Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›आज गंगा आरती में शामिल होंगे अमित शाह

आज गंगा आरती में शामिल होंगे अमित शाह

By hinditvnews
December 9, 2023
370
0
Amit

Amit Shah: आज परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल होंगे अमित शाह, की गई अभेद सुरक्षा व्यवस्था

Home Minister Amit Shah शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम सवा चार बजे हेलीकाप्टर से स्वर्गाश्रम पहुंचेंगे। यहां वह परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट करेंगे। जिसके बाद गंगा तट पर संध्याकालीन गंगा आरती में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गंगा आरती के पश्चात सड़क मार्ग से देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

 ऋषिकेश। Home Minister Amit Shah: देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के समापन के बाद शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लक्ष्मणझूला के स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे। गृहमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने ड्यूटी में तैनात कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम सवा चार बजे हेलीकाप्टर से स्वर्गाश्रम पहुंचेंगे। यहां वह परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट करेंगे। जिसके बाद गंगा तट पर संध्याकालीन गंगा आरती में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गंगा आरती के पश्चात सड़क मार्ग से देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा व व्यवस्था के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

शुक्रवार को परमार्थ निकेतन स्थित योगा हाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने केंद्रीय गृहमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था को अचूक बनाने के लिए ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा में नियुक्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा-प्रबंधों एवं वीवीआइपी को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया।

सुरक्षा मापदंडों के तहत प्रोटोकाल के अनुपालन के निर्देश

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को संवेदनशीलता बरतने तथा वीवीआइपी की सुरक्षा मापदंडों के तहत प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन से तीन घंटे पूर्व सभी अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर उसके आसपास के स्थानों को भली-भांति चेक करेंगे, कोई संदिग्ध वस्तु के मिलने पर उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचना दें। ड्यूटी प्रभारियों को अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियों के ड्यूटी कार्ड चेक करने तथा ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ करने के निर्देश दिए

मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने का भी निर्देश

ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना करने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी नवनीत भुल्लर, पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी जोधराम जोशी, उप सेनानायक आइआरबी प्रकाश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला, एसडीएम यमकेश्वर स्मिता परमार, क्षेत्राधिकारी पौड़ी श्याम दत्त नौटियाल, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी आदि मौजूद रहे।

इस तरह रहेगा फोर्स की तैनाती

केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा व व्यवस्था को अचूक बनाने के लिए क्षेत्र में अधिकारी व कर्मचारियों को सुरक्षा जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्यक्रम के लिए चार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक, चार अपर पुलिस अधीक्षक, छह क्षेत्राधिकारी, आठ निरीक्षक, दो यातायात निरीक्षक, तीन थानाध्यक्ष, 26 उपनिरीक्षक, एक यातायात उपनिरीक्षक, 24 अपर उपनिरीक्षक, दो अपर उपनिरीक्षक यातायात, 109 मुख्य आरक्षी, 50 आरक्षी, 11 मुख्य आरक्षी यातायात, तीन हाक टीम, 24 महिला आरक्षी, एक कंपनी पीएसी, दो फायर टैंडर, तीन जल पुलिस तथा दो टीमें एसडीआरएफ की तैनात रहेंगी।

एक बजे से सात बजे तक प्रतिबंधित रहेगा जानकी सेतु

शनिवार को यदि आप लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो, पुलिस के ट्रैफिक प्लान पर अवश्य गौर करें। क्षेत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अलग ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।

शनिवार को दोपहर सवा एक बजे से सायं सात बजे तक जानकी पुल आने जाने वाले सभी वाहनों एवं पैदल यात्रियों के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा लेकिन स्कूल और कालेज के बच्चों को आने-जाने के लिए छूट रहेगी। परमार्थ निकेतन परिसर व परमार्थ निकेतन आरती स्थल भी पूर्ण रूप से आवाजाही के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

पैदल यात्रियों के आवागमन के लिए रामझूला पुल खुला रहेगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए गरुड़चट्टी पुल का प्रयोग किया जाएगा। रामझूला-लक्ष्मणझूला की तरफ जो लोग आरती में शामिल होना चाहते हैं वह सभी गीता भवन या वानप्रस्थ भवन की आरती या अन्य आरती स्थलों में शामिल हो सकते हैं।

 

Share :
Tagsnews of amit shahnews of dehradunnews of haridwarnews of uttrakhand
Previous Article

फोरलेन पर 108 से पहले पहुंचेगी 1033 ...

Next Article

उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश के दो युवकों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh Accident: ट्रायल के दौरान फटा टायर

    January 9, 2024
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Badinath Dham: रील्स और वीडियो बनाना पड़ा भारी…15 का हुआ चालान

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024: कम नहीं हो रही श्रद्वालुओं की भीड़

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    CM Dhami Interview: पांचों सीटें जीतेंगे…लोगों को मतदान का इंतजार

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Hathi
    उत्तराखण्ड

    Haridwar News: जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके पहुंचा हाथी टहलता नजर आया

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    इस बार बेहद खास रहेगा आसमानी आतिशबाजी का नजारा

    December 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट से आशा वर्करों को राहत, कार्यकाल पूरा करेंगी

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal CM: सीएम सुक्खू ने बिजली सब्सिडी छोड़ी

  • World Cup
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    World Cup 2023:सबसे महंगा टिकट 30 हजार का

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.