाम है, जिन्होंने 3,08,308 वोट के अंतर से चुनाव जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।

दूसरे नंबर पर केशरी देवी पटेल हैं। इन्होंने 2019 में 1,71,968 मतों से जीत दर्ज की है। केशव,केशरी देवी अकेले ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने चुनाव में पांच लाख से अधिक वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। वहीं, रीता बहुगुणा जोशी ने पिछले चुनाव में 4,94,454 मत प्राप्त किए हैं।
केशव ने फूलपुर लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में सपा के धर्मराज सिंह पटेल को 3.08 लाख वोट से हराया था। इस चुनाव में उन्हें कुल 52.44 प्रतिशत वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे सपा के उम्मीदवार धर्मराज सिंह पटेल को 20.33 प्रतिशत एवं तीसरे स्थान पर रहे बसपा के कपिल मुनि करवरिया को 17.05 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे। इस चुनाव में क्रिकेटर मो.कैफ कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में थे। कैफ 6.05 प्रतिशत वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।

दूसरी ओर इलाहाबाद सीट पर अमिताभ बच्चन ने 1984 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और 68.21 फीसदी यानी 2,97,461 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने लोकदल के प्रत्याशी हेमवती नंदन बहुगुणा को 1.87 लाख वोटों से पराजित किया। हेमवती नंदन बहुगुणा को इस चुनाव में 25.15 प्रतिशत वोट यानी कुल 1,09,666 मत प्राप्त हुए थे।
श्यामाचरण दोनों सीट पर चूके
श्यामाचरण गुप्ता इलाहाबाद और फूलपुर दोनों संसदीय सीट पर सबसे कम अंतर से हारने वाले प्रत्याशी हैं। इलाहाबाद सीट पर 1991 के चुनाव में उन्हें सरोज दुबे ने 5196 वोट के अंतर से हराया था। जनता दल की प्रत्याशी सरोज दुबे को 29.72 फीसदी और भाजपा प्रत्याशी श्यामाचरण को 28.38 फीसदी वोट मिले थे।

फूलपुर सीट पर 2009 के चुनाव में बसपा के कपिलमुनि करवरिया ने सपा उम्मीदवार श्यामाचरण गुप्ता को 14,578 मतों से हराया था। इस चुनाव में कपिलमुनि को 30.36 और श्यामाचरण को 27.72 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे।

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर सबसे बड़े अंतर की जीत-अमिताभ बच्चन (1,87,795 के अंतर से)
इलाहाबाद लोकसभा सीट पर सबसे कम अंतर की जीत-श्यामाचरण गुप्ता (5196 के अंतर से)
फूलपुर लोकसभा सीट पर सबसे बड़े अंतर की जीत-केशव प्रसाद मौर्य (3,08,308 के अंतर से)
फूलपुर लोकसभा सीट पर सबसे कम अंतर की जीत-श्यामचरण गुप्ता (14,578 के अंतर से)
Share :
Tagsnews of amitabh bacchannews of ipragrajnews of Lok Sabha Election 2024news of upnews of uttar pradesh
Previous Article

हमीरपुर से वृंदावन आने-जाने वाली बसों के ...

Next Article

Budaun Case: बरेली से पकड़ा गया दूसरा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Manish
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: विभागों में हो सकेगी पदोन्नति,नई तैनाती, टारिंग भी करवा सकेंगे

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Singh
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में टिकट नहीं मिलने की है मन में टीस

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Rammayana
    उत्तर प्रदेश

    Ram Mandir: एक रामायण ऐसी भी… जिसकी शुरुआत बिस्मिल्लाह से

    January 9, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    Wst UP News: मेरठ में भीषण हादसा, बागपत में सपा ने बदला प्रत्याशी

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Deveriya
    उत्तर प्रदेश

    UP News:कर्मकांड के लिए गांव पहुंचा देवेश

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Pac
    उत्तर प्रदेश

    Muzaffarnagar: गंगनहर में डूबे छात्रों का नहीं लगा कोई सुराग

    May 21, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Congress
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    11 दिसंबर को धर्मशाला में मनाई जाएगी कांग्रेस की वर्षगांठ

  • Himachal Snowfall shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, 130 सड़कें और 395 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 दिन बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Timeline

  • July 24, 2026

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

  • July 24, 2026

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • July 24, 2026

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

  • July 24, 2026

    फर्जी CIA कर्मी बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

  • July 24, 2026

    मोहाली: 16 गांवों में निर्माण-खरीद पर हाईकोर्ट की रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Teacher

    यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियां: TGT-PGT समेत कई भर्तियां जल्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Delhi Police

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal High Court

    हाईकोर्ट: वृद्धावस्था पेंशन से नहीं खत्म होगी आश्रित की पात्रता

    By hinditvnews
    July 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.